आत्मनिर्भरता से विकसित भारत की ओर आजादी की उड़ान

Date:

AI Audio Companion Ready to stream full article
0:00
0:00 left
आत्मनिर्भरता से विकसित भारत की ओर आजादी की उड़ान

ललित गर्ग, वरिष्ठ पत्रकार और स्तंभकार

15 अगस्त भारत के राष्ट्रीय जीवन का वह गौरवपूर्ण दिन है, जब हमारी धरती ने पराधीनता की लंबी रात के बाद स्वतंत्रता का सूर्य देखा था। 2026 में हम स्वतंत्रता का 80वां दिवस मना रहे हैं। यह केवल अतीत के गौरव को याद करने का अवसर नहीं, बल्कि यह आत्ममंथन करने का भी समय है कि जिन सपनों के लिए असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया था, उन सपनों को हमने कितना साकार किया और अब 2047 में स्वतंत्रता के शताब्दी वर्ष तक भारत को कैसा बनाना है। 1947 ने हमें राजनीतिक स्वतंत्रता दी थी, लेकिन 2047 का लक्ष्य हमें आर्थिक, सामाजिक, तकनीकी, सामरिक और नैतिक रूप से आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत बनाने का है।

स्वतंत्रता का वास्तविक अर्थ केवल विदेशी शासन से मुक्ति नहीं है। स्वतंत्रता तब सार्थक होगी, जब प्रत्येक नागरिक भय, अभाव, अशिक्षा, बेरोजगारी, भेदभाव और अवसरों की असमानता से मुक्त हो। जब व्यक्ति अपने अधिकारों के साथ अपने कर्तव्यों को भी समझे, जब लोकतंत्र केवल चुनाव जीतने और सरकार बनाने की प्रक्रिया न रहकर जनकल्याण का माध्यम बने, जब राजनीति में सेवा, सार्वजनिक जीवन में शुचिता और समाज में संवेदना प्रतिष्ठित हो। आजादी की पहली पीढ़ी ने देश को गुलामी से मुक्त किया था; आज की पीढ़ी को देश को निर्भरता, पिछड़ेपन और आत्महीनता से मुक्त करना है। पिछले वर्षों में भारत की यात्रा में एक महत्वपूर्ण परिवर्तन दिखाई देता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से बार-बार देश को आत्मनिर्भरता, नवाचार और युवाशक्ति का मंत्र दिया है। 2025 के स्वतंत्रता दिवस संबोधन में उन्होंने विशेष रूप से युवा वैज्ञानिकों, इंजीनियरों, प्रतिभाशाली युवाओं और शोधकर्ताओं का आह्वान करते हुए पूछा कि भारत अपने लड़ाकू विमानों के लिए जेट इंजन स्वयं क्यों नहीं बना सकता। उन्होंने सेमीकंडक्टर से लेकर अंतरिक्ष, जैव-प्रौद्योगिकी और रक्षा तक भारतीय प्रतिभा को अपनी क्षमता के बल पर आगे बढ़ने का आग्रह किया। उन्होंने युवाओं के विचारों को रोकने के बजाय उन्हें अवसर देने और उनके नवाचार को राष्ट्रनिर्माण से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया। यह बदलाव केवल भाषणों तक सीमित नहीं है। आज छोटे शहरों, कस्बों और गांवों से निकलने वाली प्रतिभाएं स्टार्टअप, अंतरिक्ष, खेल, विज्ञान, डिजिटल तकनीक और विनिर्माण के क्षेत्र में नई पहचान बना रही हैं। प्रधानमंत्री ने लाल किले से यह भी रेखांकित किया है कि भारत के युवाओं ने देश को दुनिया के अग्रणी स्टार्टअप इकोसिस्टम में स्थान दिलाया है और अनेक छोटे शहरों तथा ग्रामीण क्षेत्रों के युवा नई तकनीकी संभावनाओं को जन्म दे रहे हैं।

