👉 यह भी पढ़ें:
- PM Modi की विदेश यात्राओं पर कितना खर्च, सरकार ने राज्यसभा में दी जानकारी, 2021 से अब तक 550 करोड़ की कर ली यात्राएं
- Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन की याचिका पर एमपी हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती, तीनों भाजपा सांसदों को नोटिस
- Mallikarjun Kharge का सरकार पर निशाना, राज्यसभा में बोले-युवाओं से डर गई थी सरकार, गुस्सा ठंडा करने के लिए लाया गया बिल
- Rajya Sabha में सीजेपी के प्रदर्शन पर लाठीचार्ज को लेकर खड़गे और नड्डा में जोरदार भिड़ंत
- Parliament Monsoon Session 2026: संसद में फिर हंगामा, NEET और छात्रों के मुद्दे पर विपक्ष का प्रदर्शन; लोकसभा-राज्यसभा दोपहर 12 बजे तक स्थगित
- TMC छोड़ने वाले तीनों पूर्व सांसदों को भाजपा ने दिया तोहफा, पार्टी में शामिल होने के कुछ ही देर बाद बनाया राज्यसभा का उम्मीदवार
0:00 left
नई दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र में मंगलवार को राष्ट्रगीत वंदे मातरम पर चर्चा हुए। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस दौरान भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह जवाहरलाल नेहरू और कांग्रेस के अन्य नेताओं का अपमान करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई के समय भाजपा की विचारधारा के लोग अंग्रेजों की मदद कर रहे थे।
खड़गे ने कहा कि आजादी की लड़ाई में कांग्रेस ने ही वंदे मातरम् को एक नारा बनाया था। आपकी पार्टी का इतिहास रहा है कि आप स्वतंत्रता संग्राम और देशभक्ति के गीतों के खिलाफ रहे है। खड़गे ने कहा कि जब महात्मा गांधी ने 1921 में असहयोग आंदोलन शुरू किया, तब कांग्रेस के लाखों स्वतंत्रता सेनानी ‘वंदे मातरम्’ के नारे लगाते हुए जेल गए। उस समय आप कहां थे? आप तो अंग्रेजों के लिए काम कर रहे थे।
नेहरू का अपमान करने से नहीं चूकते पीएम
खड़गे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जवाहरलाल नेहरू का अपमान करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। खड़गे ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह भी ऐसा ही करते हैं। खड़गे ने आगे कहा कि कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्यों, जिनमें नेहरू जी, महात्मा गांधी, मौलाना आजाद, नेताजी सुभाष चंद्र जी, सरदार पटेल जी, गोविंद वल्लभ पंत जी शामिल थे, ने एक प्रस्ताव पास किया जिसमें सिफारिश की गई थी कि जहां भी राष्ट्रीय समारोहों में वंदे मातरम गाया जाता है, वहां केवल पहले दो छंद ही गाए जाने चाहिए। क्या कांग्रेस वर्किंग कमेटी में नेहरू जी अकेले थे? आप उन सभी बड़े नेताओं का अपमान कर रहे हैं जिन्होंने मिलकर फैसला लिया था।
56 इंच की छाती का देश को क्या फायदा हुआ
खड़गे ने मोदी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि चीन लद्दाख में घुस आया है, लेकिन सरकार उसे रोकने या उसके खिलाफ बोलने की हिम्मत नहीं कर रही। खड़गे ने कटाक्ष करते हुए पूछा– 56 इंच की छाती का देश को क्या फायदा हुआ? उनके इस बयान पर सदन में हंगामा शुरू हो गया और भाजपा सदस्यों ने कड़ा विरोध जताया। डॉलर इतना गिर गया, रुपये की हालत हिमालय से गिरने वाले इंसान जैसी हो गई है। खड़गे ने कहा कि पड़ोसी देशों में भारत का प्रभाव घट रहा है और चीन की पकड़ मजबूत हो रही है।



