0:00
0:00 left
राजकुमार राव की ‘भूल चूक माफ’ की रिलीज डेट बदली, सनी देओल की ‘जाट’ से क्लैश टला
बॉक्स ऑफिस पर अक्सर दो बड़ी फिल्मों के बीच क्लैश देखने को मिलता है। ऐसा ही एक क्लैश 10 अप्रैल को भी होने की संभावना थी, लेकिन अब राजकुमार राव की फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है, जिससे यह टकराव टल गया है।
फिल्म की नई रिलीज डेट
राजकुमार राव और वामिका गब्बी की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘भूल चूक माफ’ अब 9 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस नई तारीख की जानकारी फिल्म के मेकर्स ने मेडॉक फिल्म्स के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक मोशन पोस्टर के जरिए साझा की।
पोस्टर के साथ लिखा गया, अपनी हल्दी में ही अटक गए रंजन और तितली। क्या उनकी शादी का दिन आएगा कभी? पता चलेगा 9 मई को। ‘भूल चूक माफ’ सभी सिनेमाघरों में।”
फिल्म की कहानी में क्या है खास?
फिल्म के टीजर में राजकुमार राव और वामिका गब्बी के किरदारों को अपनी शादी की तैयारियों में व्यस्त दिखाया गया है। शादी की तारीख 30 तारीख को तय होती है, लेकिन शादी से एक दिन पहले जब राजकुमार राव का किरदार सुबह उठता है, तो उसे पता चलता है कि अभी तो 29 तारीख ही है। इस अजीबोगरीब घटनाक्रम के बाद कहानी में एक बड़ा ट्विस्ट आता है, जो फिल्म को और रोचक बनाता है।
👉 यह भी पढ़ें:
- Sunny Deol और प्रीति जिंटा की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का ट्रेलर रिलीज, देखकर नम हो जाएंगी आंखें
- फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का टीजर रिलीज, भारत-पाकिस्तान बंटवारे दर्द के बीच इंसानियत का पाठ पढ़ाते नजर आए सनी देओल
- बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल का बॉर्डर अटैक: कमाई 213 करोड़ पार
- सनी देओल की बॉर्डर 2 सेंसर बोर्ड से बिना कट पास, 23 जनवरी को सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज
- बासी कढ़ी में नया पकौड़ा है राजकुमार राव की ‘मालिक’
- जाट फिल्म में ईसाई धर्म के अनादर को लेकर सनी देओल-रणदीप हुड्डा पर केस, जालंधर में दर्ज हुई एफआईआर



