ओवैसी के ‘घुसपैठ’ बयान पर केशव प्रसाद मौर्य का पलटवार, कहा — विपक्ष कर रहा घृणित राजनीति
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के ‘घुसपैठ’ वाले बयान पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।
👉 यह भी पढ़ें:

मौर्य ने कहा,अगर बिहार में एनडीए की सरकार नहीं होती, तो दो-चार करोड़ और घुसपैठिए राज्य में घुस चुके होते। विपक्ष घृणित ध्रुवीकरण की राजनीति कर रहा है और घुसपैठियों को संरक्षण दे रहा है। इसका नकारात्मक असर राज्यों, देश और आम जनता पर पड़ रहा है। सरकारी योजनाओं के लाभ गरीबों तक नहीं पहुंच पाते।”
उन्होंने कहा कि,चाहे ओवैसी हों, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी या तेजस्वी यादव — ये सभी मुस्लिम तुष्टिकरण की गंदी राजनीति के जिम्मेदार हैं।”
वहीं, ओवैसी ने अपने बयान में कहा था कि अगर बिहार में घुसपैठ हो रही है, तो इसकी जिम्मेदारी गृह मंत्री अमित शाह की है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा,
अमित शाह बार-बार घुसपैठ की बात करते हैं, जबकि केंद्र में उन्हीं की सरकार है और सीमा सुरक्षा बल (BSF) गृह मंत्रालय के अधीन है। अगर घुसपैठ हो रही है, तो जिम्मेदारी आपकी है।”



