Mahua Moitra को सुप्रीम कोर्ट से फटकार, अदालत ने कहा-राजनीति में उतरने के बाद क्या आपको अंडों से डर लगता है

Date:

AI Audio Companion Ready to stream full article
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा को सुप्रीम कोर्ट से फटकार मिली है। महुआ अपने ऊपर अंडे फेंके जाने की शिकायत लेकर पहुंची थीं। धार्मिक भावनाएं आहत करने से जुड़े एक मामले में पुलिस के सामने व्यक्तिगत पेशी में छूट मांग रही महुआ की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी है।

महुआ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेश होने की अनुमति मांगते हुए कहा था कि व्यक्तिगत रूप से जाने पर लोग उनके साथ दुर्व्यवहार कर सकते हैं। मामला महुआ मोइत्रा के एक सोशल मीडिया पोस्ट से जुड़ा है।

👉 यह भी पढ़ें:

हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ की थी अपील

उल्लेखनीय है कि धार्मिक भावनाएं आहत करने से जुड़े इस केस में 21 जुलाई को कलकत्ता हाई कोर्ट ने महुआ मोइत्रा को अंतरिम राहत दी थी। हाई कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाई थी, लेकिन उन्हें जांच में पूरा सहयोग करने का निर्देश दिया था। हाई कोर्ट ने महुआ को 14 अगस्त को जांच अधिकारी के सामने व्यक्तिगत रूप से पेश होने के लिए कहा था। हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची महुआ मोइत्रा की तरफ से वरिष्ठ वकील गोपाल शंकरनारायणन ने जिरह की।  उन्होंने कहा कि जब महुआ मोइत्रा पिछली बार अपने संसदीय क्षेत्र के पुलिस स्टेशन गई थीं, तब उन पर अंडे फेंके गए थे। उन्हें दोबारा हमले की धमकियां मिल रही हैं। कानून के तहत उनके पास वर्चुअली पेश होने का अधिकार है। उन्हें व्यक्तिगत रूप से पुलिस स्टेशन जाने के लिए बाध्य न किया जाए।

कोर्ट ने पूछा-क्या आपको अंडों से डर लगता है

जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस शील नागू की बेंच ने इस याचिका पर नाराजगी जाहिर की। जस्टिस दत्ता ने कहा कि आप एक सांसद हैं। राजनीति में उतरने के बाद क्या आपको अंडों से डर लगता है? हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने सीने पर गोलियां खाई हैं और आप ऐसी याचिकाएं लेकर आ रही हैं? ऐसी याचिका सुप्रीम कोर्ट के सामने आनी ही नहीं चाहिए। जजों ने कहा कि किसी जनप्रतिनिधि को जांच प्रक्रिया में पेश होने से छूट देने का यह आधार नहीं हो सकता कि उसे विरोध प्रदर्शन का डर है। कोर्ट के कड़े रुख को देखते हुए महुआ के वकील ने अपनी याचिका वापस लेने की बात कही। इस पर जजों ने उन्हें याचिका वापस लेने की अनुमति दे दी।

भाजपा नेता ने की थी शिकायत

जून में सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए दो वीडियो में महुआ मोइत्रा की टिप्पणियों को लेकर भाजपा के एक नेता की शिकायत पर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। यह केस तब दर्ज हुआ जब बीजेपी समर्थक कथित तौर पर कृष्णानगर में एक कोर्ट के बाहर उन पर अंडे और टमाटर फेंकने के लिए जमा हुए थे।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

अब ब्लैकलिस्ट होने पर हाईकोर्ट जा सकते हैं ठेकेदार, इंदौर हाईकोर्ट की लार्जर बेंच ने दी बड़ी व्यवस्था, हालांकि हर मामले की नहीं होगी...

