भाजपा की संकल्प सभा में सफाईकर्मियों का हंगामा, नेताओं को करना पड़ा विरोध का सामना

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left


इंदौर। इंदौर में पीएम नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की जनसेवा, जनकल्याण और सुशासन के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए बुधवार को विजय नगर स्थित आईडीए ग्राउंड पर विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया था। इसमें सफाईकर्मियों ने जमकर हंगामा मचाया।

कार्यक्रम के लिए शहर के अधिकांश विधायक, नेता और कार्यकर्ता पहुंचे थे। लगभग हर विधानसभा से नेता अपने साथ कार्यकर्ता लेकर आए थे। सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन हुआ। प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मौजूद जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को विकसित भारत का संकल्प दिलाया। इसके बाद दीप प्रज्ज्वलन के साथ मशाल जलाई गई। डॉ.श्यामाप्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा स्थल पर मशाल ले जाया गया। जहां विशाल मशाल स्थापित की गई है। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के समर्थन में नारे लगाए और सांकेतिक मशाल लेकर अपनी-अपनी विधानसभा के लिए रवाना हुए।

👉 यह भी पढ़ें:

भाजपा की संकल्प सभा में सफाईकर्मियों का हंगामा, नेताओं को करना पड़ा विरोध का सामना

सफाईकर्मियों ने नेताओं को घेरा

इंदौर में पिछले कुछ दिनों सफाईकर्मियियों की हड़ताल चल रही है। कार्यक्रम स्थल पर काफी संख्या में नारेबाज करते हुए सफाईकर्मी पहुंच गए थे। वे कार्यक्रम के अंदर जाने की कोशिश भी कर रहे थे, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक दिया।

विजयवर्गीय को घेरा, मेंदोला ने समझाया

सफाईकर्मियों ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को घेर लिया और नारेबाजी करने लगे। इस दौरान विजयवर्गीय के साथ मौजूद विधायक रमेश मेंदोला ने सफाईकर्मियों को समझाया। एमआईसी सदस्य जीतू यादव भी सफाईकर्मियों को समझाइश देते नजर आए।

एक महिला नेत्री को तो झाडू लेकर घेर लिया

कार्यक्रम स्थल के बाहर सफाईकर्मियों ने एक महिला नेत्री को झाड़ू लेकर घेर लिया। कार्यक्रम के दौरान सफाईकर्मियों का हंगामा चलता रहा। जैसे-तैसे कार्यक्रम निपट पाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

रेपो रेट बढ़ने से बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 429 अंक टूटा

7 अक्टूबर 2026 को रेपो रेट बढ़ने से बाजार में गिरावट दर्ज हुई। सेंसेक्स 429 अंक टूटकर 72,638 पर बंद हुआ। जानिए पूरी खबर।

RBI MPC बैठक: भारत की अर्थव्यवस्था ग्लोबल चुनौतियों के बावजूद तेज़ गति से बढ़ेगी

आरबीआई एमपीसी बैठक ने भारत की अर्थव्यवस्था तेज़ गति से बढ़ेगी का अनुमान जताया है। रेपो रेट बढ़ाया गया और मुद्रास्फीति का संशोधित अनुमान दिया गया।

आईसीसी टी20 रैंकिंग में विराट कोहली को बड़ा नुकसान, श्रेयस अय्यर बने नए सुपरस्टार

आईसीसी टी20 रैंकिंग में विराट कोहली को बड़ा नुकसान, श्रेयस अय्यर टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में 7वें स्थान पर पहुंचे।

फलाहारी महाराज के दावे झूठे, विराट कोहली के प्रवक्ता ने प्रेमानंद महाराज पर दिया बयान

फलाहारी महाराज के दावे झूठे, विराट कोहली के प्रवक्ता ने प्रेमानंद महाराज पर लगाए गए ₹5 करोड़ के आरोपों का खंडन किया है। विवाद की पूरी जानकारी।

पीएम मोदी ने कहा- आदिवासियों की सेवा में पहाड़ों में बिताए कई साल, कभी नहीं सोचा अपना क्या होगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदिवासियों की सेवा में बिताए वर्षों को याद किया। उन्होंने 25 वर्षों की राजनीतिक सेवा का अनुभव साझा किया।

राजपाल यादव कोर्ट में हुए इमोशनल, 1.15 करोड़ चुकाने को तैयार

राजपाल यादव कोर्ट में हुए इमोशनल और 1.15 करोड़ रुपये चुकाने को तैयार हो गए हैं। कोर्ट ने बाकी ₹85 लाख जमा करने के लिए 13 अक्टूबर तक का समय दिया है।

सीहोर में जंगली जहरीले रतनजोत के बीज खाने से 6 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती

सीहोर में रतनजोत के बीज खाने से छह बच्चे बीमार हुए। बच्चों को उल्टी, दस्त और तेज पेट दर्द हुआ। अस्पताल में इलाज चल रहा है।

सागर: बीना-आगासौद के बीच तीसरी रेल लाइन के लिए 15 अक्टूबर तक 17 ट्रेनों का रूट बदलेगा

सागर में बीना-आगासौद के बीच तीसरी रेल लाइन के कारण 15 अक्टूबर तक 17 ट्रेनों का रूट बदलेगा। यात्री सावधानी बरतें।

इंदौर हाईकोर्ट ने निगम को अवैध होर्डिंग शिकायत पर 4 हफ्ते में फैसला करने को कहा

इंदौर हाईकोर्ट ने अवैध होर्डिंग शिकायत पर 4 हफ्ते में फैसला करने के निर्देश दिए हैं। नगर निगम को नियमों का पालन कर जल्दी निर्णय लेना होगा।

अंबेडकर नगर-प्रयागराज एक्सप्रेस में पत्थरबाजी, खिड़की का शीशा टूटा

अंबेडकर नगर-प्रयागराज एक्सप्रेस में पत्थरबाजी की घटना से खिड़कियों के शीशे टूटे। यात्रियों में दहशत फैल गई। घायलों को प्राथमिक चिकित्सा दी गई।