Manipur में उग्रवादियों ने सुरक्षा बल के काफिले पर किया हमला असम राइफल्स के दो जवान शहीद कई घायल

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

मणिपुर। मणिपुर के उखरुल जिले में सोमवार को उग्रवादियों ने सुरक्षा बलों के काफिले पर हमला कर दिया। इस हमले में असम राइफल्स के दो जवान बलिदान हो गए। कई अन्य घायल हो गए। घटना दोपहर करीब डेढ़ बजे पहाड़ी जिले के नुंगशांग खोंग इलाके में हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार  बलिदान हुए दो जवानों में एक वारंट अधिकारी और एक चालक शामिल हैं। दोनों का मौके पर ही बलिदान हुआ। यह घटना नुंगशांग खोंग इलाके में हुई, जो जिला मुख्यालय से करीब  17 किलोमीटर दूर है। यह उखरुल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। उस समय काफिला 40वीं असम राइफल्स बटालियन मुख्यालय संगशाक लौट रहा था।

सुरक्षा बलों ने बढ़ाई चौकसी

बताया जाता है कि हमले के बाद इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं। साथ ही केंद्रीय बलों और हथियारबंद उग्रवादियों के बीच पास के इलाके में मुठभेड़ भी हुई। घटनास्थल को घेर लिया गया है। जांच के लिए इंफाल से फॉरेंसिक टीम भेजी गई है।

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने जताया दुख

मणिपुर के राज्यपाल ने अजय कुमार भल्ला ने इस घटना पर दुख जताया है। राज्यपाल भवन से जारी बयान में कहा गया है, मणिपुर के राज्यपाल आज उखरुल में हुए हमले में असम राइफल्स के दो बहादुर जवानों की दुखद मौत से बहुत दुखी हैं। राज्यपाल हिंसा की इसे कायराना हरकत की निंदा करते हैं. हमारे समाज में ऐसे हमलों को लिए कोई जगह नहीं है। मुख्यमंत्री वाई खेमचंद सिंह ने असम राइफल्स के दो जवानों की हत्या की कड़ी निंदा की। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना जताई। उन्होंने कहा कि सरकार ऐसी हिंसा को बर्दाश्त नहीं करेगी।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

भारत ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हराकर बनाई 2-1 की बढ़त

भारत ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हराकर 2-1 की बढ़त बनाई। अभिषेक शर्मा और अर्शदीप सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया।

श्रमोदय आवासीय स्कूल के 13 बच्चों को उल्टी-पेट दर्द, खाने में छिपकली मिलने का दावा

भोपाल के श्रमोदय आवासीय विद्यालय में 13 बच्चों को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत। खाने में छिपकली मिलने का दावा किया गया। जांच जारी है।

विरोध प्रदर्शन के बाद राहुल गांधी बोले- पूरा भारत सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेगा

राहुल गांधी ने पूरा भारत सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेगा की घोषणा की है। विपक्ष ने चुनाव आयोग से जुड़ी मांगें रखी हैं।

IND vs WI: होल्कर स्टेडियम में टीम इंडिया ने 15 मैच खेले, जानें रिकॉर्ड

इंदौर के होल्कर स्टेडियम में टीम इंडिया ने अब तक 15 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इस मैदान पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड काफी मजबूत रहा है।

इंदौर में वेस्टइंडीज ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला, होलकर स्टेडियम में बड़े स्कोर की उम्मीद

इंदौर में भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20 मुकाबला खेला जा रहा है। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

दिल्ली-चेन्नई IndiGo फ्लाइट में पावर बैंक में आग, हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

दिल्ली-चेन्नई IndiGo फ्लाइट में पावर बैंक में आग लगने के बाद विमान को हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

दिल्ली पुलिस ने प्रोटेस्ट पर प्रेस कॉन्फेंस में कहा, ‘CJP ने कानून का पालन नहीं किया’

दिल्ली पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'CJP ने कानून का पालन नहीं किया।' पुलिस ने सुरक्षा कारणों से प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी।

कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने 12 अक्टूबर के विरोध को बताया दूसरा स्वतंत्रता संग्राम

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने 12 अक्टूबर के विरोध को दूसरा स्वतंत्रता संग्राम बताया। यह आंदोलन मतदान अधिकारों की सुरक्षा के लिए है।

कॉकरोच जनता पार्टी ने पुलिस के अमानवीय व्यवहार पर उठाए गंभीर सवाल

कॉकरोच जनता पार्टी ने दिल्ली पुलिस के अमानवीय व्यवहार पर सवाल उठाए हैं। पार्टी ने चुनाव आयोग पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।

पप्पू यादव का आरोप: राहुल-प्रियंका को मरवाने की साजिश, Gen-Z पर हमला

पप्पू यादव ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की सुरक्षा पर गंभीर आरोप लगाए। साथ ही Gen-Z को लोकतंत्र की रक्षा के लिए आगे आने का संदेश दिया।