हाईकोर्ट इंदौर की 5 न्यायाधीशों वाली लार्जर बेंच ने ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने को लेकर एक बड़ी व्यवस्था दी है। बेंच ने 4:1 के बहुमत से स्पष्ट किया कि किसी ठेकेदार या कंपनी को ब्लैकलिस्ट करना केवल अनुबंध से जुड़ा विवाद नहीं है, बल्कि यह प्रशासनिक कार्रवाई है। इसलिए ऐसे आदेश को संविधान के अनुच्छेद 226 और 227 के तहत हाईकोर्ट में चुनौती दी जा सकती है।

Ratlam में नाइजीरियाई महिला से 2 किलो एम्फेटामाइन ड्रग जब्त, ट्राली बैग में ट्रेन से ले जा रही थी मुंबई

मध्यप्रदेश के रतलाम में एक नाइजीरियाई महिला से 2 किलो एम्फेटामाइन ड्रग जब्त की गई है। यह महिला ट्रेन ट्रॉली बैग में छुपाकर ड्रग मुंबई ले जा रही थी। यह कार्रवाई रतलाम रेलवे स्टेशन पर की गई है।

NEET UG 2026 Paper Leak: सीबीआई की चार्जशीट में कई खुलासे, परीक्षा के तीन दिन पहले ही लीक हो गए थे पेपर

नीट यूजी पेपर लीक को लेकर सीबीआई की चार्जशीट में कई खुलासे हुए हैं। लीक मामले में दाखिल चार्जशीट में कई डिजिटल और फोरेंसिक सबूतों का जिक्र किया है। इनमें पुणे की एक रिहायशी सोसायटी के एंट्री मैनेजमेंट एप का रिकॉर्ड भी शामिल है। इसी सोसायटी में एनटीए के केमिस्ट्री विषय के विशेषज्ञ और आरोपी पीवी कुलकर्णी रहते थे।

Ranchi में छात्रों के मार्च के दौरान AISA चीफ नेहा बोरा पर फेंकी स्याही, बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार

झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्र आंदोलन कर रहे हैं। छात्रों के समर्थन में AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा भी शुक्रवार को जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंची। इस दौरान उन पर स्याही फेंकी गई। बाद में पुलिस ने स्याही फेंकने वाले को हिरासत में ले लिया।

Narayan Sai को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, अदालत ने उम्रकैद पर रोक लगाने से किया इनकार

धर्मगुरु आसाराम के बेटे नारायण साईं को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली है। कोर्ट ने 2013 के दुष्कर्म मामले में मिली उम्रकैद की सजा पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। हालांकि, अदालत ने गुजरात हाईकोर्ट से कहा कि वह साईं की दोषसिद्धि के खिलाफ लंबित अपील का निपटारा तीन महीने के भीतर करने का प्रयास करे।

Thailand में 9वीं कक्षा के छात्र ने स्कूल में की अंधाधुंध फायरिंग, 7 लोगों की मौत, 15 से ज्यादा घायल

थाईलैंड के एक स्कूल में शुक्रवार को 9वीं के एक छात्र ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी, इसमें सात लोगों के मौत की खबरें हैं। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी मारा गया है। फायरिंग की इस घटना में 15 से 20  लोग घायल हुए हैं।

Bihar: सड़क हादसे में एक युवक की मौत के बाद पटना में बवाल, भीड़ ने कई गाड़ियों में लगाई आग

पटना के जीरो माइल इलाके में शुक्रवार को सड़क हादसे में एक युवक की मौत के बाद बवाल मच गया। गुस्साए लोगों ने मृतक के शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और इस दौरान हिंसक प्रदर्शन करते हुए कई गाड़ियों में आग लगा दी।  

Yemen Attack: हूतियों के मिसाइल-ड्रोन हमले से दहला यमन, 30 से ज्यादा सैनिकों की मौत; सऊदी सीमा पर भी 11 घायल

यमन में हूती विद्रोहियों और सरकारी सेना के बीच संघर्ष एक बार फिर खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। मध्य यमन में हूती विद्रोहियों की ओर से किए गए बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन हमलों में सरकारी सेना के कम से कम 30 जवानों के मारे जाने की खबर है। इसे हाल के वर्षों में दोनों पक्षों के बीच हुए सबसे घातक हमलों में से एक माना जा रहा है।

