NEET पेपर लीक विवाद अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। फिल्म अभिनेता प्रकाश राज ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के आंदोलन को खुला समर्थन देते हुए घोषणा की है कि वे 6 जून को दिल्ली पहुंचने की कोशिश करेंगे।
CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके, जिन्होंने हाल ही में अमेरिका की बोस्टन यूनिवर्सिटी से पढ़ाई पूरी की है, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
प्रकाश राज ने सोशल मीडिया पर लिखा कि वे अपनी फिल्म शूटिंग के बावजूद आंदोलन में शामिल होने की पूरी कोशिश करेंगे। इस अभियान को लद्दाख के प्रसिद्ध शिक्षाविद और पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का भी समर्थन मिला है। अब सबकी नजरें 6 जून पर टिकी हैं, जब दिल्ली में युवाओं का यह विरोध प्रदर्शन राष्ट्रीय चर्चा का केंद्र बन सकता है।


