विधि अधिकारियों की नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक लगाने से हाई कोर्ट का इनकार, दोनों आवेदन खारिज

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। मध्यप्रदेश हाई कोर्ट ने महाधिवक्ता कार्यालय में विधि अधिकारियों की नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अल्पेश वाई. कोगजे और न्यायमूर्ति विवेक जैन की युगल पीठ ने नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग को लेकर दायर दोनों अंतरिम आवेदनों को 26 नवंबर 2026 को खारिज कर दिया।

दरअसल, शासन ने अतिरिक्त महाधिवक्ता, उप महाधिवक्ता, शासकीय अधिवक्ता और उप शासकीय अधिवक्ता के पदों पर नियुक्ति के लिए 16 से 28 नवंबर 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए थे। इस प्रक्रिया को चुनौती देते हुए रिट याचिका क्रमांक 158/2026 में दो अंतरिम आवेदन दायर किए गए थे। इनमें नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग की गई थी।

👉 यह भी पढ़ें:

हाई कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक लगाने से ऐसी स्थिति पैदा हो सकती है, जिसमें या तो पुराना पैनल ही काम करता रहेगा या फिर पैनल का कार्यकाल समाप्त होने के बाद शासन का पक्ष रखने के लिए कोई अधिवक्ता उपलब्ध नहीं होगा। कोर्ट ने यह भी पाया कि आवेदन खुले रूप से आमंत्रित किए गए हैं और बार के सभी पात्र सदस्य इसमें आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया में प्रदेश के सर्वोच्च विधि अधिकारी महाधिवक्ता की भूमिका भी निर्धारित है। अदालत ने माना कि शासन द्वारा शुरू की गई नियुक्ति प्रक्रिया 27 फरवरी 2013 की अधिसूचना से जारी दिशानिर्देशों के अनुरूप है। इसलिए इस स्तर पर प्रक्रिया पर रोक लगाने का कोई औचित्य नहीं है।

दस साल के अनुभव पर कोर्ट ने नहीं लगाई कोई शर्त

इस मामले में दस साल की वकालत के अनुभव को लेकर भी महत्वपूर्ण स्थिति स्पष्ट की गई है। हाई कोर्ट के आदेश में ऐसा कोई निष्कर्ष या निर्देश नहीं दिया गया है कि केवल दस साल या उससे अधिक अनुभव वाले अधिवक्ता ही विधि अधिकारी नियुक्त किए जा सकते हैं। अदालत के समक्ष सीमित प्रश्न नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक लगाने का था, जिस पर उसने इनकार किया है। आदेश में दस साल से कम अनुभव वाले अधिवक्ताओं की नियुक्ति पर भी कोई रोक नहीं लगाई गई है। शासन का पक्ष है कि वर्ष 2013 की अधिसूचना में नियुक्ति के लिए दिए गए दस साल के अनुभव संबंधी प्रावधान को मार्गदर्शक मानक के रूप में देखा जाना चाहिए। योग्य अधिवक्ताओं की नियुक्ति में दस साल से कम अनुभव अपने आप में कानूनी बाधा नहीं है।

पहले के न्यायिक फैसलों का भी दिया गया हवाला

शासन की ओर से वर्ष 2020 में मध्यप्रदेश हाई कोर्ट के पवन कुमार जोशी बनाम मध्यप्रदेश राज्य मामले के फैसले का हवाला दिया गया। इसमें अदालत ने कहा था कि शासकीय अधिवक्ता की नियुक्ति राज्य शासन का विशेषाधिकार और पेशेवर नियुक्ति है। शासन के दिशानिर्देश कानून के तहत बनाए गए नियम नहीं हैं। इसके अलावा राजस्थान हाई कोर्ट की वर्ष 2025 की सुनील समदड़िया बनाम राजस्थान राज्य मामले में की गई टिप्पणी का भी उल्लेख किया गया। इसमें कहा गया था कि वकालत की कला को केवल अनुभव के वर्षों तक सीमित नहीं किया जा सकता। इस फैसले के खिलाफ दायर विशेष अनुमति याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने 31 अगस्त 2026 को खारिज कर दिया था। शासन की ओर से भारत के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए और उप महाधिवक्ता स्वप्निल गांगुली ने पैरवी की। इस आदेश का सीधा असर यह है कि महाधिवक्ता कार्यालय में विधि अधिकारियों की नियुक्ति प्रक्रिया जारी रह सकेगी। हालांकि, दस साल के अनुभव को लेकर अंतिम कानूनी व्याख्या इस आदेश में नहीं की गई है।

