नई दिल्ली: भारतीय रेलवे से करोड़ों यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। Indian Railway Catering and Tourism Corporation> (IRCTC) जल्द ही अपनी नई ऑनलाइन टिकट बुकिंग वेबसाइट का पब्लिक बीटा वर्जन लॉन्च करने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह नया प्लेटफॉर्म पहले से कहीं ज्यादा तेज, आसान और यूज़र-फ्रेंडली होगा। संभावना है कि इसका पब्लिक बीटा 15 जुलाई तक जारी किया जा सकता है।
नई वेबसाइट का बीटा वर्जन रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों और MNIT जयपुर के छात्रों द्वारा रिव्यू किया गया है। टेस्टिंग के दौरान सामने आए कुछ तकनीकी बग्स की पहचान कर उन्हें ठीक किया जा रहा है। इसके बाद वेबसाइट को आम लोगों के लिए टेस्टिंग के उद्देश्य से उपलब्ध कराया जाएगा।
👉 यह भी पढ़ें:
- IRCTC Beta version Launced: अब रेल टिकट बुकिंग करना होगा आसान, रेलवे ने कई परिवर्तन किए
- एलपीजी सिलेंडर बुकिंग की समय सीमा में कोई बदलाव नहीं, सरकार ने कहा- 25 दिन में ही मिलेगा सिलिंडर
- हवाई यात्रियों के लिए बड़ी राहत: टिकट बुकिंग के 48 घंटे के भीतर फ्री कैंसलेशन का नया नियम
- बांग्लादेश क्रिकेट के लिए राहत की खबर: महिला टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का टिकट किया पक्का
- रेलवे टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव: 1 मार्च से बंद होगा UTS ऐप, RailOne बनेगा एकमात्र प्लेटफॉर्म
- IRCTC टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव: आधार लिंक नहीं तो ओपनिंग डे पर टिकट नहीं!

नई IRCTC वेबसाइट में सबसे बड़ा बदलाव यह होगा कि यात्रियों को अब बार-बार आने वाले कैप्चा, भारी ग्राफिक्स और विज्ञापनों की वजह से होने वाली परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। लॉगइन और पेमेंट प्रक्रिया को तेज बनाने के लिए कैप्चा को छोटा और आसान बनाया गया है।
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सीट उपलब्धता देखने का तरीका भी पूरी तरह बदला गया है। अब स्लीपर, 3AC, 2AC या अन्य क्लास की सीटें देखने के लिए अलग-अलग क्लिक करने की जरूरत नहीं होगी। सभी क्लास की उपलब्ध सीटों की जानकारी एक ही स्क्रीन पर दिखाई जाएगी, जिससे टिकट बुकिंग का समय काफी कम हो जाएगा।
इसके अलावा टिकट बुकिंग की पूरी प्रक्रिया को भी सरल बनाया गया है। अब कम स्टेप्स में टिकट बुक हो सकेगी। नियमित यात्रियों के लिए अच्छी खबर यह है कि उनकी व्यक्तिगत जानकारी वेबसाइट पर सुरक्षित रूप से सेव रहेगी, जिससे हर बार नाम, उम्र और अन्य विवरण दोबारा भरने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
रेलवे बोर्ड का कहना है कि पब्लिक बीटा के दौरान यात्रियों से मिलने वाले सुझावों और तकनीकी खामियों को दूर करने के बाद वेबसाइट का स्थायी (Stable) वर्जन जारी किया जाएगा। बीटा वर्जन का उद्देश्य यही है कि आम उपयोगकर्ताओं के अनुभव के आधार पर अंतिम संस्करण को और बेहतर बनाया जा सके।
अगर यह नया सिस्टम उम्मीद के मुताबिक काम करता है, तो Tatkal Ticket Booking, सामान्य टिकट बुकिंग और ऑनलाइन रेलवे सेवाओं का अनुभव पहले से कहीं अधिक तेज और आसान हो सकता है।



