एसआर ग्रुप करेगा होटल इंडस्ट्री में एक हजार करोड़ का निवेश, एमपी को मिलेगा पहला जेडब्ल्यू मैरियट

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left
एसआर ग्रुप करेगा होटल इंडस्ट्री में एक हजार करोड़ का निवेश, एमपी को मिलेगा पहला जेडब्ल्यू मैरियट


इंदौर। इंदौर में तीन इंटरनेशनल 5 स्टार होटल दस्तक देने जा रहे हैं। होटल कंपनी मैरियट इंटरनेशनल ने इंदौर के उद्योगपति सूरज रजक की कंपनी एसआर ग्रुप के साथ एक एमओयू शाइन किया है। इसके तहत इंदौर में जेडब्ल्यू मैरियट, कोर्टयार्ड मैरियट और फोर पॉइंट्स बाय शेरेटन होटल का निर्माण किया जाएगा।

ये तीनों ही होटल 12.5 एकड़ जगह में तैयार किए जाएंगे। जेडब्ल्यू मैरियट को इंदौर के सुपर कॉरिडोर पर 3.5 एकड़ जमीन पर, कोर्टयार्ड मैरियट को पीथमपुर में 4 एकड़ जमीन पर और फोर पॉइंट्स बाय शेरेटन को इंदौर के अरविंदो के पास 5 एकड़ जमीन पर डेवलप किया जाएगा। सबसे खास बात यह है कि मध्य प्रदेश के इतिहास में पहली बार इंदौर में जेडब्ल्यू मैरियट दस्तक देने जा रहा है।

एसआर ग्रुप करेगा होटल इंडस्ट्री में एक हजार करोड़ का निवेश, एमपी को मिलेगा पहला जेडब्ल्यू मैरियट

तीन होटलों के निर्माण पर एक हजार करोड़

उद्योगपति सूरज रजक ने बताया कि मध्य प्रदेश सरकार की व्यवसाय और औद्योगिक नीतियों के कारण विदेश की कंपनियां मप्र में रूची दिखा रही है। सीएम मोहन यादव के प्रयासों से मप्र इंटरनेशनल कंपनियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। तीनों होटलों के निर्माण में 1 हजार करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा। इसमें 400 करोड़ की लैंड कॉस्ट अलग से है। ये तीनों ही ब्रांड भारत के तेजी से बढ़ते शहरों में अपने बड़े होटल खोलना चाहते हैं, और ये होटल इसी कोशिश का हिस्सा हैं। उद्योगपति सूरज रजक ने बताया कि ये होटल लोगों को लग्जरी, आराम और शानदार माहौल देंगे। यहां अच्छे कमरे और बड़े इवेंट हॉल की जरूरत भी पूरी होगी। जेडब्ल्यू मैरियट इंदौर, अपनी शानदार बनावट, बेहतरीन सर्विस और मजेदार अनुभवों के लिए जाना जाएगा। कोर्टयार्ड मैरियट पीथमपुर, देश-विदेश से आने वाले लोगों और स्थानीय मेहमानों को लग्जरी होटल के साथ-साथ बिजनेस से जुड़ी अच्छी सुविधाएं भी देगा। वहीं फोर पॉइंट्स बाय शेरेटन इंदौर में बेहतरीन सर्विस और स्टे के लिए जाना जाएगा। एमओयू साइन के दौरान एसआर ग्रुप के चैयरमेन सूरज रजक, मैरियट इंडिया की डॉयरेक्टर ऑफ डेवलपमेंट जूही रॉय, वाइस प्रेसिडेंट डेवलपमेंट अन्नथ अय्यर और डायरेक्टर ऑपरेश्न किरण मौजूद थी।

एसआर ग्रुप करेगा होटल इंडस्ट्री में एक हजार करोड़ का निवेश, एमपी को मिलेगा पहला जेडब्ल्यू मैरियट

जेडब्ल्यू मैरियट: इंदौर में मध्य प्रदेश का पहला होटल

मैरियट इंटरनेशनल के स्वामित्व वाला जेडब्ल्यू मैरियट एक प्रसिद्ध अमेरिकी लग्जरी होटल ब्रांड है, जो दुनिया भर में अपने शानदार आवास, बेहतरीन डाइनिंग और उच्च स्तर की मेहमाननवाजी के लिए जाना जाता है। इंदौर में बनने वाले होटल जेडब्ल्यू मैरियट में 250 कमरे और सुइट्स होंगे। इंदौर में बनने वाला जेडब्ल्यू मैरियट मध्य प्रदेश का पहला होटल है, यह तीन साल मंइ बनकर तैयार हो जाएगा। होटल में अलग-अलग तरह के रेस्टोरेंट और खाने-पीने की जगहें होंगी। साथ ही, मीटिंग और बड़े कार्यक्रमों के लिए अलग से जगह भी होगी। यह होटल इस तरह बनाया जाएगा कि यहां बिजनेस करने वाले लोग और घूमने आए लोग दोनों आराम से रह सकें। यहां स्पा, जिम, स्विमिंग पूल जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी। बच्चों, युवाओं और बड़ों के लिए खेलने और मनोरंजन की खास जगहें भी होंगी।

एसआर ग्रुप करेगा होटल इंडस्ट्री में एक हजार करोड़ का निवेश, एमपी को मिलेगा पहला जेडब्ल्यू मैरियट

