काबुल में धमाके के बाद अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को ठहराया ज़िम्मेदार, दी ‘परिणाम भुगतने’ की चेतावनी
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में गुरुवार को जोरदार धमाके हुए, जिसके बाद अफगान सरकार ने पाकिस्तानी सेना पर हमले की जिम्मेदारी ठहराई और उसे गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी।
👉 यह भी पढ़ें:
- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बिगड़े बोल, पीएम मोदी को बता दिया आतंकवादी, फिर खुद ही देने लगे सफाई
- डीसी बोर्ड ने बदल दिया डेली कॉलेज का संविधान, कलेक्टर के पास शिकायत लेकर पहुंचे ओल्ड डेलियंस, एडीएम पवार करेंगे जांच
- कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश का केंद्र पर वार, कहा-परिसीमन जोड़ महिला आरक्षण को टाल रही सरकार
हालांकि, पाकिस्तान ने न तो इन स्ट्राइक की पुष्टि की है और न ही खंडन किया है। शुक्रवार को जारी एक बयान में अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने कहा,
एक बार फिर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन किया है। पाकिस्तानी सेना ने डूरंड रेखा के पास पक्तिका प्रांत के मरघा इलाक़े में एक बाज़ार को निशाना बनाया और राजधानी काबुल के ऊपर के हवाई क्षेत्र का भी उल्लंघन किया।
रक्षा मंत्रालय ने इसे “हिंसक और निंदनीय” करार देते हुए कहा कि, अफगानिस्तान और पाकिस्तान के इतिहास में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। यह हमारी संप्रभुता का उल्लंघन है और अपने हवाई क्षेत्र की रक्षा करना हमारा अधिकार है।”
मंत्रालय ने चेतावनी दी,चाहे स्थिति कितनी भी गंभीर क्यों न हो जाए, पाकिस्तानी सेना को इसके परिणाम भुगतने होंगे।”
इस बीच, भारत दौरे पर आए तालिबान सरकार के विदेश मंत्री अमीर ख़ान मुत्तक़ी ने भी कहा कि,देश के सरहदी इलाक़ों में हमले हुए हैं और पाकिस्तान को यह गलती दोहरानी नहीं चाहिए।


