दुनिया भर में क्रिसमस की रौनक: बेथलेहम से वेटिकन तक उम्मीद का संदेश, ट्रंप ने बच्चों संग बांटी खुशियां
क्रिसमस की पूर्व संध्या पर बेथलेहम में एक बार फिर रौनक देखने को मिली। हजारों लोग मैन्जर स्क्वायर में जुटे, जहां दोबारा क्रिसमस ट्री लगाया गया।
👉 यह भी पढ़ें:
- दुनिया की निगाहें ईरान संकट पर, पांच महीने से जारी संघर्ष ने बढ़ाई आर्थिक चिंता; तेल और खाद्य कीमतों पर असर का खतरा
- IND vs ENG: टीम इंडिया का T20 सिंहासन छिना! इंग्लैंड बना दुनिया की नई नंबर-1 टीम, क्या खत्म हो गया भारत का दबदबा?
- ICC Women’s T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया बनी 7वीं बार वर्ल्ड चैंपियन, जय शाह ने दिया बड़ा संदेश- ‘महिला क्रिकेट का स्वर्णिम दौर शुरू’
- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026: भारत की प्राचीन विरासत, जिसने पूरी दुनिया को जीना सिखाया
- G7 Summit 2026: PM Modi की दुनिया के ताकतवर नेताओं से लगातार मुलाकातें, क्या बनने जा रहा है कोई बड़ा वैश्विक समीकरण?
- भोजशाला फैसले पर ओवैसी का हमला, बोले– संविधान की भावना के खिलाफ है निर्णय
.webp)
यही वह ऐतिहासिक स्थान है, जहां ईसाई मान्यता के अनुसार ईसा मसीह का जन्म हुआ था। गाजा युद्ध के दौरान यहां सभी उत्सव रद्द कर दिए गए थे और मैन्जर स्क्वायर में मलबे व कांटेदार तारों के बीच शिशु यीशु की प्रतीकात्मक झांकी रखी गई थी। इस वर्ष माहौल बदला नजर आया, हालांकि संघर्ष की यादें अब भी लोगों के ज़ेहन में ताजा हैं।

उधर वेटिकन में पोप लियो ने अपने क्रिसमस संदेश में उन्होंने कहा कि क्रिसमस की कहानी यह सिखाती है कि ईश्वर कमजोर और असहाय रूप में भी मानवता को नई शक्ति दे सकता है। उन्होंने कहा, “गरीबों और पीड़ितों के दुख के सामने ईश्वर एक निस्सहाय शिशु को भेजते हैं, जो फिर से खड़े होने की ताकत बनता है।”
-1766633640415.webp)
इस बीच अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्रिसमस पर बच्चों से फोन पर बातचीत कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। बातचीत के दौरान ट्रंप ने मजाकिया लहजे में कहा कि वे यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि देश में कोई “बैड सांता” घुसपैठ न कर सके।