आत्मनिर्भर भारत इसी बदलती मानसिकता का परिणाम है। आत्मनिर्भरता का अर्थ दुनिया से कट जाना नहीं, बल्कि दुनिया के साथ बराबरी से खड़े होकर अपने सामर्थ्य के आधार पर प्रतिस्पर्धा करना है। भारत अब केवल आयात करने वाला विशाल बाजार नहीं रहना चाहता; वह निर्माण करने, नवाचार करने और दुनिया को निर्यात करने वाला देश बन रहा है। मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, फार्मा, रक्षा उपकरण, अंतरिक्ष तकनीक और डिजिटल सेवाओं में भारत की क्षमता लगातार बढ़ी है। गैर-पेट्रोलियम वस्तुओं के निर्यात ने भी नए रिकॉर्ड बनाए हैं, जबकि सेवाओं के क्षेत्र में भारत की वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मक शक्ति लगातार मजबूत हुई है। आत्मनिर्भरता की सबसे प्रभावशाली तस्वीर रक्षा क्षेत्र में दिखाई देती है। कभी भारत विश्व के बड़े हथियार आयातकों में गिना जाता था, लेकिन अब स्वदेशी उत्पादन और रक्षा निर्यात दोनों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। वित्त वर्ष 2025-26 में भारत के रक्षा निर्यात ने 38,424 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड स्तर हासिल किया, जो पिछले वर्ष के 23,622 करोड़ रुपये से 62.66 प्रतिशत अधिक है। यह परिवर्तन बताता है कि भारत अब केवल अपनी सुरक्षा आवश्यकताओं को पूरा करने की दिशा में आगे नहीं बढ़ रहा, बल्कि विश्व के देशों को रक्षा सामग्री उपलब्ध कराने की क्षमता भी अर्जित कर रहा है। इससे भी अधिक महत्वपूर्ण बात यह है कि भारत ने गोला-बारूद, हथियार, उप-प्रणालियां, प्रणालियां और महत्वपूर्ण पुर्जे लगभग 80 देशों तक पहुंचाए हैं। 2013-14 में रक्षा निर्यात महज 686 करोड़ रुपये था, जो 2024-25 में 23,622 करोड़ रुपये तक पहुंच गयाकृअर्थात एक दशक में लगभग 34 गुना वृद्धि। यह ‘मेक इन इंडिया’ से ‘मेक फॉर द वर्ल्ड’ की यात्रा का सशक्त प्रमाण है।

लेकिन आत्मनिर्भर भारत की असली परीक्षा केवल अर्थव्यवस्था और तकनीक में नहीं है। हमें ऐसा भारत बनाना है जो आत्मनिर्भर होने के साथ आत्मसंयमी भी हो, शक्तिशाली होने के साथ संवेदनशील भी हो और आधुनिक होने के साथ अपनी संस्कृति एवं नैतिक जड़ों से जुड़ा भी हो। महात्मा गांधी, भगवान महावीर और भगवान बुद्ध ने हमें बताया था कि विकास का अंतिम लक्ष्य मनुष्य की गरिमा और समाज में शांति है। यदि तकनीक बढ़ती जाए लेकिन मनुष्यता घटती जाए, यदि संपन्नता बढ़े लेकिन संवेदना कम हो जाए, यदि अधिकारों की मांग बढ़े लेकिन कर्तव्यबोध समाप्त हो जाए तो स्वतंत्रता अधूरी ही रहेगी। हमारे सामने आज भी गरीबी, बेरोजगारी, असमानता, भ्रष्टाचार, सामाजिक तनाव, हिंसा, पर्यावरण संकट और डिजिटल असमानता जैसी चुनौतियां हैं। इसलिए स्वतंत्रता दिवस केवल उपलब्धियों का उत्सव नहीं, बल्कि कमियों को पहचानकर उन्हें दूर करने का संकल्प भी है। हमें ऐसी नागरिक संस्कृति विकसित करनी होगी जिसमें सत्य, शुचिता, सहिष्णुता, अनुशासन, परस्पर सम्मान और राष्ट्रहित सर्वाेपरि हों। लोकतंत्र की मजबूती केवल संसद या सरकार से नहीं होती; वह नागरिक के चरित्र से होती है। लोकतंत्र को मजबूत संसद के साथ मजबूत समाज और जिम्मेदार नागरिक भी चाहिए।

