सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 504 अंक उतरा, निफ्टी 144 अंक नीचे जाकर हुआ बंद

Date:

मुंबई। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार 2 दिसंबर को शेयर बाजार में भारी गिरावट रही। बीएसई सेंसेक्स 503.63 अंकों की गिरावट के साथ 85,138.27 अंकों पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 143.55 अंकों के नुकसान के साथ 26,032.20 अंकों पर क्लोज हुआ।

मंगलवार को सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 10 कंपनियों के शेयर हरे निशान में बद हुए, जबकि 20 कंपनियों के शेयर लाल निशान में रहे। निफ्टी की 50 में से सिर्फ 15 कंपनियों के शेयर हरे निशान में बंद हुए और बाकी की 35 कंपनियों के शेयर लाल निशान में रहे। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल एशियन पेंट्स के शेयर सबसे ज्यादा 3.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि आईसीआईसीआई बैंक के शेयर सबसे ज्यादा 1.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए। आज सेंसेक्स की बाकी कंपनियों में भारती एयरटेल, मारुति सुजुकी, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एनटीपीसी, टेक महिंद्रा, ट्रेंट, टीसीएस और टाइटन के शेयर तेजी के साथ बंद हुए। इसके विपरित रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, बीईएल, एलएंडटी, पावरग्रिड, बजाज फिनसर्व, अडाणी पोर्ट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईटीसी, टीएमपीवी, एचसीएल टेक, टाटा स्टील, कोटक महिंद्रा बैंक, एटरनल, सन फार्मा, एसबीआई, अल्ट्राटेक सीमेंट और इंफोसिस के शेयरों में गिरावट रही।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Lpg Cylinder के दाम बढ़ाकर सरकार ने दी सफाई, कई देशों से कम हैं कीमतें

केंद्र सरकार ने एक बार फिर घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतें बढ़ा दी है। जब विपक्ष ने हो-हल्ला मचाया और सोशल मीडिया पर लोग सरकार की आलोचना करने लगे तो सरकार ने अब सफाई दी है। सरकार ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस की कीमतों में तेज उछाल के बावजूद भारत में परिवारों को रसोई गैस दुनिया के अन्य देशों की तुलना में सस्ती कीमत पर मिल रही है।