लखनऊ। डीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में कोर्ट ने सपा नेता आजम खान को 2 साल जेल की सजा सुनाई है। 2019 के इस मामले में शनिवार को कोर्ट ने आजम खान को दोषी करार दिया। आजम ने चुनाव प्रचार में तत्कालीन डीएम पर भद्दी टिप्पणी करते हुए कहा था-ये तनखइया हैं, इनसे जूते साफ कराऊंगा।
2019 लोकसभा चुनाव का है मामला
यह मामला 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान भोट थाना क्षेत्र का है. उस समय आजम खान रामपुर सीट से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार थे। चुनाव प्रचार चल रहा था। रामपुर के भोट इलाके में एक रोड शो के दौरान आजम खान ने वहां के तत्कालीन डीएम पर निशाना साधते हुए बहुत ही तीखी टिप्पणी की थी।
👉 यह भी पढ़ें:
- परिवारवाद पर अखिलेश यादव का बयान, कहा- इसी वजह से नहीं टूटी सपा
- CM Yogi: अयोध्या में गरजे सीएम योगी, कहा-सपा और कांग्रेस ने किया हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़ाने का पाप
- सीएम योगी ने हाथरस में अखिलेश यादव पर बोला हमला, कहा-राम लला के दर्शन कर लीजिए सद्बुद्धि आ जाएगी
- यूपी में 2027 फतह करने में जुटी भाजपा, नई टीम का ऐलान, राजनाथ सिंह के बेटे सहित कई को मिली बड़ी जिम्मेदारी
- यूपी में एक और शहर का नाम बदला, सीएम योगी ने किया ऐलान
- पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर सियासी संग्राम, कांग्रेस और सपा ने केंद्र सरकार को घेरा
वीडियो हो गया था वायरल
उस समय आजम खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इसमें आजम कहते दिख रहे हैं-ये तनखइया हैं, इनसे मत डरियो, उन्हीं के साथ गठबंधन है जो जूते साफ करा लेती हैं, इंशा अल्लाह चुनाव बाद इनसे जूते साफ कराऊंगा।
पुलिस ने दाखिल की थी चार्चशीट
रामपुर की एमपी/ एमएलए विशेष अदालत के मजिस्ट्रेट ट्रायल शोभित बंसल की अदालत ने आजम खान को दोषी करार देते हुए फैसला सुनाया है। पुलिस ने इस मामले में कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी, सुनवाई पूरी होने और गवाहों के बयान होने के बाद अब कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए आजम खान को दोषी करार दिया है और उनको दो साल की जेल की सजा सुनाई है?



