क्या श्याम ‘टेलर’ इंदौर के दावेदारों की नहीं ले पा रहे ‘नाप’, अध्यक्ष की नियुक्ति में कहां फंस रहा पेंच?

Date:

AI Audio Companion Ready to stream full article
0:00
0:00 left

इंदौर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर श्याम टेलर दिसंबर 2025 में पदभार संभाला था, लेकिन अब तक इंदौर अध्यक्ष पद पर नियुक्ति नहीं हुई है। प्रदेश के 15 से अधिक जिलों में नियुक्तियां हो चुकी हैं, लेकिन इंदौर का नंबर नहीं आ रहा। अब तो दावेदार और भाजपा नेता यह भी कह रहे हैं कि शायद श्याम टेलर इंदौर अध्यक्ष के लिए उम्मीदवारों का नाप नहीं ले पा रहे?

जन्माष्टमी पर इंदौर आए तो बढ़ी सरगर्मी

श्याम टेलर जन्माष्टमी पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव के निमंत्रण पर भावेश दवे के कार्यक्रम में शामिल होने इंदौर आए। इसके अलावा भी कई कार्यक्रमों में शामिल हुए। इस दौरान दावेदारों ने ताकत दिखाने की कोशिश की। उनके इंदौर दौरे के बाद एक बार फिर भाजयुमो अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है।

छड़ी पूजन कार्यक्रम में हुआ विवाद

श्याम टेलर शुक्रवार रात इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र के राजमोहल्ला स्थित कॉलोनी में गोगा नवमी के अवसर पर आयोजित छड़ी पूजा में शामिल होने पहुंचे थे। बताया जाता है कि निक्की करोसिया के घर जाने को लेकर विवाद हो गया। दो पक्ष आपस में भिड़ गए और मारपीट हो गई। मामला थाने तक पहुंच गया।

मयूरेश पिंगले और अमित पालीवाल गायब

श्याम टेलर के कार्यक्रम में जहां इंदौर अध्यक्ष पद के कई दावेदारों ने ताकत दिखाई, वहीं मयूरेश पिंगले और अमित पालीवाल गायब रहे। कुछ समय पहले तक मयूरेश पिंगले का नाम फाइनल माना जा रहा था, लेकिन शिकायतों के बाद मामला अब ठंडे बस्ते में है।

पिंगले की मार्कशीट भोपाल पहुंच गई

भाजयुमो इंदौर अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर प्रारंभ से ही विवाद होते रहे हैं। जिस दावेदार का नाम आगे बढ़ता है, उसके खिलाफ शिकायतों का पुलिंदा प्रदेश संगठन तक पहुंचता रहा है। बताया जाता है कि मयूरेश पिंगले के खिलाफ शिकायतें भोपाल पहुंची हैं, इनमें उनके मार्कशीट की भी चर्चा है। सूत्र बताते हैं कि उनकी उम्र 40 पार है।

रोहित चौधरी को टेलर ने दिया भाव

कल के दौरे में रोहित चौधरी, धीरज ठाकुर, अमित कुशवाह जैसे दावेदार सक्रिय रहे। श्याम टेलर ने रोहित चौधरी को सबसे ज्यादा तवज्जो दी। एक अन्य दावेदार जो धन्नापति सेठ के नाम से भी पहचाने जाते हैं, वे भी अपनी महंगी गाड़ी लेकर श्याम टेलर के कार्यक्रम में आए थे, लेकिन उन्हें भाव नहीं मिला।

कुशवाह तो अभी से अध्यक्ष समझने लगे

भाजयुमो इंदौर अध्यक्ष पद के दावेदार अमित कुशवाह को लेकर चर्चा हो रही है। भाजपा नेता कह रहे हैं कि वे अभी से खुद को अध्यक्ष समझने लगे हैं। सूत्र बताते हैं कि उन्हें पद दिलाने की सुपारी इंदौर प्रभारी राजेश सोलंकी ने ले रखी है।

टेलर ने कहा-जल्द मिलेगी खुशखबरी

श्याम टेलर से जब भावेश दवे के कार्यक्रम के दौरान पूछा गया कि आखिर इंदौर अध्यक्ष पद का फैसला क्यों नहीं हो रहा, तब उनका जवाब था कि जल्द ही खुशखबरी मिल जाएगी। जब पूछा गया कि कोई नाम फाइनल कर दिया है क्या, तब वे सवाल को टालते हुए आगे बढ़ गए।

अब देखना है किसको मिलेगा पद?

