भारत और चीन के बीच पांच साल बाद शुरू हो रही है सीधी फ्लाइट, आज रात कोलकाता से रवाना होगा इंडिगो का विमान

Date:

नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच पांच साल बाद आज से सीधी फ्लाइट शुरू हो रही है। आज रात 10 बजे कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से इंडिगो की फ्लाइट 6E1703 ग्वांगझोउ के लिए रवना होगी। 9 नवंबर से दिल्लीग्वांगझोउ की फ्लाइट भी शुरू होगी।

उल्लेखनीय है कि भारतचीन के बीच 2020 में कोरोना महामारी की वजह से यह सर्विस बंद की गई थी। इसके बाद जून 2020 की गलवान घाटी झड़प के बाद दोनों देशों के संबंध बिगड़ गए थे। तब से फ्लाइट बंद थी। इसी साल 31 अगस्त को त्येनजिन में राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि सीधी उड़ानों की बहाली पर विचार चल रहा है। जून 2020 में गलवान घाटी झड़पों के बाद भारत-चीन संबंध 1962 के युद्ध के बाद सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए थे। कई कूटनीतिक और सैन्य वार्ताओं के बाद दोनों पक्षों ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर कई विवादित बिंदुओं से अपनी सेनाएं पीछे हटाईं। पिछले साल अक्टूबर में, दोनों पक्षों ने डेपसांग और डेमचोक नामक अंतिम दो विवादित बिंदुओं के लिए विसैन्यीकरण समझौता पक्का किया। समझौते के कुछ दिन बाद, मोदी और शी ने कज़ान में वार्ता की और संबंध सुधारने के कई निर्णय लिए। पिछले कुछ महीनों में, दोनों पक्षों ने संबंधों को ठीक करने के लिए कई कदम उठाए हैं, जिनमें कैलाश मानसरोवर यात्रा की बहाली भी शामिल है।

दूसरे देशों से होकर जा रहे थे चीन

फ्लाइट बंद होने के कारण भारत-चीन के नागरिक थाईलैंड, सिंगापुर या मलेशिया जैसे तीसरे देशों के जरिए एक-दूसरे के यहां यात्रा कर रहे थे, जिससे उनका समय और खर्च दोनों बढ़ रहा था। भारतचीन फ्लाइट के शुरू होने से यात्रियों, व्यापारियों और छात्रों को राहत मिलेगी। बिजनेस डेलीगेशन्स को सीधा रूट मिलेगा। चीन जाने वाले भारतीय स्टूडेंट्स का समय और पैसा दोनों बचेगा।

इंडिगो ने किया था ऐलान

इंडिगो ने 26 अक्टूबर से दोनों देशों के बीच सीधी उड़ानें फिर से शुरू करने का ऐलान किया। कोलकाता से ग्वांगझू के लिए रोजाना नॉनस्टॉप उड़ानें चलेंगी। एयरलाइन ने यह भी बताया कि जल्द ही दिल्ली और ग्वांगझू के बीच भी सीधी उड़ानें शुरू की जाएंगी। इन उड़ानों के लिए इंडिगो अपने एयरबस A320neo विमान का इस्तेमाल करेगी। एअर इंडिया ने भी इस साल के आखिर तक भारतचीन डायरेक्ट फ्लाइट शुरू करने की बात कही है।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

हिंद महासागर पर एकजुटता का आह्वान: संकट के बीच जयशंकर का सहयोग पर जोर

एस जयशंकर ने होर्मुज जलडमरूमध्य से जुड़े वैश्विक तनाव...

हवा में संकट, लखनऊ में राहत: ईंधन कम होने पर विमान की आपात लैंडिंग

चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शनिवार सुबह उस...