नई दिल्ली। केंद्र सरकार के खिलाफ विपक्ष यानी इंडिया गठबंधन कल सोमवार को बड़ी बैठक कर रहा है। हालांकि कई पार्टियों ने कांग्रेस पर सवाल उठाते हुए इस बैठक से किनारा करने का फैसला किया है। इसमें आम आदमी पार्टी भी शामिल है।
कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने बताया कि 8 जून को दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में होने वाली बैठक में शामिल होने के लिए 23 पार्टियों ने अपनी सहमति जता दी है। उन्होंने बताया कि कुछ पार्टियों ने अपने-अपने कारणों से इस बैठक में शामिल होने में असमर्थता जताई है। इस बैठक में शामिले होने के लिए पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी दिल्ली पहुंच गई हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- उपराष्ट्रपति चुनाव में साउथ वर्सेस साउथ की लड़ाई, इंडिया गठबंधन ने पूर्व न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी को घोषित किया अपना उम्मीदवार
- इंडिया गठबंधन ने संसद सत्र के लिए बनाई रणनीति, 24 दलों ने ऑनलाइन बैठक में लिया हिस्सा
- इंडिया गठबंधन की जल्द बैठक होनी चाहिए: उद्धव ठाकरे
- बिहार में इंडिया गठबंधन का चक्काजाम: विपक्ष ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ खोला मोर्चा
एजेंडे में पेपर लीक जैसा मुद्दा भी
इंडिया ब्लॉक की बैठक दोपहर 12 बजे शुरू होगी। इस बैठक में SIR, जांच एजेंसियों के कथित दुरुपयोग, महंगाई और पेपर लीक जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने आगे कहा कि सरकार जांच एजेंसियों के जरिए विपक्षी नेताओं को निशाना बना रही है। करोड़ों भारतीयों की रोजी-रोटी को गंभीर नुकसान पहुंचा रही है। लगातार महंगाई के जरिए घरेलू बजट को बिगाड़ रही है, लाखों युवाओं की उम्मीदों और आकांक्षाओं के साथ विश्वासघात कर रही है। निवेश के माहौल को कमजोर कर रही है और अपनी विदेश नीति के जरिए राष्ट्रीय हितों से समझौता कर रही है।
आम आदमी पार्टी नहीं होगी शामिल
इस बैठक में आम आदमी पार्टी शामिल नहीं हो रही है। आप नेता सोमनाथ भारती ने आरोप लगाया कि कांग्रेस छोटी पार्टियों को कमजोर करने के लिए बीजेपी के साथ मिलकर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि ‘इंडिया बलॉक गठबंधन बनाने वाली पॉलिटिकल पार्टियों से मेरी दिल से गुजारिश है कि मेरी सोच के हिसाब से कांग्रेस देश भर में रीजनल और छोटी पार्टियों को कमजोर करने के लिए बीजेपी के साथ मिलकर काम कर रही है ताकि भाजपा और कांग्रेस बारी-बारी से देश पर राज कर सकें।
डीएमके-सीपीएम भी कांग्रेस से नाराज
इंडिया ब्लॉक की पार्टियों- डीएमके और सीपीआई एम भी कांग्रेस से नाराज है। डीएमके ने सोमवार को होने वाली बैठक में न जाने का फैसला लिया है। सीपीआई एम ने भी आरोप लगाया कि कांग्रेस का बर्ताव इंडिया ब्लॉक को नुकसान पहुंचा रहा है। तमिलनाडु चुनाव के बाद डीएमके ने कांग्रेस के उनके गठबंधन से बाहर निकलने के बाद 8 जून को विपक्षी गठबंधन की मीटिंग में हिस्सा न लेने का अपना फैसला बताया है, वहीं लेफ्ट पार्टी ने उनसे केरलम चुनाव कैंपेन के दौरान भाजपा के साथ डील वाली बातों पर साफ बात करने को कहा है।


