Abhilash Shukla (Editor)

7710 POSTS
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

Exclusive articles:

अमरावती अस्पताल के NICU में भीषण आग: 3 नवजातों की मौत, 39 बच्चों में मची अफरा-तफरी; वेंटिलेटर में धमाके के बाद भड़की आग

महाराष्ट्र के अमरावती स्थित जिला महिला अस्पताल के NICU में सोमवार तड़के भीषण आग लगने से तीन नवजात बच्चों की मौत हो गई। हादसे के वक्त नवजात शिशु गहन चिकित्सा कक्ष में कुल 39 बच्चों का इलाज चल रहा था। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 3:30 बजे तीसरी मंजिल पर स्थित NICU में वेंटिलेटर में धमाका हुआ, जिसके बाद आग और धुआं तेजी से फैल गया।

ईरान पर अमेरिका का अब तक का सबसे बड़ा ‘आर्थिक हमला’! स्कॉट बेसेंट के बयान से बढ़ा तनाव

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव अब सैन्य कार्रवाई से आगे बढ़कर आर्थिक मोर्चे पर पहुंचता दिखाई दे रहा है। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने सोमवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दावा किया कि अमेरिका ईरान के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा आर्थिक अभियान शुरू करने जा रहा है।

गिनी में कचरे का पहाड़ बना मौत का मंजर, 30 लोगों की मौत; भारी बारिश के बाद ढहा लैंडफिल

पश्चिम अफ्रीकी देश गिनी की राजधानी कोनाक्री में भारी बारिश के बाद एक बड़े कचरे के ढेर के ढहने से भीषण हादसा हो गया। राजधानी के डार-एस-सलाम इलाके में कचरे का विशाल पहाड़ अचानक आसपास के घरों और झोपड़ियों पर जा गिरा। गिनी सरकार के मुताबिक, हादसे में कम से कम 30 लोगों की मौत हुई है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं।

सेमीफाइनल का सपना टूटा! ऑस्ट्रेलिया से 0-0 ड्रॉ के बाद महिला हॉकी वर्ल्ड कप से बाहर हुआ भारत

भारतीय महिला हॉकी टीम का FIH Women’s Hockey World Cup 2026 में सेमीफाइनल तक पहुंचने का सपना टूट गया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एम्स्टेलवीन के वैगनर हॉकी स्टेडियम में खेला गया बेहद अहम मुकाबला 0-0 से ड्रॉ रहा। भारत को अंतिम-4 में जगह बनाने के लिए हर हाल में जीत दर्ज करनी थी, लेकिन टीम गोल करने में नाकाम रही।

मुंबई में गणपति आगमन जुलूस में बड़ा हादसा, विशाल मूर्ति गिरने से 2 की मौत; 5 घायल

मुंबई के भुलेश्वर इलाके में शनिवार रात गणपति आगमन समारोह के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। ‘भुलेश्वरचा राजा’ की विशाल गणपति प्रतिमा जुलूस के दौरान गिर गई, जिसकी चपेट में आने से 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हुए हैं। इनमें 5 और 7 साल की दो बच्चियां भी शामिल हैं।

Breaking

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में दिया करारा जवाब, पाकिस्तान के आरोप बेनकाब

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत ने पाकिस्तान के आरोपों का कड़ा जवाब दिया। पेटल गहलोत ने आतंकवाद और कश्मीर पर पाकिस्तान की पोल खोली।

जबलपुर के दीपक लोधी की प्रेमानंद महाराज आश्रम में गिरने से मौत, जांच जारी

प्रेमानंद महाराज आश्रम में जबलपुर के दीपक लोधी की मौत की घटना से जांच जारी है। पुलिस ने प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या की आशंका जताई है।

एशियन गेम्स: पुरुष कबड्डी टीम ने ईरान को हराकर जीता 9वां गोल्ड मेडल

भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने एशियन गेम्स 2026 में ईरान को हराकर 9वां स्वर्ण पदक जीता। यह जीत 40-34 के स्कोर से हासिल हुई।

महाराष्ट्र के 74% क्षेत्र में सूखा, 265 तहसीलें सूखाग्रस्त घोषित

महाराष्ट्र के 74% क्षेत्र में सूखा की स्थिति ने 265 तहसीलों को सूखाग्रस्त घोषित कराया है। राज्य सरकार ने किसानों के लिए राहत उपाय भी शुरू किए हैं।
spot_imgspot_img