आज का भारत विश्व की युवा शक्ति का महत्वपूर्ण केंद्र है। 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य मूलतः युवाओं का लक्ष्य है, क्योंकि आज का युवा ही 2047 के भारत का नेतृत्व करेगा। प्रधानमंत्री ने ‘विकसित भारत/2047 रू वॉइस ऑफ यूथ’ पहल के माध्यम से युवाओं को केवल भविष्य के लाभार्थी नहीं, बल्कि परिवर्तन के एजेंट के रूप में सामने रखा है।  इसीलिए 2026 के स्वतंत्रता दिवस अभियान का केंद्र भी युवाओं को एक मजबूत, आत्मनिर्भर, नवाचारी और भविष्य के लिए तैयार भारत के निर्माण से जोड़ना है। सरकारी ‘माय भारत’ पहल में युवाओं की भागीदारी को विशेष महत्व दिया गया है। 2047 की यात्रा में हमें युवाओं से केवल नौकरी पाने की अपेक्षा नहीं करनी चाहिए; उन्हें रोजगार देने वाला, समस्या का समाधान खोजने वाला, नवाचार करने वाला और समाज का नेतृत्व करने वाला बनाना होगा। शिक्षा को डिग्री से कौशल, कौशल से रोजगार और रोजगार से उद्यमिता की ओर ले जाना होगा। गांव का युवा भी अंतरिक्ष में अवसर देखे, छोटे शहर की बेटी भी विज्ञान और तकनीक में विश्वस्तरीय पहचान बनाए, किसान का बेटा भी एग्रीटेक उद्यमी बने और सामान्य परिवार का युवा भी स्टार्टअप के माध्यम से हजारों लोगों के लिए रोजगार पैदा करेकृयही नए भारत की तस्वीर है।

आजादी की पहली लड़ाई में युवाओं ने अपने प्राणों की आहुति देकर भारत को स्वतंत्र बनाया था। 2047 के भारत की लड़ाई में युवाओं को ज्ञान, नवाचार, चरित्र, परिश्रम और राष्ट्रभावना को अपना हथियार बनाना होगा। यदि 1947 की पीढ़ी ने पूछा थाकृ‘भारत को आजाद कैसे कराएं?’, तो आज की पीढ़ी को पूछना होगा-‘भारत को दुनिया का विकसित, समर्थ, शांतिपूर्ण और नैतिक नेतृत्व करने वाला राष्ट्र कैसे बनाएं?’स्वतंत्रता की सार्थकता इसी प्रश्न के उत्तर में छिपी है। हमें ऐसा भारत बनाना है जहां विकास की चमक के साथ मानवीयता की रोशनी भी हो; जहां विज्ञान आगे बढ़े तो संस्कार भी साथ चलें; जहां अर्थव्यवस्था मजबूत हो तो समाज भी समरस हो; जहां भारत अपनी सुरक्षा के लिए किसी पर निर्भर न हो और विश्व की शांति में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए।

आज जब तिरंगा लाल किले की प्राचीर पर लहराएगा, तब हमें केवल यह नहीं कहना चाहिए कि भारत स्वतंत्र है, बल्कि यह संकल्प भी लेना चाहिए कि हम इस स्वतंत्रता को अधिक सार्थक, अधिक जिम्मेदार और अधिक जनकल्याणकारी बनाएंगे। 2047 का विकसित भारत सरकार का अकेला सपना नहीं, 140 करोड़ भारतीयों का सामूहिक संकल्प होना चाहिए। प्रधानमंत्री ने भी 2047 को नागरिकों के सपनों और संकल्पों से जोड़ते हुए स्पष्ट किया है कि विकसित भारत का निर्माण प्रत्येक भारतीय की भागीदारी से होगा।  आजादी के अमृत से लेकर स्वतंत्रता के 80वें पड़ाव तक भारत ने लंबी यात्रा तय की है। अब अगला पड़ाव केवल आर्थिक शक्ति बनना नहीं, बल्कि विश्वास, विवेक, विज्ञान, संस्कार और सामर्थ्य से सम्पन्न भारत बनना है। शहीदों ने हमें स्वतंत्र भारत सौंपा था; अब हमारी जिम्मेदारी है कि हम आने वाली पीढ़ी को एक ऐसा भारत सौंपें जिस पर उसे गर्व हो। ’यही स्वतंत्रता का नया आयाम है, यही 2047 की ओर बढ़ते भारत का संकल्प है और यही हमारे तिरंगे के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।’

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

अमेरिका ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई: मार्को रुबियो बोले- मजबूत हो रही भारत-अमेरिका साझेदारी

भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अमेरिका ने भारतीयों को शुभकामनाएं देते हुए भारत-अमेरिका संबंधों को लेकर बड़ा संदेश दिया है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत के लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और कहा कि दोनों देशों के बीच साझेदारी लगातार मजबूत हो रही है।

