नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया गई भारत की टीम में मोहम्मद शमी को शामिल नहीं किया गया था। जब इस बारे में चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर से पूछा गया तो उन्होंने नो अपडेट कहकर बात को टाल दिया था। अब शमी ने कहा है कि वो उनकी बात है, उनको कौन अपडेट देता है, किसने नहीं दिया, ये मेरी जिम्मेदारी नहीं है। सेलेक्शन मेरे हाथ में नहीं है। अगर मेरी फिटनेस में कोई दिक्कत होती तो मैं अभी बंगाल के लिए नहीं खेल रहा होता।
उल्लेखनीय है कि भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 3 वनडे और 5 टी20 मैच खेलने गई है। वनडे और टी20 दोनों ही टीमों के स्क्वाड में मोहम्मद शमी का नाम शामिल नहीं है। शमी विराट कोहली और रोहित शर्मा के साथ आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में नजर आए थे। ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए वनडे सीरीज में विराट और रोहित की तो वापसी हो गई, लेकिन मोहम्मद शमी को स्क्वाड में शामिल नहीं किया। मोहम्मद शमी ने टीम में सेलेक्शन न होने पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैंने ये पहले भी कहा है कि सेलेक्शन मेरे हाथ में नहीं है, अगर मेरी फिटनेस में कोई दिक्कत होती तो मैं यहां बंगाल के लिए नहीं खेल रहा होता। शमी ने कहा कि‘मुझे नहीं लगता कि इस बारे में आगे कुछ कहना चाहिए, जिससे कॉन्ट्रोवर्सी बढ़े, लेकिन अगर मैं 4 दिन रणजी में खेल सकता हूं, तब मैं 50-ओवर क्रिकेट भी खेल सकता हूं। शमी ने आगे कहा कि जहां तक अपडेट देने की बात है, तो अपडेट के बारे में पूछने की या अपडेट देने की, ये मेरी जिम्मेदारी नहीं है।
👉 यह भी पढ़ें:
- US Tariff Shock: क्या भारत पर फिर गिरेगा Trump Tariff Bomb? अमेरिका के नए प्रस्ताव से बढ़ी व्यापार युद्ध की आशंका
- सुप्रीम कोर्ट को मिले 5 नए जज, सीजेआई सूर्यकांत ने दिलाई शपथ, जानें अब कितनी हुई जजों की संख्या
- Earthquake Alert: भारत के पूर्वी तट के पास भूकंप, बंगाल की खाड़ी में धरती डोली
- भारत है ताकतवर सैन्य शक्ति’ — अमेरिकी रक्षा मंत्री ने की तारीफ, रक्षा साझेदारी को और मजबूत करने का ऐलान
शमी के बयान पर अगरकर का पलटवार
अब अजीत अगरकर ने मोहम्मद शमी के कमेन्ट पर पलटवार किया है। अगरकर ने कहा कि मोहम्मद शमी भारतीय टीम के लिए बेहतरीन परफॉर्मर रहे हैं। अगर उन्होंने कुछ कहा है, तो शायद मुझे उनसे बात करने या फिर उन्हें मुझसे बात करने की जरूरत है। इंग्लैंड टूर से पहले भी हमने कहा था, वो फिट होते तो जरूर स्क्वाड में चुने जाते। दुर्भाग्यवश वो पूरी तरह फिट नहीं थे। अब हमारा डोमेस्टिक सीजन शुरू हो चुका है, आने वाला समय ही बताएगा कि क्या होता है।


