मध्य प्रदेश में आबकारी कानून में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। राज्य सरकार 111 साल पुराने मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 को बदलकर नया कानून बनाने की प्रक्रिया शुरू कर चुकी है। इस नए कानून में जहरीली और अवैध शराब से मौत के मामलों में जुर्माना 10 गुना तक बढ़ाने का प्रस्ताव है।
मध्य प्रदेश में आबकारी कानून संशोधन का ड्राफ्ट तैयार
सरकारी सूत्रों के मुताबिक, नए आबकारी कानून का ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है। इसमें अवैध शराब कारोबार और जहरीली शराब से हुई मौतों पर कड़े दंड और भारी जुर्माने के प्रावधान जोड़े गए हैं। अब दोषियों को मृत्युदंड या आजीवन कारावास जैसे कठोर दंड का सामना करना पड़ सकता है।
👉 यह भी पढ़ें:
- MPPSC 2027 में नई 3R-W नेगेटिव मार्किंग, 1 गलती पर कटेगा 1 अंक
- इंदौर में प्लास्टिक उद्योग की नई दिशा, कचरे से बने उत्पादों का बढ़ता ट्रेंड
- भोपाल मास्टर प्लान: 51 किमी कॉरिडोर होगा 500 मीटर चौड़ा, विकास को मिलेगी रफ्तार
- रीवा में शुरू हुई अग्निवीर भर्ती रैली, 15 जिलों के 3500 अभ्यर्थी शामिल
- मध्यप्रदेश पुलिस में नए साल पर बड़ा फेरबदल, 33 आईपीएस अफसरों को प्रमोशन
- सिंहस्थ 2028 से पहले तैयार हुई इंदौर-खंडवा फोरलेन, उज्जैन-ओंकारेश्वर सफर दो घंटे में
जहरीली शराब मौत पर जुर्माना 10 गुना तक बढ़ेगा
अभी तक ऐसे मामलों में अधिकतम 5 लाख रुपए तक का जुर्माना और सजा का प्रावधान था। नए कानून में यह राशि 10 गुना तक बढ़ाई जाएगी। इससे अवैध शराब कारोबारियों पर दबाव बढ़ेगा और अपराधों में कमी लाने की कोशिश होगी।
आबकारी कानून में आईटी निगरानी और संपत्ति कुर्की का प्रावधान
राज्य सरकार के प्रस्ताव के अनुसार, अब अवैध शराब के पूरे नेटवर्क पर आईटी-आधारित निगरानी की जाएगी। साथ ही, अवैध शराब से अर्जित संपत्ति की जब्ती और कुर्की के लिए भी कड़े प्रावधान जोड़े जा रहे हैं।

कैबिनेट मंजूरी के बाद राष्ट्रपति की स्वीकृति जरूरी
आबकारी कानून के संशोधित मसौदे को सबसे पहले राज्य कैबिनेट में रखा जाएगा। वहां से पास होने के बाद इसे राष्ट्रपति की अंतिम स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। इसके बाद ही नया कानून प्रदेश में लागू होगा।
जहरीली शराब से मौतों के मामलों ने दी नई दिशा
सागर और देवास सहित राज्य के कई जिलों में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद सरकार ने यह कदम उठाया है। पुराने कानून की कमजोरियों का फायदा उठाकर शराब माफिया बच निकल रहे थे। अब नए कानून में ऐसी सभी खामियों को दूर करने की तैयारी है।



