भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट को आखिरकार एशियन गेम्स 2026 के ट्रायल्स में महिलाओं की 53 किलोग्राम वज़न श्रेणी में हिस्सा लेने की अनुमति मिल गई है। पहले भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफ़आई) ने उन्हें केवल 50 किलो वर्ग में खेलने की मंजूरी दी थी, जिससे विवाद खड़ा हो गया था।
विनेश फोगाट ने इस फैसले का कड़ा विरोध करते हुए महासंघ पर भेदभाव का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि उन्हें अपनी पसंद के वज़न वर्ग में प्रतिस्पर्धा करने का अवसर नहीं दिया जा रहा है।
👉 यह भी पढ़ें:
- विनेश फोगाट को सुप्रीम कोर्ट से भी एशियन गेम्स के ट्रायल में शामिल होने की मिली मंजूरी
- विनेश फोगाट को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, कोर्ट ने दी एशियाई खेलों के चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी
- पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय खेलों पर जारी रहेगी रोक, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिबंध नहीं
- विनेश फोगाट का बड़ा बयान, कहा- बृजभूषण के उत्पीड़न की शिकार छह पीड़ितों में वे भी शामिल
मामला बढ़ने के बाद डब्ल्यूएफ़आई अध्यक्ष संजय सिंह ने हस्तक्षेप किया और विनेश को 53 किलो वर्ग के ट्रायल्स में भी उतरने की अनुमति दे दी।
संजय सिंह ने कहा, “हमने विनेश को अनुमति दी क्योंकि उन्होंने आपत्ति जताई थी और अधिकारियों से उनका वजन मापने को कहा था। हम किसी भी खिलाड़ी के साथ भेदभाव नहीं करना चाहते। उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया था कि वे किस वर्ग में खेलना चाहती हैं, फिर भी हमने उन्हें अवसर दिया।”
गौरतलब है कि शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने भी फैसला सुनाया था कि विनेश फोगाट एशियन गेम्स 2026 के लिए आयोजित होने वाले ट्रायल्स में हिस्सा ले सकती हैं। इस फैसले के बाद अब उनके लिए 53 किलो वर्ग में चयन का रास्ता साफ हो गया है।


