धर्मेंद्र के जन्मदिन  पर भावुक हुईं एशा देओल — पिता संग यादों का पिटारा खोल लिखा दिल छू लेने वाला संदेश

Date:

धर्मेंद्र के जन्मदिन पर भावुक हुईं एशा देओल — पिता संग यादों का पिटारा खोल लिखा दिल छू लेने वाला संदेश

बॉलीवुड के महान अभिनेता दिवंगत धर्मेंद्र का आज जन्मदिन है। धरम जी का 24 नवंबर को निधन हो गया था, जिसके बाद परिवार, फैंस और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई। यदि वह हमारे बीच होते तो आज 90 साल के हो जाते। इस खास दिन पर उनकी बेटी एशा देओल ने अपने पिता को याद करते हुए कुछ भावुक तस्वीरें और एक लंबा दिल छू लेने वाला संदेश साझा किया।

Dharmendra बेटी Esha Deol की 18 साल की उम्र में करवाना चाहते थे शादी,  एक्ट्रेस बोलीं- 'वह रूढ़िवादी थे' - Esha Deol reveals Dharmendra wanted her  to marry at 18 instead of acting

एशा ने तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा—
“मेरे प्यारे पापा… हमारा वादा, हमारा सबसे मजबूत बंधन। ‘हम’— हर जन्म में, हर लोक में और उससे भी आगे… हम हमेशा साथ हैं पापा। स्वर्ग हो या पृथ्वी— हम एक हैं। मैंने आपको अपने दिल में बहुत सावधानी, बहुत कोमलता और बहुत प्यार से सहेज लिया है, ताकि इस जन्म के हर कदम पर आपको साथ लेकर चल सकूं।”

आगे एशा ने पिता की यादों, उनके जीवन-मंत्र और उनके द्वारा दिए गए प्रेम व सीख का ज़िक्र किया। उन्होंने लिखा—
“मैं आपको बेहद दर्द के साथ याद करती हूं पापा… आपके नरम लेकिन मजबूत हाथ, आपका मुझे ‘एशा’ कहकर बुलाना, हमारी लंबी बातें, हंसी-मज़ाक और शायरियां… सब बहुत याद आते हैं। आपका मंत्र— विनम्र रहो, खुश रहो, स्वस्थ और मजबूत रहो— हमेशा मेरे साथ रहेगा। मैं वादा करती हूं कि आपकी विरासत को गर्व और सम्मान के साथ आगे बढ़ाऊंगी और आपके प्यार को उन लाखों तक पहुंचाऊंगी जो आपको उतना ही चाहते हैं जितना मैं।”

अंत में एशा ने लिखा—
“मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं पापा। आपकी प्यारी बेटी— एशा, आपकी बिट्टू।”

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

डायमंड कॉलोनी विवाद से भूमाफियाओं का नया खेल उजागर, पुलिस कमिश्नर के एक्शन से जगी उम्मीद, अब जड़ तक जाना जरूरी

डायमंड कॉलोनी में हुए विवाद ने भूमाफियाओं के नए खेल को उजागर कर दिया है। भूमाफियाओं ने पुलिसकर्मियों को पीट दिया और इसके बाद भी पुलिस चुप रही। मामला उजागर होने के बाद पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने संज्ञान लेकर केस दर्ज करवाया, नहीं तो यह अब तक रफा-दफा हो चुका था। पुलिस ने न केवल पुलिसकर्मियों को पीटने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, बल्कि कुछ बड़े कॉलोनाइजर और भूमाफिया उसकी रडार पर हैं।