जम्मू में अंग्रेजी अखबार कश्मीर टाइम्स के दफ्तर पर छापा, एके-47, पिस्टल के कारतूस और ग्रेनेड के लिवर मिले

Date:

श्रीनगर। जम्मूकश्मीर पुलिस और साई ने जम्मू में एक अंग्रेजी अखबार के ऑफिस में छापेमारी की है। अखबार पर देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने और देश के खिलाफ नफरत फैलाने के आरोप लगाए गए हैं। बताया जाता है कि छापे में एके-47 और पिस्टल के कई कारतूस मिले हैं।

एक अधिकारी के अनुसार अखबार के खिलाफ देश के खिलाफ एक्टिविटी करने का केस दर्ज किया गया है। अधिकारी ने बताया कि साई के अधिकारियों ने अखबार दफ्तर और कंप्यूटर की तलाशी ली है। साथ ही न्यूजपेपर के प्रमोटर्स के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। कश्मीर टाइम्स पत्रकार वेद भसीन द्वारा संचालित किया जाता है। कश्मीर टाइम्स ने पिछले कुछ समय से जम्मू के प्रिंट संस्करण का प्रकाशन बंद कर दिया था। यह अखबार मुख्य रुप से ऑनलाइन ही संचालित किया जाता है। भसीन के निधन के बाद उनकी बेटी अनुराधा भसीन और उनके पति प्रबोध जामवाल ने इस न्यूज पेपर की कमान अपने हाथों में ले ली। हालांकि दोनों अमेरिका चले गए हैं। वह काफी सालों से वहां रह रहे हैं। इसकी वेबसाइट पर प्रबोध को संपादक और अनुराधा को प्रबंध संपादक के तौर पर बताया गया है।

छापेमारी के दौरान एके-47 की गोलियां, पिस्टल और ग्रेनेड का लिवर बरामद किया गया है। साई ने राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता के आरोप में टाइम्स अखबार के जम्मू स्थित ऑफिस में छापा मारा है। अखबार के ऑफिस पर देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने, देश के खिलाफ नफरत फैलाने और संप्रभुता को खतरा पहुंचाने के आरोप हैं। साई की एफआईआर में अंग्रेजी अखबर कश्मीर टाइम्स की एडिटर का नाम भी है, उनके लिंक्स और गतिविधियों के बारे में पूछताछ की जा सकती है।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related