चक्रवाती तूफान ‘दित्वाह’: दक्षिण भारत में तेज बारिश और हवाओं का अलर्ट
मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने चक्रवाती तूफान दित्वाह को लेकर चेतावनी जारी की है।
आईएमडी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया कि श्रीलंका के तटीय क्षेत्रों और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना यह तूफान 30 नवंबर की सुबह तक उत्तर तमिलनाडु, पुदुचेरी और दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों के पास पहुँच सकता है।
👉 यह भी पढ़ें:
- देशभर में फिर सक्रिय हुआ मानसून, दिल्ली से मध्य प्रदेश तक भारी बारिश का अलर्ट; कई राज्यों में सतर्कता
- देशभर में फिर सक्रिय हुआ मानसून: हिमाचल-उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, असम में बाढ़ से बढ़ी चिंता; MP समेत कई राज्यों में बदले हालात
- Delhi Rain Alert: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी;
- IMD Weather Alert: देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का दौर, दिल्ली-MP समेत कई राज्यों में मानसून गतिविधि तेज
- Himachal Pradesh Weather Alert: 6 दिन तक भारी बारिश का खतरा! Landslide, Flash Flood का अलर्ट, स्कूल बंद…
- Maharashtra Rain Alert: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे मिसिंग लिंक फिर खुला, भारी बारिश से मुंबई, पुणे और लोकल ट्रेन-फ्लाइट सेवाएं प्रभावित

प्रेस रिलीज के अनुसार, दित्वाह तूफान के चलते तमिलनाडु में 1 दिसंबर तक भारी बारिश और तेज हवा की आशंका है।
आईएमडी ने बताया कि आंध्र प्रदेश में 29 नवंबर से 1 दिसंबर तक कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
इसी तरह, केरल, पुदुचेरी और कर्नाटक में आज अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश और 30–40 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है।



