दिविना धूपर ने ऑल इंडिया टेनिस चैंपियनशिप में जीते दो खिताब, बढ़ाया इंदौर का गौरव

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left


इंदौर। शहर की युवा टेनिस खिलाड़ी दिविना धूपर ने अजमेर में आयोजित ऑल इंडिया चैंपियनशिप सीरीज टेनिस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-12 और अंडर-14 दोनों वर्गों का खिताब अपने नाम कर डबल क्राउन हासिल किया। अजमेर स्थित ऑल इंडिया टेनिस अकादमी में 21 से 24 सितंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में दिविना ने दोनों आयु वर्गों में लगातार मुकाबले जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

अंडर-12 में रोमांचक मुकाबले में जीता खिताब

अंडर-12 वर्ग के क्वार्टर फाइनल में दिविना ने राजस्थान की हृषिका गुनावत को 7-5, 6-3 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में गुजरात की अलीशा पटेल के खिलाफ भी उन्होंने शानदार खेल दिखाया और 7-5, 7-5 से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में दिविना का मुकाबला महाराष्ट्र के पुणे की मार्गवी मोसले से हुआ। रोमांचक मुकाबले में दिविना ने बेहतरीन नियंत्रण और आत्मविश्वास के साथ खेलते हुए 7-6, 6-3 से जीत दर्ज की और अंडर-12 वर्ग का खिताब अपने नाम किया।

अंडर-14 में भी बनीं चैंपियन

अंडर-14 वर्ग में भी दिविना का शानदार प्रदर्शन जारी रहा। क्वार्टर फाइनल में उन्होंने राजस्थान की हृषिका गुनावत को 7-5, 6-1 से हराया। सेमीफाइनल में राजस्थान की समीक्षा गोरे के खिलाफ दिविना ने 6-1, 6-3 से आसान जीत दर्ज की। फाइनल में उनका सामना मध्यप्रदेश की ईशा रानी सिंह से हुआ। दिविना ने पूरे मुकाबले में बेहतर नियंत्रण और आत्मविश्वास के साथ खेलते हुए 6-1, 6-3 से जीत दर्ज की और अंडर-14 वर्ग का खिताब भी अपने नाम कर लिया।

एमपी टेनिस जगत में खुशी का माहौल

एक ही ऑल इंडिया चैंपियनशिप में दो अलग-अलग आयु वर्गों में खिताब जीतना दिविना की निरंतरता और प्रतिभा को दर्शाता है। उनके इस प्रदर्शन से इंदौर और मध्यप्रदेश के टेनिस जगत में खुशी का माहौल है। दिविना की इस शानदार उपलब्धि पर म.प्र.टेनिस संघ के अध्यक्ष अनिल महाजन, सचिव अनिल धूपर सहित क्लब के पदाधिकारियों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सुधांशु त्रिवेदी बोले- राहुल गांधी की राजनीतिक समझ है बिल्कुल शून्य

सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी की राजनीतिक समझ को शून्य बताया और चुनाव आयोग पर लगाए गए आरोपों को निराधार करार दिया।

संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ में रणबीर कपूर का पहला खौफनाक लुक जारी

संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर में रणबीर कपूर का खौफनाक लुक सामने आया है। यह लुक उनकी भूमिका की गंभीरता को दर्शाता है।

मध्य प्रदेश के 70 हजार शिक्षकों की सैलरी बढ़ोतरी के रास्ते खुले, हाईकोर्ट ने 4 हफ्ते दिए

मध्य प्रदेश के 70 हजार शिक्षकों की सैलरी बढ़ोतरी के रास्ते खुले हैं। हाईकोर्ट ने पहली नियुक्ति से सेवा अवधि गणना के मामले में सरकार को 4 हफ्ते का समय दिया है।

देश की राजनीति में भूचाल, राहुल गांधी ने संविधान पर किया बड़ा बयान

राहुल गांधी ने वोट चोरी को संविधान पर हमला बताया और चुनाव आयोग व बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए। संविधान पर बड़ा बयान देश की राजनीति में भूचाल लाया।

महाराष्ट्र में सूखे के हालात, उद्धव ठाकरे ने की विशेष विधानसभा सत्र बुलाने की मांग

महाराष्ट्र में सूखे की गंभीर स्थिति पर उद्धव ठाकरे ने विशेष विधानसभा सत्र बुलाने की मांग की है। उन्होंने किसानों के लिए कर्ज माफी और पारदर्शिता की भी अपील की।

चौड़ाई कांड के बाद खफा हैं मंत्री विजयवर्गीय, पौधारोपण कार्यक्रम में कहा-मैं इंदौर की मीडिया से बात नहीं करूंगा

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने महिला पार्षद विवाद के बाद मीडिया से दूरी बनाई है। पौधारोपण कार्यक्रम में उन्होंने लिखित भाषण पढ़ा और मीडिया से बात न करने की बात कही।

शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 1247 अंक टूटा, निफ्टी 23100 के नीचे बंद

शेयर बाजार में भारी गिरावट के चलते सेंसेक्स 1247 अंक टूट गया और निफ्टी 23100 के नीचे बंद हुआ। अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड और तेल कीमतों में वृद्धि मुख्य कारण रहे।

भारत ने बंगाल की खाड़ी में मिसाइल परीक्षण के लिए 600 किमी नो-फ्लाई जोन जारी किया

भारत ने बंगाल की खाड़ी में मिसाइल परीक्षण के लिए 600 किमी नो-फ्लाई जोन जारी किया है। यह सुरक्षा कारणों से 25-26 सितंबर 2026 तक लागू रहेगा।

रतलाम में सूखे का संकट: 35 इंच की जगह सिर्फ 23 इंच बारिश हुई

रतलाम में सूखे का संकट गहराया है क्योंकि इस साल सिर्फ 23 इंच बारिश हुई है। धोलावड़ बांध से सिंचाई के लिए पानी रोक दिया गया है।

राहुल गांधी ने SIR को लेकर चुनाव आयोग पर साधा निशाना, कहा- संविधान के दुश्मन बेनकाब

राहुल गांधी ने चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया पर हमला करते हुए इसे संविधान के खिलाफ बताया। उन्होंने 24 सितंबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस का ऐलान किया।