👉 यह भी पढ़ें:
- हिमाचल में सुबह-सुबह कांपी धरती, शिमला में 4.0 तीव्रता का भूकंप; चंबा में भी महसूस हुए झटके
- चीन के किंघई में 5.6 तीव्रता का भूकंप, 10 किमी गहराई पर था केंद्र; जानें क्यों बार-बार कांपता है पश्चिमी चीन
- इंडोनेशिया में कुछ घंटों में 3 भूकंप! 7.7 के झटके से 38 मौतें, 2,000 लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे
- एक ही सुबह कई बार कांपी धरती: नासिक से चंबा और अफगानिस्तान तक भूकंप के झटके
- कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भीषण भूकंप से भारी तबाही, 132 लोगों की मौत; सरकार ने देश में घोषित किया आपातकाल
- Breaking: सुपर टाइफून ‘बावी’ का कहर! 15 की मौत, भूस्खलन से तबाही… ताइवान, चीन और जापान हाई अलर्ट पर
0:00 left
जापान में 7.6 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप: हजारों बेघर, स्थिति अब भी अलर्ट पर
जापान के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में सोमवार रात आए 7.6 तीव्रता के ज़ोरदार भूकंप में कम से कम 30 लोग घायल हुए हैं। तेज झटकों के कारण हज़ारों लोगों को अपने घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित जगहों पर जाना पड़ा।
जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार भूकंप स्थानीय समयानुसार रात 11:15 बजे आया। इसका केंद्र आओमोरी क्षेत्र के तट से लगभग 80 किलोमीटर दूर, जमीन के 50 किलोमीटर नीचे स्थित था।
भूकंप के तुरंत बाद सुनामी की चेतावनियां जारी की गई थीं, जिन्हें बाद में हटा लिया गया। हालांकि कई तटीय इलाकों में ऊंची लहरें देखी गईं। झटकों के बाद रेल सेवाएं बाधित हुईं और हज़ारों घरों में बिजली व्यवस्था ठप हो गई।
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों का कहना है कि अगले कुछ दिनों में और मजबूत भूकंप आने की संभावना है। इसलिए लोगों को कम से कम एक सप्ताह तक हाई अलर्ट पर रहने की सलाह दी गई है।
जापान की प्रधानमंत्री सनाई तकाइची ने कहा,भूकंप की तैयारियों की दोबारा जांच करें और झटके महसूस होते ही तुरंत सुरक्षित जगह पर जाने के लिए तैयार रहें।