कोर्टयार्ड मैरियट: पीथमपुर का पहला 5 स्टार होटल

पीथमपुर में बनने वाला यह पहला 5 स्टार होटल है। इस होटल में एयरकंडीशन्ड ऑडिटोरियम भी रहेगा, जिसमें लगभग 500 लोगों के बैठने की व्यवस्था रहेगी। कोर्टयार्ड मैरियट में 250 कमरे और सुइट्स होंगे। होटल में पांच अलग-अलग तरह के रेस्टोरेंट और खाने-पीने की जगहें होंगी। इसमें एक बॉलरूम भी होगा। यह होटल मूलतः कमर्शियल रहेगा, जिससे पीथमपुर में बिजनेस करने वाले लोगों को ज्यादा फायदा मिलेगा। पीथमपुर के औद्योगिक घरानों की डिपेंडेंसी इंदौर के होटलों पर कम हो जाएगी। यहां स्पा, जिम, स्विमिंग पूल जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी। बच्चों, युवाओं और बड़ों के लिए खेलने और मनोरंजन की खास जगहें भी होंगी।

फोर पॉइंट्स बाय शेरेटन में 150 कमरे होंगे

इंदौर में बनने वाले होटल फोर पॉइंट्स बाय शेरेटन में 150 कमरे और सुइट्स रहेंगे। यह होटल एक सामान्य 5 स्टार होटल रहेगा। इसमें बैंक्वेट हॉल जैसी सुविधा मिलेगी। यह होटल मैरियट इंटरनेशनल का एक लोकप्रिय और जाना-माना ग्लोबल होटल ब्रांड है, जो मुख्य रूप से व्यावसायिक यात्रियों के लिए डिज़ाइन किया गया है। इंदौर में आ रहे इस होटल में कंपनी का इन-हाउस रेस्टोरेंट ‘द ईटरी’ भी रहेगा, जहां पर स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय व्यंजन मिलेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

ज्ञानेश कुमार जी, क्या आपके सहकर्मी भी विपक्ष की तरह झूठ बोल रहे?

चुनाव आयोग के दो आयुक्तों ने मतदाता सूची और प्रक्रियाओं पर 14 बार लिखित आपत्तियां दर्ज की हैं। ज्ञानेश कुमार पर विपक्ष और सहकर्मियों के बीच विवाद बढ़ा है।

कोयला खदान पर सियासी संग्राम: जीतू पटवारी ने एमपी सरकार से मांगा जवाब

मध्य प्रदेश में कोयला खदान के पास टाइगर कॉरिडोर को लेकर सियासी संग्राम तेज हुआ है। जीतू पटवारी ने एमपी सरकार से जवाब मांगा है।

इंदौर में रविवार को हार्ट मेला, BP-शुगर से NT-proBNP जांचें मुफ्त

इंदौर में हार्ट मेला 27 सितंबर को लगेगा। BP-शुगर से लेकर NT-proBNP जांचें मुफ्त की जाएंगी। CPR ट्रेनिंग भी दी जाएगी।

मध्य प्रदेश में 35.42 लाख पेंशनधारकों के खाते में 212 करोड़ रुपए ट्रांसफर

मध्य प्रदेश में 35.42 लाख पेंशनधारकों के खाते में 212 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए। मुख्यमंत्री ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत यह राशि भेजी।

इंदौर में 103 वर्षों से चली आ रही परंपरा, अनंत चतुर्दशी पर 22 झांकियों का भव्य कारवां

इंदौर में अनंत चतुर्दशी झांकी परंपरा इस साल 103 वर्षों की विरासत के साथ मनाई जाएगी। 25 सितंबर को 22 झांकियों का भव्य कारवां निकलेगा।

नगर निगम चुनाव से पहले इंदौर में भाजपा ने तेज किया विकास कार्यों पर जोर

नगर निगम चुनाव से पहले इंदौर में भाजपा ने विकास कार्यों पर जोर दिया है। पार्टी ने 23 सड़कों के चौड़ीकरण के लिए 400 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।

आठ साल से उज्जैन के खाद्य विभाग में टिके हुए हैं बसंत दत्त शर्मा, पीएम से शिकायत भी बेअसर

उज्जैन के खाद्य अधिकारी बसंत शर्मा पर मावा व्यापारियों ने पीएम को शिकायत की। जांच रिपोर्ट से पहले माल को नकली घोषित करने और व्यापार को नुकसान पहुंचाने का आरोप है।

उड़ता तीर ट्रेलर रिलीज: आयुष्मान खुराना ने निभाया मजेदार पाक जासूस का रोल

आयुष्मान खुराना की उड़ता तीर का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस स्पाई-कॉमेडी में वे मजेदार पाक जासूस के किरदार में दिख रहे हैं।

एमआईसी में जीतू यादव का ‘श्रीगणेश’, झांकी मार्ग को जगमगाने में जुटे, बड़ी मुश्किल से मिली है कुर्सी

बड़ी मुश्किल से मिली एमआईसी कुर्सी के बाद जीतू यादव ने अनंत चतुर्दशी के झांकी मार्ग को जगमगाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। विद्युत विभाग की बैठक में सुरक्षा और लाइटिंग व्यवस्था पर चर्चा हुई।

उज्जैन में वैष्णोदेवी थीम पर बने गणेश पंडाल में भीषण आग, 11 फीट की प्रतिमा जलकर खंडित

उज्जैन के गणेश पंडाल में वैष्णोदेवी थीम पर भीषण आग लगी। 11 फीट की गणेश प्रतिमा जलकर खंडित हो गई। घटना की जांच जारी है।