भोपाल में दिलीप बिल्डकॉन पर इनकम टैक्स का छापा,अमृतसर से आई टीम तीन ठिकानों पर कर रही है जांच

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। भोपाल में दिलीप बिल्डकॉन और उनके सहयोगियों के यहां इनकम टैक्स विभाग ने सोमवार को चापा मारा है। बताया जाता है कि पंजाब के अमृतसर से अफसरों की टीम आई है। कंपनी के तीन ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिलीप बिल्डकॉन ग्रुप के मालिक दिलीप सूर्यवंशी के चूनाभट्टी स्थित दफ्तर पर भी सर्चिंग चल रही है। शेयर प्राइसिंग में गड़बड़ी के चलते आयकर विभाग ने यह एक्शन लिया है। अमृतसर से आई टीम ने इस भोपाल के अफसरों को छापे की जानकारी नहीं दी है।

इससे पहले भी पर चुका है छापा

उल्लेखनीय है कि करीब दस साल पहले भी आयकर विभाग ने दिलीप बिल्डकॉन पर कार्रवाई की थी। उस समय करोड़ों रुपए की टैक्स चोरी मिली थी। साल 1987 में दिलीप सूर्यवंशी ने कंपनी बनाई थी। यह कंपनी सड़क, राजमार्ग, खनन, सोलर परियोजनाओं और शहरी विकास जैसे क्षेत्रों में काम करती है। देश की सबसे बड़ी सड़क निर्माण कंपनियों में इसका नाम शामि है।

कई राज्यों में फैला है कंपनी का काम

कंपनी देश के 17 से अधिक राज्यों में काम कर रही है। कंपनी ने हाल ही में राजस्थान और केरल में ₹2,905 करोड़ और ₹1,115 करोड़ की परियोजनाओं पर काम शुरू किया है। कंपनी देशभर में हाईवे और रेल प्रोजेक्ट से जुड़े ठेके लेती है। भोपाल रेल मेट्रो का काम भी यही कंपनी कर रही है। कंपनी को वर्ष 1993-94 में पहला बड़ा प्रोजेक्ट मिला था। दिलीप बिल्डकॉन को अहमदाबाद–गोधरा का एक हजार करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट भी मिला था। मध्य प्रदेश में दूसरे सबसे अमीर शख्स हाल ही में जारी हुई हुरुन रिच लिस्ट में एमपी के 13 कारोबारियों में दिलीप सूर्यवंशी का नाम दूसरे नंबर पर है। दिलीप बिल्डकॉन के मालिक दिलीप सूर्यवंशी की संपत्ति 4430 करोड़ रुपए आंकी गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

एमपी के पूर्व मंत्री डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल

डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वे मध्य प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मंत्री हैं।

डिप्टी सीएम देवड़ा के OSD दीपम रायचुरा सस्पेंड, शराब ठेके में गड़बड़ी के आरोप

डीप्टी सीएम देवड़ा के OSD दीपम रायचुरा पर शराब ठेकों में ₹1 करोड़ रिश्वत लेने और फर्जी FDR मामले में आरोप लगे हैं। जांच के बाद उन्हें सस्पेंड किया गया है।

वकील की चूक से हुई थी 1093 दिन की देरी, इंदौर हाईकोर्ट ने 50 हजार की कॉस्ट माफ की

इंदौर हाईकोर्ट ने वकील की चूक की वजह से 1093 दिन की देरी को माफ किया। कोर्ट ने 50 हजार रुपये की कॉस्ट लगाई और मामले को पुनः ट्रायल कोर्ट भेजा।

असम सीएम ने कांग्रेस शासित तीन राज्यों को कहा- इस्तीफा दें, फिर बैलेट पेपर से चुनाव करें

असम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कांग्रेस शासित राज्यों को इस्तीफा देने और बैलेट पेपर से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। उन्होंने चुनाव प्रणाली पर कांग्रेस के आरोपों को भी खारिज किया।

सुप्रीम कोर्ट में ECI के खिलाफ याचिका, राहुल-अखिलेश समेत कई नेताओं ने की है दायर

सुप्रीम कोर्ट में कल ECI के खिलाफ याचिका दायर की गई। राहुल गांधी और अखिलेश यादव समेत विपक्षी नेता इस मामले पर बहस करेंगे। मतदाता सूची में गड़बड़ी पर सवाल।

6 साल बाद बिपाशा बसु का बड़ा कमबैक, हंसल मेहता की क्राइम सीरीज में अहम रोल

बिपाशा बसु ने 6 साल बाद एक्टिंग में कमबैक किया है। हंसल मेहता की क्राइम सीरीज में उनका अहम रोल होगा। प्राइम वीडियो पर जल्द रिलीज।

संजय सिंह ने PM मोदी को लिखी चिट्‌ठी, वोट चोरी और पुलिस कार्रवाई पर विशेष सत्र बुलाने की मांग

संजय सिंह ने वोट चोरी और पुलिस कार्रवाई पर संसद में विशेष सत्र की मांग की है। उन्होंने पीएम मोदी को पत्र लिखकर चुनावी गड़बड़ी और पुलिस के दमन पर चर्चा की अपील की।

कैबिनेट की बैठक में सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा, कई बड़े फैसलों पर लगी मुहर

भोपाल में सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसलों पर मुहर लगी। सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा और सांदीपनि स्कूलों के बस किराये पर चर्चा हुई।

जंतर-मंतर पर अब धरना-प्रदर्शन बैन, दिल्ली पुलिस ने तीन नई जगह बताई

जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन बैन के बाद दिल्ली पुलिस ने तीन नई जगहें घोषित की हैं। गृह मंत्रालय की समिति की सिफारिश पर यह बदलाव किया गया।

शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 550 अंक टूटा, निवेशकों को झटका

शेयर बाजार में भारी गिरावट के बीच सेंसेक्स 550 अंक टूट गया। निफ्टी भी 140-176 अंक नीचे आकर बंद हुआ। निवेशकों को झटका लगा।