करूर में एक्टर विजय की रैली में मची भगदड़ की होगी सीबीआई जांच, सुप्रीम कोर्ट ने दिए आदेश, पूर्व जज अजय रस्तोगी करेंगे निगरानी

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। तमिलनाडु के करूर में एक्टर से नेता बने विजय की रैली में मची भगदड़ की सीबीआई जांच होगी। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को इस संबंध में आदेश दिए। सुप्रीम कोर्ट में टीवीके ने स्वतंत्र जांच के लिए याचिका दाखिल की थी। इस भगदड़ में 41 लोगों की मौत हो गई थी।

टीवीके ने सुप्रीम कोर्ट से मांग की थी कि भगदड़ की जांच एक पूर्व सुप्रीम कोर्ट न्यायाधीश की निगरानी में हो, क्योंकि पार्टी का कहना है कि सिर्फ तमिलनाडु पुलिस की तरफ से बनाई गई विशेष जांच दल (एसआईटी) से जनता का भरोसा नहीं बनेगा। पार्टी ने भगदड़ को लेकर साजिश की आशंका भी जाहिर की थी। टीवीके की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व न्यायाधीश अजय रस्तोगी को करूर भगदड़ मामले में सीबीआई जांच की निगरानी करने वाली समिति का प्रमुख नियुक्त किया है। टीवीके के सचिव आधव अर्जुना ने इस याचिका को सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया था। इससे पहले मद्रास हाई कोर्ट ने एसआईटी का गठन किया था, जिसे टीवीके ने चुनौती दी थी।

👉 यह भी पढ़ें:

तमिलनाडु सरकार ने लिया था एक्शन

भगदड़ के तुरंत बाद विवाद और आरोप–प्रत्यारोप शुरू हो गए थे। करूर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर टीवीके के करूर (उत्तर) जिला सचिव माधियाझगन, जनरल सेक्रेटरी बसी आनंद, और ज्वाइंट जनरल सेक्रेटरी सीटीआर निर्मल कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस का कहना है कि भगदड़ में कोई खुफिया चूक नहीं हुई। पुलिस अधिकारियों ने आयोजकों से कहा था कि विजय की विशेष रैली बस को निर्धारित स्थान से कम से कम 50 मीटर पहले रोक दें, लेकिन आयोजकों ने तय जगह पर ही बस खड़ी की। पुलिस के अनुसार कि 10 मिनट तक नेता बस से बाहर नहीं आए, जिससे भीड़ असंतुष्ट हो गई। लोग उन्हें देखने के लिए बेताब थे।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

राहुल गांधी का अमित शाह को संदेश- मोदी जी को मेरी बहस को स्वीकार करने को कहिए

राहुल गांधी ने अमित शाह को खुली बहस के लिए पीएम मोदी को मनाने का संदेश दिया है। मतदाता सूची संशोधन पर बहस राजनीति का नया मुद्दा बना है।

CM रेखा गुप्ता को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, AI आधारित डीपफेक सामग्री पर रोक

दिल्ली हाईकोर्ट ने CM रेखा गुप्ता को AI आधारित डीपफेक सामग्री से राहत दी है। कोर्ट ने AAP के सोशल मीडिया से आपत्तिजनक पोस्ट हटाने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री मोहन यादव से बैठक के बाद सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, काम पर वापसी

भोपाल में सफाईकर्मियों की हड़ताल मुख्यमंत्री मोहन यादव से बैठक के बाद खत्म हो गई है। वेतन वृद्धि और नियमितीकरण पर सहमति बनी।

CBSE कक्षा 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की डेट शीट जारी, 16 फरवरी से शुरू

सीबीएसई कक्षा 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की डेट शीट जारी कर दी गई है। परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू होंगी। छात्रों के लिए पूरी जानकारी।

धनतेरस पर दिल्ली के KIA कार शोरूम में भीषण आग, कई वाहन खाक

धनतेरस पर महरौली बदरपुर रोड के KIA कार शोरूम में भीषण आग लगी। सात लोग घायल हुए और कई वाहन जलकर नष्ट हो गए।

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: 7 राज्यों में SIR प्रक्रिया से डिलीट नाम फिर जुड़ेंगे

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: 7 राज्यों में SIR प्रक्रिया से डिलीट नाम फिर जुड़ेंगे। ASDD श्रेणी के मतदाता अब अंतिम वोटर लिस्ट में वापस शामिल हो सकेंगे।

अखिलेश यादव ने उठाया सवाल- 1.27 करोड़ हिंदू वोटर लिस्ट से कैसे गायब?

अखिलेश यादव ने 1.27 करोड़ हिंदू वोटर लिस्ट से कैसे गायब होने का सवाल उठाया है। उन्होंने योगी सरकार से चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग की।

मध्यप्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 7 से 11 दिसंबर तक, कोई अवकाश नहीं रहेगा

मध्य प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 7 से 11 दिसंबर तक बिना अवकाश चलेगा। इस सत्र में द्वितीय अनुपूरक बजट और महत्वपूर्ण विधेयक पेश होंगे।

सुकेश चंद्रशेखर केस: नोरा फतेही ने दिल्ली कोर्ट में दिया बयान

सुकेश चंद्रशेखर केस में नोरा फतेही ने दिल्ली कोर्ट में गवाही दी। 200 करोड़ रुपये के रंगदारी मामले में उनका बयान रिकॉर्ड हुआ।

दिवाली से पहले बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1718 अंक उछला

दिवाली से पहले बाजार में जोरदार तेजी देखी गई। सेंसेक्स ने 1718 अंक की छलांग लगाई जबकि निफ्टी 25000 के पार बंद हुआ।