नई दिल्ली। चांदी की सचमुच चांदी हो गी है। शुक्रवार को बढ़ती मांग के बाद पहली बार चांदी दो लाख रुपये प्रति किलो के पार पहुंची गई है। मल्टी कमोडिटी मार्केट में चांदी के भाव करीब 1600 रुपये चढ़कर दो लाख रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गया है। इस साल चांदी की कीमतों में 121 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई है।
शुक्रवार के कारोबारी दिन एमसीएक्स पर 5 मार्च 2026 का एक्सपायरी वाला चांदी 2,01,388 प्रति किलो के हाई लेवल तक पहुंच गया था। जो पिछले दिन बंद की कीमत से करीब 1800 रुपये की तेजी दिखाता है। चांदी की कीमतों ने पहली बार 2 लाख रुपये के आंकड़े को टच किया है। जानकारों का कहना है कि इंडस्ट्रियल मांग ज्यादा होने के कारण चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की जा रही है। चांदी का इस्तेमाल इलेक्ट्रिक वाहन, सेमीकंडक्टर, सोलर पैनल, इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम के अलावा बड़े पैमाने पर इंडस्ट्री में किया जाता है। इसके कारण इसकी मांग तेज हो गई है.
👉 यह भी पढ़ें:
- भारत पर कमजोर मानसून का बड़ा संकट! 2009 के बाद सबसे कम बारिश का खतरा, फसलों और महंगाई पर असर संभव
- UPI के 10 साल पूरे: ₹314 लाख करोड़ के लेनदेन तक पहुंचा भारत का डिजिटल पेमेंट सिस्टम
- सेमीफाइनल का सपना टूटा! ऑस्ट्रेलिया से 0-0 ड्रॉ के बाद महिला हॉकी वर्ल्ड कप से बाहर हुआ भारत
- मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान से सियासत गरम, निशिकांत दुबे का पलटवार
- स्वतंत्रता दिवस पर हॉकी टीम ने दिया जीत का तोहफा, वेल्स को 3-1 से हराया
- स्वतंत्रता दिवस विशेष : आजादी के लिए आवश्यक हैं जन आंदोलन
सोने के भाव भी आसमान पर
शुक्रवार के कारोबारी दिन सोने के भाव भी आसमान पर रहे। एमसीएक्स पर 5 फरवरी 2026 का एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर वायदा 1,32,275 रुपये पर ओपन हुआ। कारोबारी दिन के दौरान सोना 1,34,966 रुपये के हाई लेवल पर पहुंचा, जो पिछले बंद की कीमत से करीब 2400 रुपये की तेजी दिखाता है।