लंबे समय से विवादों में उलझे नगर अध्यक्ष के पद पर आखिर किसकी नियुक्ति होती है, इस पर सबकी निगाह बनी हुई है। किसी विधायक या नेता का समर्थक इस पद पर बैठता है या फिर पैराशूट से कोई एंट्री होती है। इसके साथ ही यह भी चर्चा है कि जमीनी कार्यकर्ताओं को इस पद से नवाजा जाता है या फिर कोई धन्नापति सेठ इस पर कब्जा करता है?

लगातार टलने से कार्यकर्ता हो रहे निराश

सवाल अब सिर्फ यह नहीं है कि इंदौर का अध्यक्ष कौन बनेगा, बल्कि राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा भी है कि आखिर ऐसा क्या है, जिसके कारण श्याम टेलर फैसला लेने से लगातार बच रहे हैं? पिछले दिनों इंदौर नगर अध्यक्ष पद के लिए करीब 11 नामों का पैनल प्रदेश नेतृत्व तक पहुंच चुका था। संगठन के सामने विकल्पों की कमी नहीं है, लेकिन किसी नाम पर सहमति नहीं बन पाई। पहले यह चर्चा थी कि दतिया चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद इंदौर की घोषणा हो सकती है। चुनाव का रिजल्ट भी आ गया, लेकिन नियुक्ति नहीं हुई। बार-बार नियुक्ति टलने से इंदौर के कार्यकर्ता निराश हो रहे हैं।

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

राजगढ़ के बिट्टू तबाही की मेहनत, सीएम मोहन यादव ने की सराहना

बिट्टू तबाही ने अकेले अजनार नदी को साफ किया, जिसे सीएम मोहन यादव ने सराहा। इस पहल ने समाज में जागरूकता फैलाने का काम किया है।

शिक्षकों से मिले पीएम मोदी, वक्तृत्व कला पर मांगी सलाह

प्रधानमंत्री मोदी ने शिक्षकों से वक्तृत्व कला पर सलाह ली, आत्मविश्वास और अभ्यास पर जोर दिया।

भागीरथपुरा: दूषित जल संकट के बाद नई पाइपलाइन से शुद्ध जल आपूर्ति

भागीरथपुरा में दूषित जल संकट के बाद नई पाइपलाइन से शुद्ध जल आपूर्ति बहाल हो गई है।

इंदौर: फुटपाथ कब्जे पर एफआईआर, विशेष योजना लागू

इंदौर में फुटपाथ कब्जे पर एफआईआर की योजना और विशेष योजना से शहर में बदलाव की उम्मीद।

इंदौर सड़क हादसे: 65% मौतें 18-35 उम्र के युवाओं की

सड़क हादसों में 65% मौतें 18-35 उम्र के युवाओं की। समाज के लिए गंभीर समस्या। जागरूकता और सख्त नियम जरूरी।

केरल सड़क हादसे में 8 छात्र काल के गाल में समाए

केरल के त्रिशूर जिले में सड़क हादसे में 8 छात्रों की मौत हो गई। हादसा पनामपिक्कुन्नू इलाके में हुआ।

बड़े पर्दे पर ओटीटी सीरीज जैसी है – ‘मिर्जापुर : द मूवी’

मिर्जापुर: द मूवी बड़े पर्दे पर ओटीटी सीरीज का अनुभव देती है। हिंसा, सत्ता संघर्ष और परिचित किरदारों के साथ, लेकिन लंबाई में कमी।

पिनाकल डिजायर प्रोजेक्ट के मामले में संजय अग्रवाल समेत चार पर एफआईआर

इंदौर के पिनाकल डिजायर प्रोजेक्ट के जमीन विवाद में संजय अग्रवाल समेत चार पर एफआईआर दर्ज।

उज्जैन के दो खाद्य अधिकारियों के खिलाफ भोपाल में शिकायत, ईओडब्ल्यू जांच का हवाला

उज्जैन के खाद्य अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगे हैं। ईओडब्ल्यू जांच का हवाला दिया गया है।

नेपाल बाढ़ में 275 भारतीय लापता, MEA ने दी जानकारी

नेपाल बाढ़ में 275 भारतीय लापता हैं। विदेश मंत्रालय ने स्थिति की जानकारी दी और नेपाल सरकार के प्रयासों की सराहना की।