Ram Mandir चढ़ावा चोरी मामले में 2 गिरफ्तार, ट्रस्ट की शिकायत पर पहली बार दर्ज हुई एफआईआर, आरोपियों में आठ नामजद

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में मचे सियासी बवाल के बीच गुरुवार को पुलिस एक्शन में आई है। मंदिर ट्रस्ट की शिकायत पर पहली बार पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है, इनमें आठ को नामजद आरोपी बनाया गया है। बताया जाता है कि इनमें से दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रस्ट की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर में आठ आरोपियों को नामजद किया गया है। इनमें से दो आरोपी- अनुकल्प मिश्रा और लवकुछ मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के ड्राइवर टिन्नू यादव की तलाश जारी है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है।

एफआईआर में कई अज्ञात आरोपी भी

एफआईआर में आठ नामजद आरोपी हैं, जबकि कुछ अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। इसमें रमाकांत यादव उर्फ टिन्नू यादव, लव कुश और अनुकल्प मिश्रा का नाम भी है। ये सारे नाम वे हैं, जिनका सीधे तौर पर कैश से लेना-देना था।

एसआईटी रिपोर्ट के आधार पर एक्शन

मामले की जांच कर रही विशेष जांच दल (एसआईटी) ने अपनी प्रारंभिक पड़ताल में कुछ तथ्यों को चिन्हित किया था। इसके आधार पर पुलिस ने विधिक कार्रवाई शुरू की। एफआईआर दर्ज होने के बाद अब आरोपियों की भूमिका, वित्तीय लेनदेन, चढ़ावे के प्रबंधन और अन्य संबंधित पहलुओं की विस्तृत जांच की जाएगी। जांच एजेंसियां दस्तावेजों, रिकॉर्ड और अन्य साक्ष्यों का परीक्षण कर रही हैं।

अकाउंट सिस्टम की भी पड़ताल करेगी एसआईटी

सूत्रों का कहना है कि एसआईटी अब तक प्राप्त शिकायतों, वीडियो साक्ष्यों, दस्तावेजों और दान व्यवस्था से संबंधित अभिलेखों का मिलान कर रही है। इसके बाद जरूरत पड़ने पर आरोप लगाने वालों, गणना प्रक्रिया से जुड़े लोगों तथा अन्य संबंधित पक्षों से दोबारा पूछताछ की जा सकती है। एसआईटी अब जांच के क्रम में राम मंदिर ट्रस्ट के अकाउंट सिस्टम की भी पड़ताल करेगी। राम मंदिर के आय-व्यय का विवरण कितना मौजूद है, यह देखने की कोशिश होगी। साथ ही जमीन खरीद से संबंधित पत्रावलियों व संबंधित लोगों से पूछताछ की जाएगी।

राम मंदिर में बदली व्यवस्था

एसआईटी की जांच के बाद मंदिर परिसर में दान राशि की काउंटिंग और कलेक्शन से जुड़े कई बदलाव किए गए हैं। जिन कर्मचारियों पर पहले यह जिम्मेदारी थी, उन्हें फिलहाल दूसरे कामों में लगाया गया है। अब दान पत्र के कैश काउंटिंग काम में मंदिर परिसर में कार्यरत विश्वसनीय कर्मचारियों के साथ-साथ बैंक के नए कर्मचारियों को भी शामिल किया गया है। सभी कैश काउंटिंग क्षेत्रों की कैमरों से निगरानी की जा रही है और इसके लिए अलग कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है।

एफआईआर में इनका नाम

1.       रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव

2.       लवकुश मिश्रा

3.       अनुकल्प मिश्रा

4.       अविनाश शुक्ला

5.       मनीष यादव

6.       रमाशंकर मिश्र

7.       सुभाष चंद्र श्रीवास्तव

8.       करुणेश पांडे

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

वकील की चूक से हुई थी 1093 दिन की देरी, इंदौर हाईकोर्ट ने 50 हजार की कॉस्ट माफ की

इंदौर हाईकोर्ट ने वकील की चूक की वजह से 1093 दिन की देरी को माफ किया। कोर्ट ने 50 हजार रुपये की कॉस्ट लगाई और मामले को पुनः ट्रायल कोर्ट भेजा।

असम सीएम ने कांग्रेस शासित तीन राज्यों को कहा- इस्तीफा दें, फिर बैलेट पेपर से चुनाव करें

असम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कांग्रेस शासित राज्यों को इस्तीफा देने और बैलेट पेपर से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। उन्होंने चुनाव प्रणाली पर कांग्रेस के आरोपों को भी खारिज किया।

सुप्रीम कोर्ट में ECI के खिलाफ याचिका, राहुल-अखिलेश समेत कई नेताओं ने की है दायर

सुप्रीम कोर्ट में कल ECI के खिलाफ याचिका दायर की गई। राहुल गांधी और अखिलेश यादव समेत विपक्षी नेता इस मामले पर बहस करेंगे। मतदाता सूची में गड़बड़ी पर सवाल।

6 साल बाद बिपाशा बसु का बड़ा कमबैक, हंसल मेहता की क्राइम सीरीज में अहम रोल

बिपाशा बसु ने 6 साल बाद एक्टिंग में कमबैक किया है। हंसल मेहता की क्राइम सीरीज में उनका अहम रोल होगा। प्राइम वीडियो पर जल्द रिलीज।

संजय सिंह ने PM मोदी को लिखी चिट्‌ठी, वोट चोरी और पुलिस कार्रवाई पर विशेष सत्र बुलाने की मांग

संजय सिंह ने वोट चोरी और पुलिस कार्रवाई पर संसद में विशेष सत्र की मांग की है। उन्होंने पीएम मोदी को पत्र लिखकर चुनावी गड़बड़ी और पुलिस के दमन पर चर्चा की अपील की।

कैबिनेट की बैठक में सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा, कई बड़े फैसलों पर लगी मुहर

भोपाल में सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसलों पर मुहर लगी। सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा और सांदीपनि स्कूलों के बस किराये पर चर्चा हुई।

जंतर-मंतर पर अब धरना-प्रदर्शन बैन, दिल्ली पुलिस ने तीन नई जगह बताई

जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन बैन के बाद दिल्ली पुलिस ने तीन नई जगहें घोषित की हैं। गृह मंत्रालय की समिति की सिफारिश पर यह बदलाव किया गया।

शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 550 अंक टूटा, निवेशकों को झटका

शेयर बाजार में भारी गिरावट के बीच सेंसेक्स 550 अंक टूट गया। निफ्टी भी 140-176 अंक नीचे आकर बंद हुआ। निवेशकों को झटका लगा।

भारत-श्रीलंका दिसंबर वनडे सीरीज पर फैली झूठी खबर, BCCI ने दी सफाई

भारत-श्रीलंका दिसंबर वनडे सीरीज पर फैली झूठी खबर को BCCI ने खारिज किया है। सचिव देवजीत सैकिया ने मैच स्थानांतरण की अफवाहों को निराधार बताया।

दिल्ली में ‘समाजवाद’…पत्रकार, नेता, वकील-सब हिरासत में!

दिल्ली में सरकार ने विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए पत्रकारों, नेताओं और वकीलों को हिरासत में लिया। ट्रेनों और फ्लाइट्स पर भी कड़ी निगरानी रखी गई।