JPSC-JSSC Protest: झारखंड में 14वें दिन भी छात्रों का सत्याग्रह जारी, 10 अगस्त को विधानसभा घेराव की चेतावनी

झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर अभ्यर्थियों और छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में चल रहा छात्रों का सत्याग्रह शुक्रवार को 14वें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारी छात्र पूरे मामले की CBI जांच, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग पर अड़े हुए हैं।

Badminton News: World Championships से पहले Lakshya Sen का बड़ा प्लान, Guwahati में बदला ट्रेनिंग बेस

भारत में होने वाली BWF World Championships से पहले भारतीय बैडमिंटन स्टार लक्ष्‍य सेन ने अपनी तैयारी को लेकर बड़ा कदम उठाया है। सेन ने बेंगलुरु स्थित Centre for Badminton Excellence से अपना ट्रेनिंग बेस बदलकर गुवाहाटी स्थित BAI National Centre of Excellence कर लिया है।

Deep Tech Fund: भारत में टेक्नोलॉजी की नई क्रांति की तैयारी, सरकार के बड़े फंड से स्टार्टअप्स को मिल सकती है ताकत

भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सेमीकंडक्टर, रोबोटिक्स और अन्य अत्याधुनिक तकनीकों को बढ़ावा देने की दिशा में सरकार की योजनाएं चर्चा में हैं। ताजा रिपोर्टों में केंद्र के प्रस्तावित Deep-Tech Fund और देश के उभरते टेक्नोलॉजी इकोसिस्टम पर विशेष ध्यान दिया गया है।

NEET Paper Leak Case: NEET पेपर लीक मामले में CBI जांच तेज, परीक्षा व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET से जुड़े कथित पेपर लीक मामले की जांच को लेकर एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की जांच जारी है और एजेंसी परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े पहलुओं की पड़ताल कर रही है। NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं का मुद्दा पिछले कुछ समय से छात्रों, अभिभावकों और शिक्षा जगत के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

Kerala Rain Alert: केरल में भारी बारिश का खतरा, कई इलाकों में अलर्ट; IMD की चेतावनी से बढ़ी चिंता

केरल में मानसून के बीच भारी बारिश का दौर चिंता बढ़ा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) लगातार राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश और मौसम संबंधी चेतावनियां जारी कर रहा है। आज की राष्ट्रीय खबरों में केरल का मौसम प्रमुख विषयों में शामिल है।

Badminton World Championships 2026: दिल्ली में होने वाली विश्व चैंपियनशिप की तैयारी तेज, भारतीय खिलाड़ियों पर करोड़ों फैंस की नजर

भारत में होने वाली BWF World Championships 2026 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्व बैडमिंटन की इस बड़ी प्रतियोगिता का आयोजन 17 से 23 अगस्त तक नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में होना है। भारत में लंबे समय बाद इस स्तर की वैश्विक बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित होने जा रही है

Parliament News: संसद में फिर गरमाया माहौल, अमित शाह को लेकर BJP-कांग्रेस आमने-सामने; विपक्ष के आरोपों पर बढ़ी सियासी हलचल

संसद की कार्यवाही को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच टकराव लगातार जारी है। शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के उन आरोपों पर निशाना साधा, जिनमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संसद में उपस्थित न होने को लेकर सवाल उठाए गए थे। BJP का कहना है कि विपक्ष के लगातार विरोध-प्रदर्शन के कारण सदन सामान्य रूप से नहीं चल पा रहा है।

Share Market : सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार 7 अगस्त को शेयर बाजार लाल निशान में खुला। बीएसई सेंसेक्स 438.68 अंकों की बड़ी गिरावट के साथ 78,516.08 अंकों पर खुला, जबकि एनएसई निफ्टी 97.10 अंकों के नुकसान के साथ 24,538.90 अंकों पर खुला।

