राजधानी दिल्ली के रानी बाग इलाके से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। फैक्टरी से देर रात घर लौट रही 30 वर्षीय महिला के साथ चलती स्लीपर बस में सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है।
पीड़िता के मुताबिक, वह काम खत्म कर घर लौट रही थी। इसी दौरान उसने सड़क किनारे खड़े एक युवक से समय पूछा, लेकिन कुछ ही पलों में उसकी जिंदगी दर्द और खौफ से भर गई। महिला ने बताया कि युवक ने जबरन उसे बस के अंदर खींच लिया, जहां पहले से कई लोग मौजूद थे।
👉 यह भी पढ़ें:
- तेलंगाना में दर्दनाक सड़क हादसा: बस-ट्रक की भीषण टक्कर में 6 की मौत, 43 यात्री थे सवार
- दिल्ली में पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च पाउडर डाला, ईंट-डंडों से पीटा; तीन जवान घायल
- दिल्ली में CNG भरते समय ट्रक में धमाका, 2 की मौत, 5 घायल
- IIT Delhi के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए पीएम मोदी, छात्रों से कहा-कैंपस से अलग चलती है जिंदगी
- Chamba Bus Accident: चुराह में बड़ा सड़क हादसा, दूसरी सड़क पर जा गिरी निजी बस; ड्राइवर-कंडक्टर समेत 8 की मौत
- पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव पर हमला, आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे, तभी चाकू लेकर घुसा एक शख्स
इसके बाद चलती बस में करीब दो घंटे तक उसके साथ दरिंदगी की गई। महिला लगातार मदद के लिए चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन आरोपियों ने उसकी एक नहीं सुनी। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई।
पीड़िता ने बताया कि घटना के दौरान बस कई इलाकों में घूमती रही और नांगलोई तक गई। करीब दो घंटे बाद आरोपी उसे घायल हालत में सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए।
किसी तरह महिला ने खुद को संभाला और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकीय जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।
पुलिस ने घटना में इस्तेमाल स्लीपर बस को कब्जे में ले लिया है। आसपास के इलाकों के निगरानी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश के लिए कई टीमें बनाई गई हैं और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।
पीड़िता पीतमपुरा की झुग्गियों में रहती है और मंगोलपुरी की एक फैक्टरी में काम करती है।



