कारवार में चाइनीज GPS लगा समुद्री पक्षी मिला, नौसेना क्षेत्र के पास मिलने से मचा हड़कंप

Date:

कारवार में चाइनीज GPS लगा समुद्री पक्षी मिला, नौसेना क्षेत्र के पास मिलने से मचा हड़कंप

कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के कारवार इलाके में एक समुद्री पक्षी के शरीर पर चाइनीज GPS ट्रैकिंग डिवाइस मिलने से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। यह पक्षी भारतीय नौसेना के एक संवेदनशील क्षेत्र के पास पाया गया, जिसके बाद पुलिस, सुरक्षा एजेंसियों और वन विभाग ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।

Seagull with Chinese GPS tracker found near key naval base in Karnataka -  India Today

पुलिस के मुताबिक, मंगलवार को तटीय समुद्री पुलिस सेल को कारवार के रवींद्रनाथ टैगोर बीच पर एक सीगल (समुद्री पक्षी) मिला, जिसके शरीर पर GPS ट्रैकर बंधा हुआ था। शुरुआती जांच में हालांकि किसी भी तरह की जासूसी गतिविधि से जुड़े ठोस सबूत नहीं मिले हैं, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है।

जांच में सामने आया कि ट्रैकिंग डिवाइस में एक इलेक्ट्रॉनिक यूनिट और छोटा सा सौर पैनल लगा हुआ था। इसके साथ एक ईमेल आईडी भी दर्ज थी और एक संदेश छोड़ा गया था, जिसमें पक्षी को ढूंढने वाले व्यक्ति से उस ईमेल पते पर संपर्क करने का अनुरोध किया गया था।

पुलिस के अनुसार, यह ईमेल आईडी चीनी विज्ञान अकादमी से जुड़ी बताई जा रही है, जो खुद को पारिस्थितिकी और पर्यावरण विज्ञान अनुसंधान केंद्र के रूप में प्रस्तुत करती है। अधिकारी इस ईमेल आईडी के जरिए स्पष्टीकरण हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

स्वर कोकिला का मौन: आशा भोसले के निधन से देश शोकाकुल

प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले का रविवार, 12 अप्रैल को...