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मणिपुर में BJP को बड़ा झटका, 93 नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक साथ दिया इस्तीफा

मणिपुर के इम्फाल ईस्ट जिले में 93 बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक इस्तीफा देकर मंडल इकाई को भंग कर दिया। मणिपुर में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है।

850 सीटें हुईं तो खत्म होगा लोकतंत्र, स्टालिन से मुलाकात के बाद बोले राहुल गांधी

चेन्नई में स्टालिन से मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने परिसीमन विधेयक को लेकर केंद्र पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 850 लोकसभा सीटें होने से लोकतंत्र खत्म हो जाएगा।

सलमान खान ने रिलीज किया ‘मातृभूमि’ का नया गाना ‘रंग केसरी’

सलमान खान की आगामी फिल्म मातृभूमि का नया देशभक्ति एंथम रंग केसरी गाना आधिकारिक तौर पर रिलीज कर दिया गया है। सुखविंदर सिंह और मीत ब्रोस के इस गाने में सेना के शौर्य को दिखाया गया है।

पीएम मोदी का विपक्ष पर तंज, नाराज फूफाओं को भूपेन दा के गीत सुनने की सलाह

पीएम मोदी ने भूपेन हजारिका जन्म शताब्दी समारोह में विपक्ष को 'नाराज फूफा' कहा और भूपेन दा के गीत सुनने की सलाह दी।

मोदी सरकार को परिसीमन बिल पर 3 दिन में 6 दलों का समर्थन, 38 सांसद जुड़े

परिसीमन बिल पर 6 दलों का समर्थन मिलने से सरकार के पक्ष में 38 सांसद जुड़े। संसद का विशेष सत्र 30 नवंबर 2026 से शुरू होगा।

कांग्रेस को झटका: स्टालिन ने डिलिमिटेशन बिल के विरोध से किया इनकार

परिसीमन बिल पर स्टालिन के समर्थन से कांग्रेस को बड़ा झटका, चेन्नई में 'INDIA' नेताओं की अपील भी बेअसर रही।

क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने BJP अध्यक्ष नितिन नवीन से की मुलाकात, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

मोहम्मद शमी की भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात के बाद राजनीति में उनकी एंट्री और अमरोहा से चुनाव लड़ने की चर्चा तेज हो गई है।

उद्धव ठाकरे ने परिसीमन बिल पर कहा-यह भाजपा की तैयार की गई स्क्रिप्ट है

परिसीमन विधेयक पर विरोध में उद्धव ठाकरे ने बीजेपी पर तंज कसा। शिवसेना (यूबीटी) ने सांसदों को व्हिप जारी किया और सहयोगी दलों से पुनर्विचार की अपील की।

अभिषेक बनर्जी ने लोकसभा स्पीकर को लिखा पत्र, TMC की 20 बागी सांसदों को वोटिंग से रोका जाए

हिंदी फोकस की मांग के तहत तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र भेजकर 20 बागी सांसदों को मतदान से रोकने की मांग की है।

पवन सिंह ने परिवार और खानदान से तोड़ा रिश्ता, पत्नी ज्योति से तलाक की लड़ाई जारी

पवन सिंह और पत्नी ज्योति सिंह के बीच तलाक विवाद के बीच अभिनेता ने अपने परिवार और खानदान से सभी संबंध तोड़ने की घोषणा की।