Canada Wildfire News: डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा आरोप, ‘कनाडा की जंगलों में लापरवाही से अमेरिका में जहरीली हवा’, नए Tariff की चेतावनी 

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा में लगी भीषण जंगलों की आग (Canada Wildfires) को लेकर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने आरोप लगाया कि कनाडा अपने जंगलों की उचित देखभाल नहीं कर रहा, जिसकी वजह से धुएं और प्रदूषित हवा (Air Pollution) का असर अमेरिका तक पहुंच रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि इस कथित लापरवाही के जवाब में कनाडा पर नए टैरिफ (Tariffs) लगाए जा सकते हैं।

Canada Wildfire News: डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा आरोप, 'कनाडा की जंगलों में लापरवाही से अमेरिका में जहरीली हवा', नए Tariff की चेतावनी 

ट्रंप ने शुक्रवार देर रात अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर लिखा कि कनाडा की जंगल प्रबंधन में विफलता के कारण अमेरिका को जहरीली और खतरनाक हवा का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी से बात करेंगे और इस मुद्दे पर जवाब मांगेंगे।

ट्रंप ने अपने पोस्ट में कहा, “हम कनाडा को जिम्मेदार मानते हैं कि वह अपने जंगलों की सही तरीके से देखभाल नहीं कर रहा है। इसकी वजह से अमेरिका में गंदी, प्रदूषित और हानिकारक हवा आ रही है। यह स्थिति बिल्कुल स्वीकार नहीं की जा सकती। मैं प्रधानमंत्री से बात करूंगा और पूछूंगा कि वे इस समस्या को रोकने के लिए क्या कदम उठा रहे हैं।”

उन्होंने आगे आरोप लगाया कि यह “जानबूझकर की गई लापरवाही” है, जो अब हर साल दोहराई जा रही है। ट्रंप का दावा है कि इससे अमेरिका को अरबों डॉलर का आर्थिक नुकसान हो रहा है और इस नुकसान की भरपाई के लिए कनाडा पर लगाए जा रहे टैरिफ में अतिरिक्त शुल्क भी जोड़ा जा सकता है।

यह बयान ऐसे समय आया है जब कनाडा के सैकड़ों जंगलों में भीषण आग लगी हुई है। इन आग से उठने वाला धुआं उत्तरी अमेरिका के बड़े हिस्से में फैल चुका है और कई इलाकों में Air Quality Index (AQI) खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है।

ताजा आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार तक कनाडा में 888 से अधिक जंगलों में आग दर्ज की गई थी, जिनमें से अधिकांश पर अभी तक काबू नहीं पाया जा सका है। इनमें 190 से ज्यादा घटनाएं केवल ओंटारियो प्रांत में दर्ज हुई हैं।

Canada Wildfire News: डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा आरोप, 'कनाडा की जंगलों में लापरवाही से अमेरिका में जहरीली हवा', नए Tariff की चेतावनी 

दूसरी ओर, कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी पहले ही कह चुके हैं कि जलवायु परिवर्तन (Climate Change) और जंगलों की आग जैसी प्राकृतिक आपदाओं से निपटना कनाडा और अमेरिका दोनों की साझा जिम्मेदारी है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सिंधिया परिवार संपत्ति विवाद: प्रतिमा देवी को साक्ष्य पेश करना होगा, सुनवाई 29 अक्टूबर को

सिंधिया परिवार संपत्ति विवाद में प्रतिमा देवी को अदालत में साक्ष्य पेश करने का निर्देश मिला है। सुनवाई 29 अक्टूबर को होगी। मामले में ₹41,000 करोड़ की संपत्ति शामिल है।

राष्ट्रपति भवन में दिवाली पर होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की विशेष स्क्रीनिंग

राष्ट्रपति भवन में रामायण की स्क्रीनिंग 5 नवंबर 2026 को दिवाली पर प्रस्तावित है। रणबीर कपूर की मुख्य भूमिका वाली फिल्म की तैयारी जोरों पर है।

तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट, निवेशक सतर्क

तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट दर्ज हुई। निवेशक सतर्क हैं और बाजार में मुनाफावसूली देखी गई।

मध्यप्रदेश कर्मचारी आयोग का पुनर्गठन, मलय श्रीवास्तव बने अध्यक्ष

मध्यप्रदेश कर्मचारी आयोग का पुनर्गठन हुआ, मलय श्रीवास्तव बने अध्यक्ष। सेवानिवृत्त जज अरुण सिंह सहित अन्य सदस्यों की नियुक्ति।

प्रियंका कक्कड़ के बाद अभिनंदिता माथुर ने भी AAP से किया इस्तीफा

प्रियंका कक्कड़ के बाद अभिनंदिता माथुर ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दिया। यह पार्टी के लिए एक बड़ा राजनीतिक झटका है।

ICC T20I रैंकिंग: श्रेयस अय्यर टॉप 5 में, संजू सैमसन भी बढ़े आगे

ICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर ने टॉप 5 में जगह बनाई है। संजू सैमसन भी रैंकिंग में ऊपर बढ़े हैं। भारतीय टीम की स्थिति मजबूत हुई है।

रुपया डॉलर के मुकाबले दो दिन में 86 पैसे मजबूत, RBI की रणनीति सफल

रुपया डॉलर के मुकाबले दो दिन में 86 पैसे मजबूत हुआ है। RBI की रणनीति सफल रही है, जिससे विनिमय दर में सुधार हुआ है।

सोना-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट, बुधवार को भी कीमतें लुढ़की

सोना-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट बुधवार को भी देखने को मिली। लगातार दूसरे दिन कीमती धातुओं की कीमतें कम हुईं।

आखिर कर क्या रहे हैं शिवराज : जिनके पक्ष में सरकार का किया विरोध, सरकारी रिपोर्ट में तो वे दोषी निकले

शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर के आदिवासी घरों के तोड़ने पर सवाल उठाए। जांच रिपोर्ट में आरोप लगे कि वन भूमि पर कब्जा और पौधों को नुकसान पहुंचाया गया।

एमपी शराब घोटाले में कांग्रेस का बड़ा हमला, 2.75 करोड़ की एफडीआर और रिश्वत पर सवाल

मध्य प्रदेश शराब घोटाले में कांग्रेस ने ₹2.75 करोड़ की फर्जी एफडीआर और ₹1 करोड़ रिश्वत के आरोप लगाए हैं। सरकार पर सख्त सवाल उठे हैं।