हे इंदौर की सड़कों के गड्ढों, काश तुम्हारा फोटो और वीडियो भी महापौर के पास पहुंच जाता!

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। शहर की सड़कों के गड्‌ढे इस बार बेचारे मायूस हैं और कुछ खुश भी हैं। मायूस इसलिए कि उन्हें लगा था कि दीपावली तक तो उनका रंग-रोगन करने कोई आ जाएगा, लेकिन कोई आया ही नहीं। कुछ इसलिए खुश हैं कि नगर निगम का इतना बड़ा अमला उन्हें देख नहीं पाया और वे अब भी पूरी शान-ओ-शौकत से बीच सड़क पर विराजमान हैं।

आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा हो क्यों रहा है? दरअसल महापौर को एक राहगीर ने तीन इमली क्षेत्र की सड़क का एक वीडियो भेज दिया था। वहां हाल ही में बन रही सड़क जो अभी अधूरी है, उसे फिर से खोद दिया गया था। अब बेचारे शहर के मित्र महापौर पुष्यमित्र भार्गव को गुस्सा आ गया और वे अगले ही दिन मौके पर पहुंच गए और अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।

👉 यह भी पढ़ें:

शहर की हर सड़क का यही हाल

महापौरजी, जो जानकारी आपको कल एक राहगीर के वीडियो से लगी, वही बात तो शहर की जनता जब से आपने कार्यभार संभाला है तब से कह रही है। इंदौर की कोई ऐसी सड़क नहीं है, जो बनने के बाद दो-चार बार खुदी न हो। और तो और कल जो आपने देखा वह तो अक्सर ही होता है। एक और खास बात खोदने वाला अपना काम कर भाग जाता है और जनता गड्‌ढो में हिचकोले खाते हुए धूल का मजा लेती है।

आखिर क्यों नहीं बन पा रहा समन्वय

हर बार यही होता है। आपका ही एक विभाग पहले सड़क बनाना शुरू करता है। फिर आपका ही दूसरा विभाग एक तरफ नर्मदा लाइन डालने लगता है। उससे भी मन नहीं भरता तो तीसरा विभाग सीवरेज या स्टॉर्म वाटर लाइन डालने लगता है। कल भी जब आप भागे-भागे निरीक्षण करने पहुंचे तो आखिर क्या पता चला, यही न कि आपका दूसरा विभाग स्टॉर्म वाटर लाइन डालना भूल गया था और अब बन रही सड़क पर खोद कर उसे डाला जा रहा है।

वैसे, आप तो मानते ही नहीं हो की गड्‌ढ़े भी हैं

शहर की जनता सोशल मीडिया और मीडिया के माध्यम से बारिश के बाद से आपसे लगातार गुहार लगा रही है कि महापौरजी, कम से कम त्योहारों तक तो गड्‌ढे भरवा दो। जनता यह भी याद दिला रही है कि पूर्व के महापौर अनंत चतुर्दशी की झांकी के बाद ही गड्‌ढे भरने शुरू कर देते थे और दीपावली तक तो शहर की गली-गली चकाचक हो जाती थी। फिर भी आपके कान पर जूं नहीं रेंगी और आप जनता को ही नजर दोष का शिकार ठहराते रहे।

अब जब आंख से देख लिया तब तो जागो

महापौरजी, माना कि आपने अपने मित्र जनता पर भरोसा नहीं किया। इसलिए खुदी हुई सड़कों और गड्‌ढों पर नजर नहीं पड़ी, लेकिन अब तो आपने आंख से देख लिया। अब तो कोई ऐसा उपाय करो कि जनता की मेहनत की कमाई से बन रही सड़कों को छलनी होने से बचाया जा सके। महापौरजी, अब हर जगह की जनता तो आपको वीडियो और फोटो तो नहीं भेज सकती, दिनभर ठेले वालों से वसूली में लगे अमले को ही गड्‌ढे गिनने के लिए लगा दो। कम से कम आपको पता तो रहे कि शहर में कितने गड्‌ढे हैं?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

आसमान से दिखा अनोखा नजारा: 1,000 महिलाओं ने बनाई चीता मुखी की आकृति

मध्य प्रदेश के श्योपुर में 1,000 महिलाओं ने मिलकर मानव रंगोली के माध्यम से चीता मुखी की आकृति बनाई। यह आयोजन वन्यजीव संरक्षण का प्रेरक संदेश था।

अभिजीत दीपके हिरासत में, ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए

अभिजीत दीपके हिरासत में लिए गए। ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को अघोषित आपातकाल बताया। तिरंगा मार्च से पहले सियासी विवाद तेज।

दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया

दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया। नेहा बोरा को मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किया गया।

राहुल गांधी का आरोप: दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर हमले की FIR दर्ज करने से इनकार

राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया कि उन्होंने छात्रों पर हमले की FIR दर्ज करने से मना कर दिया। कांग्रेस ने कानूनी कार्रवाई का संकल्प लिया है।

इलाहाबाद HC ने राहुल गांधी पर FIR मांग याचिका पर सुनवाई कर फैसला सुरक्षित रखा

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राहुल गांधी पर FIR मांग याचिका पर सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया है। याचिका में राहुल गांधी के विवादित बयान शामिल हैं।

भारत ने अमेरिका में हिंदू मंदिर हमले की साजिश पर जताई गहरी चिंता

भारत ने अमेरिका में हिंदू मंदिर हमले की साजिश पर चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय ने दोषियों को कड़ी सजा देने और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा- RSS के तंत्र वाली रिजीम बदलेंगे

कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा कि विपक्ष का लक्ष्य चुनाव के जरिए आरएसएस के तंत्र वाली रिजीम को बदलना है। उन्होंने राजनाथ सिंह के आरोपों पर पलटवार किया।

राजनाथ सिंह का विपक्ष पर हमला: बांग्लादेश की तर्ज पर रिजीम चेंज की कोशिश

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्ष पर बांग्लादेश की तर्ज पर रिजीम चेंज की कोशिश का आरोप लगाया। उन्होंने युवाओं को राजनीतिक टकराव का मोहरा बनाने का भी आरोप लगाया।

एयर इंडिया ने सऊदी अरब के लिए फ्लाइट्स 20 अक्टूबर तक रद्द कीं

एयर इंडिया ने सऊदी अरब के लिए सभी उड़ानों को 20 अक्टूबर तक रद्द कर दिया है। रियाद, दम्माम और जेद्दा के रूट प्रभावित हैं।

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने मध्य प्रदेश में शराबबंदी की मांग जताई

मध्य प्रदेश में शराबबंदी की मांग बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने अपनी यात्रा के दौरान उठाई। उन्होंने नशा मुक्त समाज के लिए जन-जागरण की बात कही।