स्वतंत्रता दिवस विशेष : आजादी के लिए आवश्यक हैं जन आंदोलन

भारत का ‘स्वतंत्रता दिवस’ अन्याय के विरुद्ध लोकतांत्रिक और अहिंसक संघर्ष की निरंतर जिम्मेदारी का प्रतीक है। भारत की स्वतंत्रता में अनेक धाराओं का योगदान रहा, पर गांधी के अहिंसक आंदोलनों ने जनसामान्य की ललक को व्यापक जनांदोलन में बदल दिया।

80वें स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी का संदेश: शहीदों को नमन, विकसित भारत का संकल्प 

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों को नमन किया। उन्होंने कहा कि देश आज उन अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति कृतज्ञ है, जिन्होंने अपने साहस, बलिदान और अटूट समर्पण से भारत की आजादी की नींव मजबूत की।

इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप: सुनामी अलर्ट से मची अफरा-तफरी, कई इलाकों में लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागे

इंडोनेशिया के फ्लोरेस द्वीप के पास शनिवार सुबह 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने लोगों में दहशत पैदा कर दी। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, भूकंप करीब 10 किलोमीटर की गहराई पर आया और इसका केंद्र फ्लोरेस द्वीप के उत्तर में एंडे से लगभग 68 किलोमीटर दूर था।

लाल किले से पीएम मोदी का बड़ा संदेश: 2047 तक विकसित भारत का संकल्प

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से ध्वजारोहण कर देश को संबोधित किया और 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प दोहराया। इससे पहले प्रधानमंत्री ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

जातिगत जनगणना पर कांग्रेस के सवाल: क्या पारदर्शी होगी Census 2027 की प्रक्रिया?

जातिगत जनगणना को लेकर एक बार फिर सियासी बहस तेज हो गई है। कांग्रेस ने केंद्र सरकार से सवाल किया है कि Census 2027 में जाति से जुड़ी जानकारी किस तरीके से जुटाई जाएगी और इस प्रक्रिया को तय करने से पहले राजनीतिक दलों से चर्चा क्यों नहीं की गई।

आधी रात को सरकार का बड़ा फैसला: पेट्रोल-डीजल के एक्सपोर्ट पर विंडफॉल टैक्स घटा, जानिए आपकी जेब पर क्या असर होगा

स्वतंत्रता दिवस की आधी रात केंद्र सरकार ने पेट्रोलियम उत्पादों के एक्सपोर्ट पर लगने वाले विंडफॉल टैक्स में बड़ी कटौती की है। नए फैसले के तहत डीजल के एक्सपोर्ट पर टैक्स ₹25.5 से घटाकर ₹24 प्रति लीटर, पेट्रोल पर ₹3.5 से घटाकर शून्य और एविएशन टर्बाइन फ्यूल यानी ATF पर ₹22 से घटाकर ₹19.5 प्रति लीटर कर दिया गया है। नई दरें 15 अगस्त से प्रभावी हैं।

सिंधु जल संधि तनाव: उमर अब्दुल्लाह बोले- ‘इन नदियों पर पहला हक हमारा’

सिंधु जल संधि को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लाह ने कहा है कि सिंधु जल संधि के निलंबन के बाद भारत को अपनी नदियों के पानी का बेहतर इस्तेमाल करने का अधिकार मिलना चाहिए।

राहुल गांधी की विदेश नीति वाली टिप्पणी पर घमासान: राजनाथ सिंह के बयान से गरमाई सियासत

राहुल गांधी की विदेश नीति पर टिप्पणी के बाद BJP और कांग्रेस के बीच सियासी टकराव तेज हो गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी के बयान को बेहद निंदनीय बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर ऐसी भाषा स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि इस तरह की टिप्पणी से प्रधानमंत्री के साथ-साथ भारत की अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा को भी नुकसान पहुंचता है।

बंटवारा 1947 : विभाजन के जख़्मों को कुरेदती फिल्म

सन 1947 के विभाजन पर फिल्म बनाने का मतलब लाशों से भरी छुक-छुक करती रेलगाड़ियाँ, दंगाइयों की भीड़, शरणार्थी शिविरों की घुटन, घर का खो जाना और पहचान का संकट। परिवार बिखरना, अंतर-धार्मिक प्रेम की कहानियाँ और महिलाओं की पीड़ा - बस यही सब।

