मौसम : उत्तर भारत में आंधी-बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने का अलर्ट, फसलों पर खतरा

Date:

मौसम : उत्तर भारत में आंधी-बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने का अलर्ट, फसलों पर खतरा

देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। 20 मार्च को दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश के कई इलाकों में तेज धूल भरी आंधी, बारिश, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने का खतरा जताया गया है। इस खराब मौसम से रबी की फसलों को भारी नुकसान की आशंका है।

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तर भारत के मौसम में बड़ा बदलाव आया है। दिल्ली-एनसीआर सहित मैदानी और पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के कारण ठंड बढ़ गई है और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

दिल्ली-एनसीआर में दिनभर बादल छाए रहे और शाम होते-होते गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई। वहीं जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में ताज़ा बर्फबारी हुई, जिससे ठंड और बढ़ गई है। इसका असर मैदानी इलाकों में भी महसूस किया जा रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 से 48 घंटों तक पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम खराब बना रहेगा। इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और गरज-चमक के साथ बारिश व बर्फबारी होगी।

इसके अलावा ओडिशा, सिक्किम, झारखंड, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल में भी आंधी-तूफान और तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं राजस्थान में जयपुर, भरतपुर, जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, उदयपुर, शेखावाटी और कोटा संभाग के कई हिस्सों में अगले दो दिनों तक आंधी और बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है।

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति, कुल्लू, मंडी, शिमला, चंबा और कांगड़ा जैसे क्षेत्रों में भारी बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहने की संभावना है। कुल मिलाकर, उत्तर भारत में मौसम का यह बदला मिजाज जनजीवन के साथ-साथ खेती के लिए भी चुनौती बनता जा रहा है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

ट्विशा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह को वीआईपी ट्रीटमेंट देने पर एक्शन, डिप्टी जेलर को हटाया, दो और पर होगी कार्रवाई

मॉडल एवं एक्टर ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में गिरफ्तार सास गिरिबाला सिंह को जेल में वीआईपी ट्रीटमेंट देने के मामले में सख्त एक्शन हुआ है। रविवार को महानिदेशक जेल के निर्देश पर डीआईजी जेल संजय पाण्डेय ने भोपाल केंद्रीय जेल का औचक निरीक्षण किया था। इसके बाद गिरिबाला सिंह की बैरक की सुरक्षा प्रभारी डिप्टी जेलर जया यादव को रविवार शाम पद से हटा दिया गया।