इंदौर में एसआईआर के बीच निर्वाचन सुपरवाइजर अंतिम दुबे छुट्टी लेकर मना रहे पार्टी, कलेक्टर ने कहा-करेंगे कार्रवाई

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। देश के 12 राज्यों में एसआईआर की प्रक्रिया चरम पर है। इंदौर में भी कलेक्टर से लेकर सारे अधिकारी काम के दबाव में हैं, लेकिन यहां के निर्वाचन सुपरवाइजर अंतिम दुबे बेटे की शादी के लिए अवकाश पर चल रहे हैं। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक फार्म हाउस पर निर्वाचन वेंडरों के साथ पार्टी कर रहे हैं।

इंदौर में एसआईआर की प्रक्रिया जोरों पर है और काम में देरी होने पर वरिष्ठ अधिकारियों को फटकार भी मिल रही है। ऐसे में निर्वाचन सुपरवाजर अंतिम दुबे का छुट्‌टी पर चले जाना चर्चा का विषय है। पता चला कि दुबे अपने बेटे की शादी के नाम पर 17 नवंबर से 5 दिसंबर तक छुट्‌टी पर हैं। ऐसे में उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे वेंडरों के साथ पार्टी में झूमते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में उनके साथ भरत सिंह, यशवंत, राकेश जोशी, आदि नजर आ रहे हैं, जिनके पास मतदाता पत्रकों की छपाई की जिम्मेदारी है।

मतदाता पत्रक छपने में हो रही देरी

इंदौर में एसआईआर के पीछे होने का कारण मतदाता पत्रक की छपाई में देरी है। अब कहा जा रहा है कि जब निर्वाचन सुपरवाइजर ही वेंडरों के साथ पार्टी मनाता दिख रहा है तो उनके साथ सख्ती कौन करेगा? लोग सवाल उठा रहे हैं कि इतने महत्वपूर्ण कार्य के बीच निर्वाचन सुपरवाइजर इतनी लंबी छुट्‌टी पर कैसे जा सकते हैं?

कलेक्टर ने कहा- करेंगे कार्रवाई

कलेक्टर शिवम वर्मा ने कहा कि निर्वाचन सुपरवाइजर अंतिम दुबे का एक वीडियो आया है। यह बहुत ही गंभीर मामला है। इतने महत्वपूर्ण कार्य के बीच ऐसा व्यवहार अनुचित है। दुबे को कारण बताओ नोटिस दिया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

नोटिस देकर 48 घंटे में मांगा जवाब

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर शिवम वर्मा ने निर्वाचन पर्यवेक्षक अंतिम दुबे को नोटिस जारी कर दिया है। इसमें सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का हवाला देते हुए कहा गया है कि आप किन्हीं व्यक्तियों के साथ, किसी स्थान पर फिल्मी गीतों पर नृत्य करते हुए दिखाई दे रहे हैं। मीडिया का कहना है कि आपके साथ डांस कर रहे लोग एसआईआर के गणना पत्रक प्रिंट करने वाले वेंडर हैं। एसआईआर के गणना पत्रक प्रिंट करने वाली वेंडर संस्थान के पदाधिकारियों के साथ पार्टी करने के कारण जिले में गणना पत्रक प्रिंटिंग के कार्य में अति–विलंब हुआ है। इससे जिला निर्वाचन कार्यालय इन्दौर एवं निर्वाचन आयोग की छवि धूमिल होने की स्थिति निर्मित हुई है। आपका उपरोक्त कृत्य स्वेच्छाचारिता एवं एसआईआर जैसे महत्वपूर्ण कार्यों के कर्तव्य निर्वहन में घोर लापरवाही तथा अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। कलेक्टर ने दुबे से 48 घंटे में जवाब मांगा है। अगर जवाब नहीं आता तो एकपक्षीय कार्यवाही की जाएगी।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 550 अंक टूटा, निवेशकों को झटका

शेयर बाजार में भारी गिरावट के बीच सेंसेक्स 550 अंक टूट गया। निफ्टी भी 140-176 अंक नीचे आकर बंद हुआ। निवेशकों को झटका लगा।

भारत-श्रीलंका दिसंबर वनडे सीरीज पर फैली झूठी खबर, BCCI ने दी सफाई

भारत-श्रीलंका दिसंबर वनडे सीरीज पर फैली झूठी खबर को BCCI ने खारिज किया है। सचिव देवजीत सैकिया ने मैच स्थानांतरण की अफवाहों को निराधार बताया।

दिल्ली में ‘समाजवाद’…पत्रकार, नेता, वकील-सब हिरासत में!

दिल्ली में सरकार ने विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए पत्रकारों, नेताओं और वकीलों को हिरासत में लिया। ट्रेनों और फ्लाइट्स पर भी कड़ी निगरानी रखी गई।

राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘चलो दिल्ली’ मार्च, चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

राहुल गांधी के नेतृत्व में चलो दिल्ली मार्च 12 अक्टूबर को हुआ। विपक्ष ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग की।

दक्षिण कोरिया ने घरेलू हाइपरसोनिक मिसाइल का पहला सफल परीक्षण किया

दक्षिण कोरिया ने अक्टूबर 2026 में घरेलू हाइपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। यह देश की रक्षा क्षमता को मजबूत करेगा।

विराट को संन्यास के लिए मजबूर करने के आरोप, अजीत अगरकर पर गंभीर मामला

वसीम जाफर ने अजीत अगरकर की चयन समिति पर विराट कोहली को संन्यास के लिए मजबूर करने के आरोप लगाए हैं। इस विवाद ने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है।

उज्जैन में आयुर्वेद छात्रों ने स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर कॉलेज और अस्पताल पर ताला लगाया

उज्जैन में आयुर्वेद छात्रों ने स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर कॉलेज और अस्पताल पर ताला लगाया। आंदोलन आठवें दिन भी जारी रहा।

MP में सांदीपनि स्कूल बसों पर लग सकता है शुल्क, अभिभावकों में चिंता

मध्य प्रदेश में सांदीपनि स्कूल बसों पर शुल्क लगने की योजना ने अभिभावकों में चिंता बढ़ा दी है। प्रस्ताव कैबिनेट में विचाराधीन है।

इंदौर दशहरा मैदान में 111 फीट रावण के दस मुख तैयार, 250 फीट लंका बनेगी

इंदौर दशहरा मैदान में 111 फीट रावण के दस मुख तैयार कर लिए गए हैं। 250 फीट ऊंची लंका का निर्माण भी जोरों पर है। विजयादशमी को दहन होगा।

दिग्विजय सिंह बोले- सिंधिया और कमलनाथ के ईगो से गिरी मध्य प्रदेश सरकार

दिग्विजय सिंह ने बताया कि सिंधिया और कमलनाथ के ईगो के कारण मध्य प्रदेश सरकार गिरी। राजनीतिक मतभेदों और पदों को लेकर विवाद बड़ी वजह था।