अपमान का घूंट पीकर भी सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में पहुंचे विजयवर्गीय, सीएम के आने से पहले ही मार गए कलटी!

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। विधानसभा एक के पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता ने आज बड़ा गणपति से बिजासन माता मंदिर तक चुनरी यात्रा निकाली। इस यात्रा के होर्डिंग-बैनर से विधानसभा एक के वर्तमान विधायक और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के फोटो गायब थे। इसके बावजूद विजयवर्गीय यात्रा में पहुंचे, लेकिन सीएम डॉ.मोहन यादव के आने के पहले ही गायब हो गए। इसके बाद उनके बेटे पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने मोर्चा संभाला।

👉 यह भी पढ़ें:

सीएम और प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में दिखी ताकत

सुदर्शन गुप्ता की इस चुनरी यात्रा में सीएम डॉ.मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और इंदौर के अधिकांश नेताओं की मौजूदगी थी। इस यात्रा ने यह बता दिया कि आज भी सुदर्शन गुप्ता की भाजपा में कितनी ताकत है। विधायक मालिनी गौड़, मधु वर्मा, गोलू शुक्ला, लोकसभा की पूर्व स्पीकर सुमित्रा महाजन, पूर्व महापौर कृष्णमुरारी मोघे सहित अनेक नेता इस यात्रा के साक्षी बने।

विधानसभा का मामला था, इसलिए की मुंह दिखाई

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय वैसे भी आजकल सीएम के कार्यक्रमों से लगातार दूर बना रहे हैं। चूंकि यह यात्रा उनके विधानसभा में निकलने थी इसलिए मजबूरी में अपमान का घूंट पीकर भी विजयवर्गीय मंच पर मुंह दिखाई करने पहुंचे। जब सीएम मोहन यादव के आने का समय हुआ, उससे पहले ही विजयवर्गीय वहां से गायब हो गए।

बेटा ही चला रहा पूरी विधानसभा

विजयवर्गीय ने विधानसभा एक की पूरी कमान अपने बेटे आकाश विजयवर्गीय को सौंप रखी है। इसको लेकर विधानसभा एक के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं मे नाराजगी भी रहती है, क्योंकि वर्तमान में वहां आकाश की पूर्व विधानसभा तीन नंबर और गृह क्षेत्र दो नंबर के कार्यकर्ताओं का कब्जा है। विजयवर्गीय के मंच से गायब होने के बाद आकाश ने कमान संभाली और सीएम के साथ चुनरी को मंच से हाथ लगाकर रवाना किया।

होर्डिंग-बैनर से पूरी तरह गायब रहे मंत्री

चुनरी यात्रा को लेकर क्षेत्र में जो होर्डिंग-बैनर लगाए गए हैं, उनमें सीएम डॉ.मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश महामंत्री गौरव रणदिवे, मध्य प्रदेश राज्य सहकारी अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष सावन सोनकर सहित कई नेता नजर आ रहे हैं, लेकिन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पूरी तरह गायब रहे।

सोशल मीडिया पोस्ट पर भी नहीं दिखे मंत्री

पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता ने सोशल मीडिया पर चुनरी यात्रा की जो प्रचार सामग्री डाली है, उससे भी मंत्री विजयवर्गीय गायब रहे। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर सीएम डॉ.मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के नाम थे। इसके अलावा पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्र सिंह पटेल और राष्ट्रीय मंत्री कविता पाटीदार के नाम थे, लेकिन विजयवर्गीय का कहीं नाम नहीं था।

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग, दिल्ली में प्रदर्शन तेज हुए

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन तेज हो गए हैं। परिजन और विपक्ष ने दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने की मांग की।

मणिपुर में कुकी समुदाय के घरों में आगजनी और फायरिंग की घटनाएं

मणिपुर में कुकी समुदाय के घरों में आगजनी और गोलीबारी से 15 घर जल गए। कामजोंग जिले में हुई हिंसा में एक व्यक्ति की मौत और कई घायल।

CJP प्रोटेस्ट में लगे ‘हिंदुत्व मुर्दाबाद’ के नारे, 300 लोगों पर FIR

गोवा में CJP विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंदुत्व मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। 300 अज्ञात प्रदर्शनकारियों पर FIR दर्ज की गई है। मुख्यमंत्री ने सख्त कार्रवाई का आदेश दिया।

मध्यप्रदेश में गूगल मैप की गलती से 15 बेगुनाहों की मौत, ट्रक चालक और मालिक गिरफ्तार

मध्यप्रदेश में गूगल मैप की गलती से 15 बेगुनाहों की मौत हुई। ट्रक चालक और मालिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुख्यमंत्री ने मुआवजा घोषित किया।

ग्वालियर हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को मिलेगा मुआवजा

ग्वालियर हादसे पर पीएम मोदी ने शोक जताया और मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की घोषणा की। मध्य प्रदेश सरकार ने भी आर्थिक सहायता का ऐलान किया।

इंदौर में पुलिस वैन से भागे धार के दो आरोपी, राजकुमार ब्रिज के पास कूदे

इंदौर में पुलिस वैन से भागे धार के दो आरोपी राजकुमार ब्रिज के पास कूदे। पुलिस ने एमजी रोड थाने में FIR दर्ज कर मामला दर्ज किया।

मध्यप्रदेश में 1 नवंबर से शस्त्र लाइसेंस होंगे पूरी तरह ऑनलाइन, ऑफलाइन बंद

मध्यप्रदेश में 1 नवंबर से शस्त्र लाइसेंस की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन हो जाएगी। ऑफलाइन आवेदन बंद कर दिए जाएंगे। NDAL-ALIS पोर्टल से आवेदन जरूरी होगा।

इंदौर की सिंधी कॉलोनी में आज से शुरू होगा पारंपरिक सिंधी गरबा उत्सव

इंदौर की सिंधी कॉलोनी में आज से पारंपरिक सिंधी गरबा उत्सव शुरू हो रहा है। यह आयोजन नवरात्रि के दौरान शाम 7 बजे से सक्खर पैलेस में होगा।

इंदौर में प्रधान आरक्षक की आय से अधिक संपत्ति का मामला, 5-6 फ्लैट खरीदे

इंदौर में प्रधान आरक्षक की आय से अधिक संपत्ति का मामला सामने आया है। लोकायुक्त ने फिरोज खान के 15 ठिकानों पर छापेमारी कर 5-6 फ्लैट जब्त किए।

कोलकाता के चोरबगान पूजा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों की मौत, 35 घायल

कोलकाता के चोरबगान पूजा पंडाल में भगदड़ की घटना में 17 लोगों की मौत हुई। तेज बारिश के कारण भीड़ नियंत्रण खो गया। 35 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती।