कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में शनिवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे ने पांच लोगों की जान ले ली। लाडजापुर के पास एक चार पहिया वाहन की तेज रफ्तार लॉरी से जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भयावह था कि वाहन में सवार पांचों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही कलबुर्गी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जांच की । पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है, जबकि मृतकों की पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।
👉 यह भी पढ़ें:
- सुपौल में तेज रफ्तार कार का कहर: कीर्तन कर रहे 5 लोगों की मौत, NH-327E पर मचा हंगामा
- तेलंगाना में दर्दनाक सड़क हादसा: बस-ट्रक की भीषण टक्कर में 6 की मौत, 43 यात्री थे सवार
- मुंबई में गणपति आगमन जुलूस में बड़ा हादसा, विशाल मूर्ति गिरने से 2 की मौत; 5 घायल
- कॉलोनाइजर को फायदा पहुंचाने के लिए छोटा बांगड़दा में निजी जमीन पर मंत्री समर्थक बना रहे थे सड़क, विरोध हुआ तो टला कल का भूमिपूजन
- NTPC तालचेर पावर प्लांट में बड़ा हादसा: बंकर-बी में जोरदार धमाका, 5 श्रमिक गंभीर रूप से झुलसे
- चमोली टनल हादसा: रेस्क्यू ऑपरेशन में एक और श्रमिक का शव बरामद, 2 अब भी लापता
पुलिस के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त वाहन एक क्रूजर गाड़ी थी, जिसकी लॉरी से आमने-सामने टक्कर हुई। टक्कर के बाद वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
गौरतलब है कि एक महीने पहले भी कर्नाटक के यादगिरी इलाके में ऐसा ही दर्दनाक हादसा हुआ था, जहां कार और बस की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई थी। उस हादसे में दो बच्चे घायल हुए थे और सभी पीड़ित एक ही परिवार के सदस्य थे।