भोपाल और ग्रेटर नोएडा में डीआरआई की बड़ी कार्रवाई, 7 करोड़ की ड्रग जब्त

राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन क्रिस्टल डैगर’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 8.6 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किया है। अंतरराष्ट्रीय अवैध बाजार में इसकी अनुमानित कीमत करीब 7.1 करोड़ रुपये बताई गई है।

Uttarakhand के मुक्तेश्वर में खाई में गिरी बस, कई गंभीर रूप से घायल

उत्तराखंड के नैनीताल जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मुक्तेश्वर के पास शुक्रवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। सतबुंगा क्षेत्र में पर्यटकों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के वक्त वाहन में चालक समेत 22 लोग सवार थे।

RG Kar case : गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर थाने के बाहर हमला

आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की महिला डॉक्टर के दुष्कर्म और हत्या के मामले से जुड़े कथित जल्दबाजी में अंतिम संस्कार के केस में गिरफ्तार पूर्व टीएमसी विधायक निर्मल घोष को शुक्रवार को भीड़ के भारी विरोध का सामना करना पड़ा।

नांदेड़ हमले के बाद बोले सुखबीर सिंह बादल, कहा- मैं डरता नहीं हूं

महाराष्ट्र के नांदेड़ में हमले के बाद शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी है। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद मीडिया से बात करते हुए बादल ने कहा कि वह इस हमले से डरे नहीं हैं और पूरी तरह ठीक हैं।

बिहार के गयाजी में कुएं में जहरीली गैस से पिता-पुत्र समेत चार की मौत

बिहार के गया जिले के डोभी प्रखंड में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में कुएं के अंदर जहरीली गैस की चपेट में आने से पिता-पुत्र समेत चार लोगों की मौत हो गई। घटना गढ़ करमौनी गांव की है।

राहुल गांधी की ‘हग डिप्लोमेसी’ वाली नकल पर सियासी घमासान, मेलोनी के जिक्र से बढ़ा विवाद

कांग्रेस के राष्ट्रीय सम्मेलन में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति और विदेशी नेताओं से मुलाकात के अंदाज पर राहुल गांधी की टिप्पणी के बाद राजनीतिक विवाद तेज हो गया। राहुल गांधी ने पीएम मोदी के विदेशी नेताओं से गले मिलने की शैली की नकल करते हुए इसे ‘हग डिप्लोमेसी’ से जोड़कर तंज कसा।

रेवती रेंज में मंत्रीजी ने पौधों से बनवाई पीएम की ऐसी तस्वीर, मोदीजी अगर देख लें तो सिर पीट लें

सरकारी जमीन रेवती रेंज पर एक और पितृ पर्वत बसा रहे मध्यप्रदेश के काबिना मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पीएम नरेंद्र मोदी को खुश करने के लिए पौधों से उनकी तस्वीर बनवाई है। इसकी जबरदस्त चर्चा हो रही है, क्योंकि इसे देखकर शायद मोदीजी भी सिर पीट लें।

अजय राय का WhatsApp अकाउंट बंद, BJP पर लगाया राजनीतिक दबाव का आरोप

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने दावा किया है कि उनका WhatsApp अकाउंट बंद (बैन) कर दिया गया है। उन्होंने इस कार्रवाई को राजनीतिक दबाव से जोड़ते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। अजय राय ने इसकी जानकारी अपने फेसबुक पोस्ट के जरिए दी।

सरफराज खान को लेकर अश्विन का बड़ा सवाल: “टीम मैनेजमेंट भूमिका साफ करे, वे  स्पिन के किंग बन सकते हैं”

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय क्रिकेट टीम में सरफराज खान की भूमिका को लेकर बहस तेज हो गई है। पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने टीम मैनेजमेंट से सरफराज को उनकी भूमिका और भविष्य को लेकर स्पष्ट संदेश देने की मांग की है।

इंदौर निगम के सहायक राजस्व अधिकारी के यहां लोकायुक्त का छापा, आय से 1.73 करोड़ अधिक मिली संपत्ति

भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत लोकायुक्त पुलिस इंदौर ने शुक्रवार 14 अगस्त को नगर पालिक निगम इंदौर के सहायक राजस्व अधिकारी जितेन्द्र कुमार पिता रामकुमार पाण्डेय के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में छापा मार कार्रवाई शुरू की।

सोनमर्ग में बादल फटा: सड़कों पर मलबा और कीचड़, श्रीनगर-लेह हाईवे बंद

जम्मू-कश्मीर के मशहूर पर्यटन स्थल सोनमर्ग के रंगा मोड इलाके में गुरुवार को बादल फटने के बाद अचानक बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति पैदा हो गई। भारी बारिश के बीच बड़ी मात्रा में मलबा और कीचड़ सड़कों पर आ गया, जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ।

मिथुन चक्रवर्ती को बंगाल फिल्म फेस्टिवल का न्योता नहीं मिला, बोले—“शायद मैं छोटा कलाकार हूं!”

