0:00 left
नई दिल्ली। दुबई एयर शो में प्रदर्शन के दौरान शुक्रवार को भारत का एक तेजस लड़ाकू विमान क्रैश हो गया। इसके कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें कलाबाजियां करते हुए तेजस विमान अचानक जमीन से टकरा जाता है। फिर जोरदार धमाका होताहै और आग की लपटें दिखाई देने लगती हैं। बताया जाता है कि यह हादसा स्थानीय समय के अनुसार दोपहर 2:10 बजे और भारतीय समयानुसार 3.40 बजे हुआ।
हुई। हवा में मोड़ लेते समय अचानक पायलट ने स्वदेशी लड़ाकू विमान LCA तेजस पर से नियंत्रण खो दिया और विमान तेजी से जमीन से टकरा गया। यह हादसा हादसा अल मकतूम एयरपोर्ट पर जारी एयर शो में एक डेमो फ्लाइट के दौरान हुआ। फिलहाल यह साफ नहीं है कि हादसे के दौरान तेजस विमान का पायलट खुद को इजेक्ट कर पाया या नहीं। विमान के गिरते ही उसमें आग लग गई और हवाई अड्डे के ऊपर काले धुएं का गुबार देखा गया। हादसे के बाद भारतीय वायुसेना ने लड़ाकू विमान क्रैश होने के कारणों की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी बैठा दी है। इससे पहले भी 2024 में राजस्थान के पोकरण में युद्धाभ्यास के दौरान इंजन फेल होने की वजह से तेजस क्रैश हो गया था।



