भुवनेश्वर। ओडिशा में राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग पर बीजू जनता दल (बीजद) ने सख्त एक्शन लिया है। पार्टी ने अपने छह विधायकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। बीजद ने पहले इन विधायकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। इसके बाद अब एक्शन लिया गया है।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन पटनायक ने शनिवार को इस संबंध में आदेश जारी किया। इसमें बालीगुड़ा के विधायक चक्रमणि कन्हार, जयदेव से नबा किशोर मल्लिक, चौद्वार कटक से सौविक बिस्वाल, बस्ता से सुबासिनी जेना, तिर्तोल से रमाकांत भोई, बंकी से देवी रंजन त्रिपाठी के निलंबन की सूचना है। नोटिस में लिखा है कि 21 मार्च 2026 के दिन उक्त विधायकों को पार्टी से सस्पेंड किया जा रहा है। इस फैसले को पार्टी में तत्काल रूप से लागू किया जाता है।
👉 यह भी पढ़ें:
- तमिलनाडु में सियासी भूचाल: विजय की पार्टी का बड़ा ऐलान, “सरकार बनाने की कोशिश हुई तो सभी विधायक देंगे इस्तीफा”
- चुनाव में गड़बड़ी पर सख्त वार: पश्चिम बंगाल में पांच पुलिस अधिकारी निलंबित
- वायरल वीडियो विवाद: कर्नाटक के डीजीपी रामचंद्र राव निलंबित, सरकार ने दिए जांच के आदेश
- पंजाब में बदनामी के डर से कांग्रेस का बड़ा एक्शन, नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर पार्टी से सस्पेंड, 500 करोड़ वाला बयान पड़ा भारी
आदेश में कहा गया कि इन विधायकों ने बीजद संविधान के मूल सिद्धांत का उल्लंघन किया। यह पार्टी के सामूहिक निर्णयों के प्रति पूर्ण निष्ठा को अनिवार्य बनाता है। विशेष रूप से 16 मार्च 2026 को हुए राज्यसभा चुनावों में क्रॉस वोटिंग ने पार्टी व्हिप और अनुशासन का उल्लंघन किया है। बीजद ने इससे पहले 6 विधायकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर पार्टी व्हिप का उल्लंघन करने के लिए स्पष्टीकरण मांगा था। उनके जवाबों के बावजूद अनुशासनात्मक समिति और पीएसी ने निष्कर्ष निकाला कि उनके कार्यों के लिए पार्टी से बाहर करना आवश्यक है। इसके बाद यह फैसला लिया गया।


