महाराष्ट्र के नंदुरबार में गहरी खाई में गिरी पिकअप, 8 की मौत कई घायल, अस्तंबा देवी यात्रा से लौट रहे थे श्रद्धालु

Date:

नंदुरबार। महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले में श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप वाहन के गहरी खाई में गिर जाने से 8 लोगों की मौत हो गई, वहीं कई घायल हैं। जानकारी के मुताबिक पिकअप सवार सभी लोग अस्तंबा देवी यात्रा से लौट रहे थे।

बताया जाता है कि चांदशैली घाट के मोड़ पर ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया, जिसके चलते गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में पिकअप वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उसमें सवार श्रद्धालु वाहन से बाहर जा गिरे। इस घटना में आठ लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। जहां कई की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने घायलों को तुरंत तलोदा उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत नाजुक बताई जा रही है। गाड़ी में क्षमता से ज्यादा लोग सवार थे।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

K. Annamalai के आंदोलन से 24 घंटे मे 14 लाख लोग जुड़े, क्या कर पाएंगे थलापति विजय जैसा करिश्मा?

तमिलनाडु में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे पूर्व आईपीएस के. अन्नामलाई ने शुक्रवार को पार्टी को अलविदा कह दिया था। इसके बाद उन्होंने अपनी नई पार्टी बनाने तथा राजनीतिक आंदोलन सुरू करने की घोषणा की थी। अन्नामलाई के इस आंदोलन में 24 घंटे के भीतर करीब 14 लाख लोगों ने इसमें शामिल होने के लिए साइन-अप किया है।