बलरामपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: दिल्ली जा रही बस ट्रक से टकराकर धधकी, कई घायल
उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में सोमवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सोनौली से दिल्ली जा रही बस फुलवरिया बाईपास पर एक ट्रक से टकरा गई, जिसके बाद बस में आग लग गई।
👉 यह भी पढ़ें:
- सुपौल में तेज रफ्तार कार का कहर: कीर्तन कर रहे 5 लोगों की मौत, NH-327E पर मचा हंगामा
- तेलंगाना में दर्दनाक सड़क हादसा: बस-ट्रक की भीषण टक्कर में 6 की मौत, 43 यात्री थे सवार
- मुंबई में गणपति आगमन जुलूस में बड़ा हादसा, विशाल मूर्ति गिरने से 2 की मौत; 5 घायल
- कॉलोनाइजर को फायदा पहुंचाने के लिए छोटा बांगड़दा में निजी जमीन पर मंत्री समर्थक बना रहे थे सड़क, विरोध हुआ तो टला कल का भूमिपूजन
- NTPC तालचेर पावर प्लांट में बड़ा हादसा: बंकर-बी में जोरदार धमाका, 5 श्रमिक गंभीर रूप से झुलसे
- दिल्ली में CNG भरते समय ट्रक में धमाका, 2 की मौत, 5 घायल
बलरामपुर पुलिस ने बताया कि बस से दो शव बरामद किए गए हैं, जबकि 15 यात्री घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे के बाद बस में लगी आग के कारणों की जांच की जा रही है। छह गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर उपचार के लिए लखनऊ रेफर किया गया है।
हादसा देर रात करीब दो बजे हुआ। जैसे ही टक्कर की सूचना मिली, स्थानीय लोग और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस के अनुसार, बाकी सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।



