भारत और चीन के बीच पांच साल बाद शुरू हो रही है सीधी फ्लाइट, आज रात कोलकाता से रवाना होगा इंडिगो का विमान

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच पांच साल बाद आज से सीधी फ्लाइट शुरू हो रही है। आज रात 10 बजे कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से इंडिगो की फ्लाइट 6E1703 ग्वांगझोउ के लिए रवना होगी। 9 नवंबर से दिल्ली–ग्वांगझोउ की फ्लाइट भी शुरू होगी।

उल्लेखनीय है कि भारत–चीन के बीच 2020 में कोरोना महामारी की वजह से यह सर्विस बंद की गई थी। इसके बाद जून 2020 की गलवान घाटी झड़प के बाद दोनों देशों के संबंध बिगड़ गए थे। तब से फ्लाइट बंद थी। इसी साल 31 अगस्त को त्येनजिन में राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि सीधी उड़ानों की बहाली पर विचार चल रहा है। जून 2020 में गलवान घाटी झड़पों के बाद भारत-चीन संबंध 1962 के युद्ध के बाद सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए थे। कई कूटनीतिक और सैन्य वार्ताओं के बाद दोनों पक्षों ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर कई विवादित बिंदुओं से अपनी सेनाएं पीछे हटाईं। पिछले साल अक्टूबर में, दोनों पक्षों ने डेपसांग और डेमचोक नामक अंतिम दो विवादित बिंदुओं के लिए विसैन्यीकरण समझौता पक्का किया। समझौते के कुछ दिन बाद, मोदी और शी ने कज़ान में वार्ता की और संबंध सुधारने के कई निर्णय लिए। पिछले कुछ महीनों में, दोनों पक्षों ने संबंधों को ठीक करने के लिए कई कदम उठाए हैं, जिनमें कैलाश मानसरोवर यात्रा की बहाली भी शामिल है।

दूसरे देशों से होकर जा रहे थे चीन

फ्लाइट बंद होने के कारण भारत-चीन के नागरिक थाईलैंड, सिंगापुर या मलेशिया जैसे तीसरे देशों के जरिए एक-दूसरे के यहां यात्रा कर रहे थे, जिससे उनका समय और खर्च दोनों बढ़ रहा था। भारत–चीन फ्लाइट के शुरू होने से यात्रियों, व्यापारियों और छात्रों को राहत मिलेगी। बिजनेस डेलीगेशन्स को सीधा रूट मिलेगा। चीन जाने वाले भारतीय स्टूडेंट्स का समय और पैसा दोनों बचेगा।

इंडिगो ने किया था ऐलान

इंडिगो ने 26 अक्टूबर से दोनों देशों के बीच सीधी उड़ानें फिर से शुरू करने का ऐलान किया। कोलकाता से ग्वांगझू के लिए रोजाना नॉन–स्टॉप उड़ानें चलेंगी। एयरलाइन ने यह भी बताया कि जल्द ही दिल्ली और ग्वांगझू के बीच भी सीधी उड़ानें शुरू की जाएंगी। इन उड़ानों के लिए इंडिगो अपने एयरबस A320neo विमान का इस्तेमाल करेगी। एअर इंडिया ने भी इस साल के आखिर तक भारत–चीन डायरेक्ट फ्लाइट शुरू करने की बात कही है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

अभिजीत दीपके ने INDI गठबंधन के प्रदर्शन का किया समर्थन, कहा देश को एकजुट होना होगा

अभिजीत दीपके ने INDI गठबंधन के प्रदर्शन का समर्थन किया। उन्होंने देश को एकजुट होकर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग तक विरोध जारी रखने को कहा।

शेयर बाजार में तेजी: सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल, निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली

शेयर बाजार में तेजी से सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल आया। निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली दिखी और बाजार पूंजीकरण बढ़ा।

पीयूष गोयल ने किया राहुल गांधी पर हमला, कहा- कांग्रेस ने बनाया था CEC को मंत्री-राज्यपाल

पीयूष गोयल ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा कांग्रेस ने बनाया था CEC को मंत्री-राज्यपाल। चुनाव आयोग की स्वतंत्रता पर बहस तेज।

NEET परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक रोकने टास्क फोर्स ने लास्ट मिनट तैयारी प्रस्तावित किया

NEET परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक रोकने के लिए टास्क फोर्स ने अंतिम समय में प्रश्नपत्र बनाने का सुझाव दिया है। यह कदम परीक्षा की सुरक्षा बढ़ाएगा।

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

रिलायंस जियो ने जियोपीसी सेवा शुरू की है, जो छात्रों को क्लाउड के जरिए कंप्यूटर और एआई की सुविधा कम खर्च में देती है। इससे नए कंप्यूटर खरीदने की जरूरत नहीं होगी।

ब्लूमबर्ग इकोनॉमी फोरम में पीएम मोदी बोले, भारत लोकतंत्र की जननी है

प्रधानमंत्री मोदी ने ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में भारत लोकतंत्र की जननी होने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत का समृद्ध इतिहास इसकी लोकतांत्रिक ताकत है।

पंजाब में नशे का विरोध करने पर समाजसेवी परविंदर झोटा की गोली मारकर हत्या

पंजाब में नशे का विरोध करने पर समाजसेवी परविंदर झोटा की हत्या कर दी गई। मानसा जिले के मेडिकल स्टोर पर हुई यह वारदात सोशल मीडिया पर वायरल हुई।

एमपी का 234 करोड़ का लग्जरी स्टेट प्लेन जल्द होगा लॉन्च, खास वॉयस कंट्रोल केबिन सहित

मध्य प्रदेश का 234 करोड़ का लग्जरी स्टेट प्लेन जल्द लॉन्च होगा। इसमें खास वॉयस कंट्रोल केबिन और उन्नत सीटें शामिल हैं।

MP Weather Update: भोपाल-इंदौर में तेज धूप, शाम को ठंडी हवा की लहर

भोपाल-इंदौर में तेज धूप और शाम को ठंडी हवा की लहर से मौसम में बदलाव। 15-16 अक्टूबर को प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में बारिश के संकेत।

इंदौर में सस्ते माल का झांसा देकर 25 लाख रुपए की ठगी, व्यापारी के भाई को दिया ब्रीफकेस

इंदौर में सस्ते माल का झांसा देकर 25 लाख रुपए की ठगी हुई। व्यापारी के भाई को ब्रीफकेस दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।