अफगानिस्तान-पाकिस्तान युद्ध: तालिबान ने पाक सैनिकों की पैंट हथियार पर टांगकर मनाया जश्न
अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच स्थिति लगातार युद्ध जैसी बनी हुई है। पिछले कुछ दिनों में दोनों ओर से हमलों के सिलसिले में कई सैनिकों की मौत हुई है। हालांकि, तनाव को कम करने के लिए तालिबान और पाकिस्तान ने 48 घंटे के लिए सीजफायर पर सहमति जताई थी।
👉 यह भी पढ़ें:
- Russia-Ukraine War: मॉस्को पर 59 ड्रोन का बड़ा हमला, 4 एयरपोर्ट बंद; जवाब में रूस की बैलिस्टिक मिसाइल स्ट्राइक से बढ़ा युद्ध का खतरा!
- Iran vs US War: होर्मुज जलडमरूमध्य बंद, अमेरिकी ठिकानों पर हमलों का दावा! क्या मध्य पूर्व में शुरू हो गया है सबसे बड़ा सैन्य टकराव?
- Uri Sector Blast: LoC पर अचानक गूंजा धमाका, ड्यूटी के दौरान दो जवान शहीद
- Pakistan Airstrike in Afghanistan: तालिबान का बड़ा आरोप, सीमा पर बढ़ा युद्ध का खतरा, 11 बच्चों की मौत से मचा हड़कंप
- Iran vs America: मध्य-पूर्व में भड़की जंग! अमेरिकी ठिकानों पर ईरानी मिसाइल और ड्रोन हमलों का दावा
- Israel-Iran War Update: तेहरान से इस्फहान तक धमाकों की गूंज, क्या शुरू हो गया है Middle East में बड़ा युद्ध?
इसके बावजूद, हालात सामान्य नहीं हैं। अफगानिस्तान से सामने आई एक चौंकाने वाली खबर में दावा किया गया है कि तालिबान के लड़ाकों ने पाकिस्तानी सैनिकों की पैंट को हथियार पर टांगकर जश्न मनाया।

डूरंड रेखा पर चौकियां छोड़कर भागे पाकिस्तानी सैनिक
रिपोर्ट के अनुसार, तालिबान के जवाबी हमले के दौरान पाकिस्तानी सैनिक डूरंड रेखा के पास स्थित अपनी चौकियां छोड़कर भाग गए।
इस दौरान अफगान लड़ाकों ने उनके हथियार जब्त कर लिए और इसे “जीत की निशानी” बताया।
खबरों के मुताबिक, तालिबान लड़ाकों ने पाक सैनिकों की उतारी हुई पैंट को बंदूक पर टांगकर सड़क पर खड़े होकर जश्न मनाया और इसे अपनी विजय का प्रतीक बताया।
पाकिस्तान के हवाई हमले और तालिबान की जवाबी कार्रवाई
तनाव तब और बढ़ गया जब पाकिस्तानी सेना ने काबुल और कंधार में हवाई हमले किए, जिनमें 15 अफगान नागरिकों की मौत और 100 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है।
इससे पहले, पाकिस्तान ने काबुल में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के ठिकानों पर भी हमला किया था।
इसके जवाब में तालिबान ने स्पिन-बोल्डक सीमा क्षेत्र में पाक चौकियों पर कब्जा कर लिया।
चार दिनों में 200 से अधिक मौतें
रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले चार दिनों में पाकिस्तानी सेना और तालिबान के बीच हुए भीषण संघर्ष में 200 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं।
सीमा पर लगातार गोलाबारी के कारण दोनों देशों के रिश्ते बेहद तनावपूर्ण हो चुके हैं।