महानायक उत्तम कुमार की जन्म शताब्दी समारोह की तैयारियों के बीच बंगाल की राजनीति और सिनेमा में एक नया विवाद सामने आया है। बीजेपी नेता और दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने बंगाल फिल्म फेस्टिवल में न्योता नहीं मिलने पर नाराजगी जताई है।

सिंधु जल संधि पर शहबाज शरीफ की भारत को गीदड़ भभकी , बोले—पानी की एक-एक बूंद रेड लाइन

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सिंधु जल संधि को लेकर भारत को फिर गीदड़ भभकी  दी है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के पानी की एक-एक बूंद उसकी रेड लाइन है और अगर भारत ने अपना रुख नहीं बदला तो पाकिस्तान इसका “सीधा जवाब” देगा।

एक ही सुबह कई बार कांपी धरती: नासिक से चंबा और अफगानिस्तान तक भूकंप के झटके

शुक्रवार की सुबह देश के अलग-अलग हिस्सों और पड़ोसी देश अफगानिस्तान में भूकंप के कई झटके महसूस किए गए। उपलब्ध भूकंपीय आंकड़ों के मुताबिक करीब सात घंटे के दौरान नासिक, हिमाचल प्रदेश के चंबा और अफगानिस्तान में कुल चार भूकंप दर्ज किए गए। इनमें सबसे ज्यादा तीव्रता 4.4 रही।

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस: PM मोदी ने याद किया बंटवारे का दर्द, बोले—“मुश्किलों को सफलता में बदला”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर 1947 के भारत विभाजन से प्रभावित लोगों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने विभाजन की त्रासदी झेलने वाले परिवारों के साहस, संघर्ष और जिजीविषा को याद करते हुए कहा कि लाखों लोगों ने असहनीय पीड़ा के बावजूद अपने जीवन को दोबारा खड़ा किया और देश के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Chamoli के टनल में अचानक घुसा पानी और मलबा, 19 मजदूर फंसे, रेस्क्यू जारी

उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार शाम निर्माणाधीन टनल में अचानक पानी और मलबा भरने से हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि इसमें 18-19 मजदूर फंस गए। जानकारी मिलने पर रेस्क्यू शुरू किया गया  और इनमें से कई मजदूरों को बचा लिया गया है।

प्रशासन ने 85 वर्षीय पुष्पलता मंगल की इच्छा का रखा ध्यान, कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम ने समाप्त किया प्रकरण

इंदौर के जूनी इंदौर क्षेत्र से जुड़े पुष्पलता मंगल मामले में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) ने 13 अगस्त 2026 को आदेश जारी कर प्रकरण को इसी स्तर पर समाप्त कर दिया। 85 वर्षीय पुष्पलता मंगल के स्वास्थ्य, देखरेख और निवास को लेकर आवेदन प्रस्तुत हुआ था।

Rahul Gandhi का बड़ा बयान- मोदी और शाह को इस्तीफा देने तक सोने नहीं देंगे

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को रचनात्मक कांग्रेस के अधिवेशन में पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर जोरदार निशाना साधा है। राहुल गांधी ने कहा कि इन दोनों को हम इस्तीफा देने तक सोने नहीं देंगे।

Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, गांजे का मामला उजागर होने के बाद फैसला

एयर इंडिया ने अपने पायलटों की ड्रग जांच को लेकर बड़ा फैसला लिया है। एयरलाइन ने अब अपने सभी पायलटों की अनिवार्य ड्रग और प्रतिबंधित पदार्थों की स्क्रीनिंग कराने का निर्णय लिया है।

नांदेड़ के गुरुद्वारा में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, हिरासत में आरोपी

नांदेड़ के गुरुद्वारा में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, हमलावर हिरासत में इस हमले में बादल के हाथ में चोट लगी। घटना के तत्काल बाद सुरक्षाकर्मियों ने हमलावर को काबू में लिया और बादल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।