भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच हरेंद्र सिंह का चौंकाने वाला इस्तीफा, शोर्ड मारिन की वापसी के संकेत तेज
भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने अचानक ‘निजी कारणों’ का हवाला देते हुए तुरंत प्रभाव से अपने पद से इस्तीफा दे दिया। हॉकी इंडिया ने देर शाम जारी बयान में उनके इस्तीफे की पुष्टि की।
👉 यह भी पढ़ें:
- भारत ने इंडोनेशिया को 14-0 से हराया, खेल में बड़ी जीत दर्ज
- IND vs PAK: हॉकी वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को हराया, 16 साल बाद हुई थी टक्कर
- स्वतंत्रता दिवस पर हॉकी टीम ने दिया जीत का तोहफा, वेल्स को 3-1 से हराया
- भारतीय यात्रियों के लिए बड़ी खबर, अबू धाबी में तीन महीने तक मुफ्त प्रवेश वीजा की पेशकश; जानिए किसे मिलेगा लाभ
- Indian Hockey Saffron Jersey : टीम इंडिया की भगवा जर्सी पर बवाल, प्रियंका से लेकर कई नेताओं ने साधा निशाना
- धर्मेंद्र प्रधान के बाद प्रह्लाद जोशी बने नए शिक्षा मंत्री, बोले- पीएम मोदी ने जो जिम्मेदारी दी है उसे पूरी निष्ठा से निभाऊंगा
हरेंद्र सिंह ने अप्रैल 2024 में पद संभाला था और उम्मीद थी कि वह टीम को लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 तक तैयार करेंगे। लेकिन अचानक हुए घटनाक्रम ने सभी को चौंका दिया। सूत्रों के अनुसार, टोक्यो ओलंपिक में टीम को ऐतिहासिक चौथे स्थान पर पहुंचाने वाले नीदरलैंड के शोर्ड मारिन की इस पद पर दोबारा वापसी की पूरी संभावना है।
हरेंद्र ने हॉकी इंडिया को ईमेल कर अपने फैसले की जानकारी दी और कहा कि यह पूरी तरह उनका निजी निर्णय है। उन्होंने कहा—
“भारतीय महिला हॉकी टीम का कोच रहना मेरे करियर की बड़ी उपलब्धि है। हालांकि निजी कारणों से इस्तीफा देना पड़ा, लेकिन मेरा दिल हमेशा इस टीम के साथ रहेगा।”
खराब प्रदर्शन कारण बना?
सूत्रों के अनुसार, इस्तीफे के पीछे टीम का लगातार खराब प्रदर्शन मुख्य वजह रहा है। । फिटनेस बड़ी समस्या बनी रही और दर्जनभर खिलाड़ी चोटिल हैं।
हरेंद्र सिंह का कोचिंग सफर
- 2016: जूनियर पुरुष टीम को विश्व कप विजेता बनाया
- 2017: भारतीय महिला टीम के कोच बने, एशिया कप जीताया
- 2018: पुरुष टीम के मुख्य कोच बने
- 2019: खराब प्रदर्शन के बाद हटाए गए
- 2021–2024: अमेरिका पुरुष टीम के मुख्य कोच
- 2024: दोबारा भारतीय महिला टीम के मुख्य कोच बने
टीम का हालिया प्रदर्शन बेहद कमजोर
- FIH प्रो लीग 2024–25 में 16 मैचों में सिर्फ 2 जीत, 3 ड्रॉ, 11 हार
- 10 अंकों के साथ 9 टीमों में अंतिम स्थान, अगले सत्र में क्वालीफाई नहीं
- एशिया कप में फाइनल हार → विश्व कप के लिए सीधे क्वालीफाई नहीं
- अब टीम को विश्व कप के लिए क्वालीफायर्स खेलने होंगे
- एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में खिताब जीता, पर जापान और कोरिया की कमजोर टीमें शामिल थीं
हरेंद्र सिंह के अचानक इस्तीफे ने टीम के भावी मार्गदर्शन और कोचिंग सेटअप पर नए सवाल खड़े कर दिए हैं, जबकि मारिन की संभावित वापसी पर हॉकी जगत की निगाहें टिकी हैं।



