पिता की बात निकली तो कविता पाटीदार की आंखों से निकले आंसू

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में नई जिम्मेदारी मिलने के बाद खरगोन के सांसद गजेंद्र पटेल और राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार मंगलवार को पहली बार इंदौर पहुंचे। दोनों नेताओं का एयरपोर्ट से भाजपा कार्यालय तक जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया


उल्लेखनीय है कि हाल ही में घोषित भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सांसद गजेंद्र पटेल को महामंत्री तथा कविता पाटीदार को राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है। दोनों मंगलवार को दिल्ली से इंदौर एयरपोर्ट आए। यहां भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया और वे एरोड्रम रोड से रैली की शक्ल में जवाहर मार्ग, एमजी रोड, आरएनटी मार्ग होते हुए भाजपा कार्यालय पहुंचे। मार्ग पर जगह-जगह उनके स्वागत के लिए मंच लगाए गए थे।


बारिश में भी नहीं थमा उत्साह


रैली एयरपोर्ट से मरी माता चौराहा पहुंचने पर कुछ देर जाम की स्थिति बनी। इसके बाद फिर बारिश शुरू हो गई। इसके बावजूद कार्यकर्ताओं का उत्साह नहीं थमा। कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ नारेबाजी करते हुए भाजपा कार्यालय पहुंचे।


पिता का नाम सुन कविता की आंख में आए आंसू


भाजपा कार्यालय में स्वागत के दौरान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कविता पाटीदार के पिता और भाजपा के वरिष्ठ नेता स्व. भेरूलाल पाटीदार को याद किया। अपने पिता के बारे में सुन कविता पाटीदार की आंखों में आंसू आ गए। वे मंच पर मंत्री विजयवर्गीय के गले भी मिलीं।


मालिनी गौड़ और मनोज पटेल नहीं दिखे


भाजपा कार्यालय में अधिकांश विधायक और नेता मौजूद थे। देपालपुर के विधायक मनोज पटेल और विधानसभा चार की विधायक मालिनी गौड़ नजर नहीं आईं। इसके अलावा नगर से लेकर ग्रामीण तक के पदाधिकारी और नेता वहां नजर आए।


कैबिनेट के कारण सिलावट नहीं आए


आज ही भोपाल में कैबिनेट मीटिंग थी। इसके कारण मंत्री तुलसी सिलावट स्वागत समारोह में नहीं आए। मंत्री विजयवर्गीय ने मंच से कहा भी कि प्रदेश अध्यक्ष का आदेश था, इसलिए वे कैबिनेट में न जाकर इस स्वागत समारोह में शामिल हुए।


जाम के कारण परेशान हुए लोग


स्वागत रैली के कारण मध्य क्षेत्र जाम की गिरफ्त में रहा। रैली शुरू होने से पहले ही राजवाड़ा और उससे जुड़े मार्गों पर ट्रैफिक अस्त-व्यस्त हो गया था और जब रैली शुरू हुई तो कई मार्गों पर वाहनों के पहिए थे रहे। ट्रैफिक पुलिस ने जवाहर मार्ग की गलियों में बैरिकेड लगाकर बड़े वाहनों को जाने से रोक दिया था। इस कारण एमजी रोड पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया। नंदलालपुरा, पढ़रीनाथ, राजवाड़ा और खजूरी बाजार पर वाहन चालक गुत्थम-गुत्था होने लगे।

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सावरकर पर टिप्पणी को लेकर सोनिया गांधी को कानूनी नोटिस, 15 दिन में माफी की मांग

वीर सावरकर पर टिप्पणी को लेकर सोनिया गांधी को कानूनी नोटिस भेजा गया है। सत्यकी सावरकर ने 15 दिन में माफी और सुधार की मांग की है।

ट्रंप के निर्देश पर जेन्सन हुआंग फिर बने NVIDIA के सीईओ, चीनी जासूसी विवाद में दिया था इस्तीफा

एनवीडिया के सीईओ की वापसी पर 23 नवंबर 2026 को बोर्ड ने जेन्सन हुआंग को पुनः नियुक्त किया। ट्रंप के समर्थन के बाद कंपनी ने बड़ा फैसला लिया।

सरकार की चेतावनी: WhatsApp Web पर चैट्स हो सकती हैं लीक, सावधानी जरूरी

व्हाट्सएप वेब पर चैट्स लीक होने का खतरा है। सरकार ने सार्वजनिक और ऑफिस कंप्यूटर पर इस्तेमाल को लेकर अलर्ट जारी किया है।

दल-बदल विरोधी कानून पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख, केंद्र से मांगा जवाब

दल-बदल विरोधी कानून पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, निर्वाचन आयोग और विधि आयोग से जवाब मांगा। रणनीतिक इस्तीफों के दुरुपयोग पर रोक की मांग उठी।

जामा मस्जिद थाना परिसर में पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला, 3 की हालत गंभीर

जामा मस्जिद थाना परिसर में चाकू से हमला, पांच पुलिसकर्मी घायल हुए। तीन की हालत गंभीर, आरोपी नबील गिरफ्तार।

कैबिनेट बैठक : सहकारी समितियों के चुनाव एक साल टले, 2027 युवा वर्ष घोषित, साल में दो बार होगी MPPSC परीक्षा

मध्यप्रदेश कैबिनेट ने 2027 को युवा वर्ष घोषित किया है। सहकारी समितियों के चुनाव एक साल के लिए टाल दिए गए हैं और MPPSC परीक्षा अब साल में दो बार होगी।

शेयर बाजार में भारी गिरावट, निफ्टी 25,400 के नीचे बंद, निवेशकों के 5.3 लाख करोड़ डूबे

शेयर बाजार में गिरावट से निफ्टी 25,400 के नीचे पहुंचा। निवेशकों के 5.3 लाख करोड़ रुपये डूबे, सेंसेक्स 1,000 अंक से ज्यादा टूटा।

मानहानि मामले में यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, साकेत कोर्ट ने किया जारी

मानहानि मामले में ध्रुव राठी के खिलाफ साकेत कोर्ट ने गैर-जमानती वारंट जारी किया। अगली सुनवाई 3 दिसंबर 2026 को होगी।

पीएम मोदी बोले- नेपाल के बिना हमारे राम और धाम दोनों हैं अधूरे

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- नेपाल के बिना हमारे राम और धाम अधूरे हैं। भारत-नेपाल वार्ता में 24,000 करोड़ नेपाली रुपये के पैकेज और अयोध्या-जनकपुर ट्रेन सेवा की घोषणा।

गोधरा ट्रेन कांड के दोषी की उम्रकैद की सजा निलंबित, सुप्रीम कोर्ट फैसला

गोधरा ट्रेन अग्निकांड के दोषी इरफान सिराज पाड़ा की उम्रकैद सजा सुप्रीम कोर्ट ने गंभीर स्वास्थ्य कारणों के आधार पर निलंबित कर जमानत दी।