👉 यह भी पढ़ें:
- केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का कांग्रेस पर हमला, कहा-गांधी परिवार ने किया हमेशा देश के साथ समझौता
- भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर राहुल गांधी के आरोपों पर मंत्री पीयूष गोयल का पलटवार, कहा-इतने नासमझ व्यक्ति को नेता विपक्ष कैसे बनाया?
- भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर सियासी संग्राम: पीयूष गोयल ने राहुल गांधी के आरोपों को बताया भ्रामक
- भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर संसद में बोले उद्योग मंत्री पीयूष गोयल-इससे किसानों को कोई नुकसान नहीं
- भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर राहुल गांधी के बयान पर पीयूष गोयल का पलटवार, कहा-चीन के साथ एफटीए कर किया था पाप
- अमेरिका भारत के बीच ट्रेड डील ,केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बताया एतिहासिक
0:00 left
भारत-ईयू मुक्त व्यापार समझौते को आगे बढ़ाने पर केंद्रित रहे; पीयूष गोयल
केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने ब्रसेल्स की अपनी यात्रा पूरी की। इस दौरान उन्होंने यूरोपीय संघ के व्यापार और आर्थिक सुरक्षा आयुक्त मारोस शेफकोविक के साथ भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर गहन बातचीत की।
इन वार्ताओं के परिणामस्वरूप एक ऐसा ढांचा तैयार किया गया, जो दोनों पक्षों के व्यवसायों को मजबूत समर्थन देगा और भारत तथा यूरोपीय संघ दोनों के लिए लाभदायक साबित होगा।
पीयूष गोयल ने एक्स पर लिखा, “मैंने ब्रसेल्स की अपनी यात्रा समाप्त की। ईयू के व्यापार और आर्थिक सुरक्षा आयुक्त शेफकोविक के साथ व्यापक भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते को आगे बढ़ाने पर गहन लेकिन अत्यंत उत्पादक बातचीत हुई। इन चर्चाओं से हमारे अधिकांश लंबित मुद्दे सुलझ गए हैं और हमने एक ऐसा ढांचा तैयार किया है जो हमारी अर्थव्यवस्थाओं के लिए लाभकारी होगा।”
उन्होंने कहा कि इन बातचीतों ने एक मजबूत और संतुलित समझौते की नींव रखी है, जो दोनों पक्षों के व्यवसायों को महत्वपूर्ण समर्थन देगा और पारस्परिक विकास की संभावनाओं को बढ़ाएगा।
वाणिज्य मंत्री ने भारत-ईयू एफटीए को साकार करने के अपने संकल्प को दोहराया, यह कहते हुए कि “हम अपने नेताओं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन की साझा समृद्धि की दृष्टि को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।” उन्होंने कहा कि यह समृद्धि नवाचार, व्यापार, निवेश और रोजगार सृजन के माध्यम से हासिल की जाएगी।