PM Modi की विदेश यात्राओं पर कितना खर्च, सरकार ने राज्यसभा में दी जानकारी, 2021 से अब तक 550 करोड़ की कर ली यात्राएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं पर खर्च को लेकर विपक्ष द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब सरकार ने राज्यसभा मे दे दिया है। राज्यसभा में विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं पर हुए खर्च का ब्योरा संसद को दिया है।

Gen-Z पर संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान के क्या अर्थ लगाएं, सरकार की आलोचना कर रहे या ठंडा कर रहे युवाओं का गुस्सा

Gen-Z से संवाद कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने जो कुछ भी कहा है उसके कई मायने निकलते हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि वे सरकार की आलोचना कर रहे हैं, वहीं कई लोगों का कहना है कि संघ प्रमुख का बयान युवाओं का गुस्सा ठंडा करने के लिए है। यह एक तरह से सरकार का सपोर्ट ही है।

Mallikarjun Kharge का पीएम मोदी और गृह मंत्री शाह पर निशाना, कहा-15 दिन से चल रहा सदन, दोनों गायब

कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रेस वार्ता कर केंद्र सरकार के साथ-साथ पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा 15 दिन से सदन चल रहा है और गृह मंत्री गायब हैं, प्रधानमंत्री आ नहीं रहे हैं। इसके दो ही मतलब हो सकते हैं। एक या तो वे संसद को नजरअंदाज कर रहे हैं ये समझ रहे हैं कि संसद है ही नहीं। या तो वो डर के सदन में आकर उत्तर नहीं देना चाह रहे हैं।

Instagram अकाउंट बंद होने पर भड़के अरविंद केजरीवाल, कहा-पीएम मोदी के आगे झुका मेटा

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कहा कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में प्रतिबंधित कर दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्पष्टीकरण मांगने के बार-बार के प्रयासों के बावजूद कंपनी कोई जवाब नहीं दे पाई। उन्होंने आरोप लगाया कि मेटा पीएम मोदी के आगे झुक गया है।

Rajpal Yadav की संपत्ति होगी नीलाम, बैंक ने चिपकाया नोटिस, 16 करोड़ के कर्ज का है मामला

बॉलीवुड के प्रसिद्ध कॉमेडियन और एक्टर राजपाल यादव की संपत्ति अब नीलाम होने जा रही है। बैंक ने 16 करोड़ का कर्ज नहीं चुकाने पर उनकी संपत्तियों पर नोटिस चिपका दिया है।  चेक बाउंस मामले में 10 जुलाई को दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्हें दोषी बताते हुए कैद की सजा सुनाई थी।

Tarun Tejpal रेप केस में दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने पलटा ट्रायल कोर्ट का फैसला

बॉम्बे हाईकोर्ट की गोवा बेंच ने तहलका के पूर्व संपादक तरुण तेजपाल को रेप केस में दोषी करार दिया है। हाईकोर्ट ने  ट्रायल कोर्ट के बरी करने के फैसले को पलट दिया है। अब हाईकोर्ट उन्हें सजा के मुद्दे पर अलग से सुनेगी। न्यायमूर्ति नीला गोखले और न्यायमूर्ति अमित जमसंडेकर की खंडपीठ ने यह फैसला सुनाया। फैसला सुनाए जाने के दौरान तरुण तेजपाल अदालत में मौजूद थे।

Gulf of Aden में टैंकर के पास जोरदार धमाका, हूतियों ने सऊदी ऑयल टैंकर पर मिसाइल हमले का किया दावा; बढ़ा Red Sea Crisis

यमन के दक्षिणी तट से लगे Gulf of Aden यानी अदन की खाड़ी में एक टैंकर के बेहद करीब जोरदार धमाका सुनाई देने के बाद समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। घटना ऐसे समय हुई है जब लाल सागर और आसपास के समुद्री मार्गों में हूती विद्रोहियों की गतिविधियों के चलते तनाव लगातार बढ़ रहा है

North Carolina में घर के अंदर खौफनाक शूटिंग, 3 की मौत और 1 घायल; संदिग्ध भी मारा गया, जांच में जुटी पुलिस

अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में बुधवार सुबह एक घर के अंदर हुई गोलीबारी ने इलाके में सनसनी फैला दी। कैसवेल काउंटी के प्रॉस्पेक्ट हिल इलाके में हुई इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ है। अधिकारियों के मुताबिक, मृतकों में कथित हमलावर भी शामिल है। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Online Piracy पर सरकार का बड़ा वार: 7,393 लिंक ब्लॉक, 4,996 Telegram Channels पर भी कार्रवाई

ऑनलाइन फिल्म पाइरेसी के खिलाफ केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने फिल्म पाइरेसी से जुड़े 7,393 ऑनलाइन लिंक को ब्लॉक करने का निर्देश दिया है। इनमें बड़ी संख्या में Telegram चैनल और वेबसाइटें शामिल हैं। सरकार की इस कार्रवाई का उद्देश्य फिल्मों की अवैध ऑनलाइन वितरण व्यवस्था पर रोक लगाना और फिल्म निर्माताओं तथा कॉपीराइट धारकों के अधिकारों की रक्षा करना है

Stock Market : सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को हरे निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी

सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार 6 अगस्त को शेयर बाजार हरे निशान में खुला। बीएसई सेंसेक्स 201.43 अंकों की तेजी के साथ 78,782.43 अंकों पर और एनएसई निफ्टी 16.35 अंकों की बढ़त के साथ 24,641.00 अंकों पर खुला।

RBI का बड़ा ऐलान: जल्द बदल सकता है नोटों का रूप, भारत में आएंगे Polymer Currency Notes?

भारतीय करेंसी को लेकर आने वाले समय में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI पॉलिमर या प्लास्टिक करेंसी नोटों को चलन में लाने की दिशा में तैयारी कर रहा है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार केंद्रीय बैंक अगले वित्त वर्ष की शुरुआत में पॉलिमर बैंक नोट जारी करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। 

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर, अलकनंदा खतरे के निशान के ऊपर; प्रशासन अलर्ट

उत्तराखंड में मानसून के दौरान भारी बारिश का दौर जारी है और कई इलाकों में मौसम ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। रुद्रप्रयाग में लगातार बारिश के बीच अलकनंदा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तराखंड सहित देश के कई हिस्सों में आज भी भारी बारिश की संभावना बनी हुई है

Hormuz Strait पर बढ़ा तनाव! ईरान का बड़ा दावा- ओमान के साथ नए समुद्री रूट पर बनी सहमति, अमेरिका की चेतावनी से बढ़ी चिंता

होर्मुज स्ट्रेट को लेकर ईरान और अमेरिका के बीच तनाव लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। इसी बीच ईरान ने दावा किया है कि उसने होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों की आवाजाही के लिए ओमान के साथ एक नए समुद्री मार्ग को लेकर सहमति बना ली है। ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बकाई ने बताया कि इस संबंध में समझौता अंतिम चरण में है। हालांकि, उन्होंने प्रस्तावित नए रूट को लेकर विस्तृत जानकारी साझा नहीं की।

राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले प्रयागराज में सियासी घमासान, KP कॉलेज मैदान का आवंटन रद्द; कांग्रेस बोली- ‘सड़क पर भी करेंगे कार्यक्रम’

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम ‘छात्रों की गूंज’ से पहले प्रयागराज में विवाद खड़ा हो गया है। कायस्थ पाठशाला प्रबंधन ने 8 अगस्त को प्रस्तावित कांग्रेस कार्यक्रम के लिए केपी कॉलेज के खेल मैदान का आवंटन रद्द कर दिया है। मैदान की अनुमति रद्द होने के बाद कांग्रेस ने कार्यक्रम को लेकर अपना रुख साफ कर दिया है। कार्यक्रम के संयोजक अनिल यादव ने कहा है कि राहुल गांधी का कार्यक्रम तय समय पर होगा और जरूरत पड़ी तो सड़क पर भी आयोजन किया जाएगा।