IRCTC घोटाला मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने 26 नवंबर 2026 को राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटे तेजस्वी यादव की याचिकाएं खारिज कर दीं। अदालत ने ट्रायल कोर्ट द्वारा भ्रष्टाचार, धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश के आरोप तय करने के आदेश को बरकरार रखा।
IRCTC घोटाला मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
न्यायमूर्ति स्वर्णा कांता शर्मा की एकल पीठ ने यह फैसला सुनाते हुए कहा कि ट्रायल कोर्ट के आदेश में कोई कानूनी खामी नहीं है। लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव ने ट्रायल कोर्ट के 13 अक्टूबर 2025 के आदेश को चुनौती दी थी। ट्रायल कोर्ट ने भारतीय दंड संहिता की धारा 120बी (आपराधिक साजिश), 420 (धोखाधड़ी) और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आरोप तय किए थे।
👉 यह भी पढ़ें:
- दिल्ली HC ने महिला पत्रकार के खिलाफ जांच पर रोक लगाने से किया इनकार, एसीपी को कहे थे जातिसूचक शब्द
- AISA अध्यक्ष नेहा बोरा ने कहा- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, मोदी सरकार पर हमला
- दिल्ली हाईकोर्ट ने सौरव-दास से पूछा, ‘परमिशन नहीं थी तो जंतर-मंतर क्यों गए?’
- नेहा बोरा दिल्ली हाईकोर्ट पहुंची, दिल्ली पुलिस के पीस बॉन्ड नोटिस पर दायर की याचिका
- दिल्ली पुलिस ने HC में कहा- ‘तिरंगा मार्च’ के लिए दीपके के खिलाफ होगी कार्रवाई
- जमुई पीड़िता की तस्वीर पर चर्चा, तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी के खिलाफ FIR की मांग

लालू परिवार समेत 14 आरोपियों की याचिका खारिज
इस मामले में कुल 14 आरोपियों और संस्थाओं की ओर से दायर याचिकाएं हाईकोर्ट ने एक साथ खारिज कर दीं। इनमें लालू यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव के अलावा प्रेम चंद गुप्ता, राकेश सक्सेना, विनोद कुमार अस्थाना, भूपेंद्र कुमार अग्रवाल, सरला गुप्ता, लारा प्रोजेक्ट्स एलएलपी, प्रदीप कुमार गोयल, राकेश कुमार गोगिया और सुजाता होटल्स प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं।
क्या है IRCTC घोटाला मामला
IRCTC घोटाला मामले की जांच सीबीआई और ईडी ने 2004 से 2009 के बीच की घटनाओं के आधार पर की थी। उस समय लालू प्रसाद यादव केंद्रीय रेल मंत्री थे। जांच एजेंसियों के मुताबिक, रांची और पुरी स्थित बीएनआर होटलों का संचालन निजी कंपनी सुजाता होटल्स को देने के बदले रिश्वत के तौर पर पटना में करोड़ों रुपये की जमीन लालू परिवार से जुड़ी कंपनियों को सस्ते दामों पर ट्रांसफर की गई थी।
आरोप है कि टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी की गई और सरकारी संपत्ति का गलत इस्तेमाल हुआ। सीबीआई ने इस मामले में भ्रष्टाचार, धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप लगाए हैं।

ट्रायल कोर्ट के आदेश पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
ट्रायल कोर्ट ने 13 अक्टूबर 2025 के आदेश में कहा था कि प्रथम दृष्टया लालू यादव को पूरी प्रक्रिया की जानकारी थी और उन्होंने होटलों के हस्तांतरण को प्रभावित किया। कोर्ट ने यह भी कहा था कि टेंडर प्रक्रिया में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए और जमीन के टुकड़ों का मूल्य कम करके दिखाया गया, जिससे सरकारी खजाने को नुकसान हुआ।
हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट की इन टिप्पणियों को सही मानते हुए सभी आरोपियों की याचिकाएं खारिज कर दीं।
लालू परिवार को कोर्ट से राहत नहीं
लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव ने कोर्ट में दलील दी थी कि मामला राजनीतिक रूप से प्रेरित है और उनके खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं है। हालांकि, हाईकोर्ट ने इन तर्कों को स्वीकार नहीं किया और ट्रायल जारी रखने का रास्ता साफ कर दिया। अब राउज एवेन्यू कोर्ट में इन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा चलेगा।



