ईरान युद्ध के चलते वैश्विक तेल सप्लाई पर संकट गहराता जा रहा है। इसी बीच संयुक्त राज्य अमेरिका के ट्रेजरी विभाग ने समुद्र में फंसे रूसी तेल कार्गो पर लगे प्रतिबंधों में 30 दिनों की अस्थायी छूट देने का ऐलान किया है।
अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने एक्स पोस्ट में कहा,
“कमजोर देशों को राहत देने के लिए अमेरिकी ट्रेजरी विभाग 30 दिन का अस्थायी लाइसेंस जारी कर रहा है। इससे समुद्र में फंसे रूसी तेल तक जरूरतमंद देशों की पहुंच आसान होगी।”
👉 यह भी पढ़ें:
- UN में भारत की बड़ी अपील: युद्ध का असर अब सिर्फ रणभूमि तक नहीं, वैश्विक Food Security पर संकट
- होर्मुज स्ट्रेट पर फिर बढ़ा तनाव! ट्रंप के ‘माइंस हटाने’ के दावे को ईरान ने किया खारिज
- ईरान पर अमेरिका का अब तक का सबसे बड़ा ‘आर्थिक हमला’! स्कॉट बेसेंट के बयान से बढ़ा तनाव
- होर्मुज स्ट्रेट को ‘नया अमेरिकी क्षेत्र’ बताने वाला ट्रंप का नक्शा, ईरान से फिर बढ़ा तनाव
- ईरान युद्ध खत्म करने के पक्ष में, ट्रंप का सख्त रुख—क्या शुरू होगी शांति वार्ता?
- अरागची का फ्रांस पर तीखा हमला: ‘मानवाधिकार’ के मुद्दे पर क्यों बढ़ा विवाद?
उन्होंने कहा कि यह फैसला कच्चे तेल के वैश्विक बाजार को स्थिर रखने और ऊर्जा संकट से जूझ रहे देशों तक तेल पहुंचाने में मदद करेगा।
हालांकि भारत ने साफ कर दिया है कि उसने अमेरिकी प्रतिबंधों के बावजूद भी रूस से तेल खरीदना जारी रखा है।
पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा,
“भारत का रुख शुरू से स्पष्ट रहा है। हमने अमेरिकी छूट से पहले भी रूस से तेल खरीदा, छूट के दौरान भी खरीदा और आगे भी खरीद जारी रहेगी।”
उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिकी प्रतिबंधों का भारत की तेल आयात योजना पर कोई असर नहीं पड़ेगा।



